एक्सप्लोरर

Government Scheme: क्या केंद्र सरकार छात्रों को फ्री में दे रही है लैपटॉप? जानें योजना की सच्चाई और डिटेल्स

Free Laptop Scheme: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने फ्री लैपटॉप वितरण स्कीम की शुरुआत की है. आइए जानते हैं स्कीम की सच्चाई.

Free Laptop Scheme Fact Check: केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश के हर वर्ग के लिए कई तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. इन स्कीम्स का मकसद है कि छात्रों, महिलाओं, गरीबों आदि सभी तरह के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले. समय-समय पर कई राज्य सरकारों ने स्टूडेंट्स को प्रोत्साहित करने के लिए फ्री में लैपटॉप वितरण (Free Laptop Scheme) स्कीम लेकर आई हैं.

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने साल 2023 में स्टूडेंट्स को बढ़ावा देने के लिए  फ्री लैपटॉप बांटने का फैसला लिया है. इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा.

PIB ने मैसेज की पता की सच्चाई
यह मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र की सरकार स्टूडेंट्स को मुफ्त में लैपटॉप दे रही है. इस मैसेज के साथ ही एक फॉर्म भी भेजा जा रहा है जिसे फिल करने का अनुरोध किया जा रहा है. इस वायरल मैसेज का फैक्ट चेक पीआईबी ने किया है. भारत सरकार की प्रेस एजेंसी प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी (PIB) ने इस मामले पर ट्वीट करके बताया है कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. इसके साथ ही पीआईबी ने लोगों ने इस लिंक के साथ पर्सनल डिटेल्स की जानकारी न देने का भी अनुरोध किया है.

भूलकर भी न शेयर करें पर्सनल डिटेल्स
पीआईबी ने बताया है कि यह कि मुफ्त लैपटॉप स्कीम पूरी तरह से फर्जी है और साइबर अपराधियों द्वारा यह मैसेज वायरल किया जा रहा है. इस तरह के मैसेज पर विश्वास करके आप अपनी पर्सनल जानकारी बिल्कुल भी शेयर न करें. इस तरह के मैसेज में अटैच फॉर्म पर अपनी पर्सनल डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, बैंक डिटेल्स शेयर करने पर आप साइबर अपराध के शिकार हो सकते हैं. हमेशा किसी भी सरकारी स्कीम का लाभ उठाने के लिए सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें.

इस तरह वायरल मैसेज का करें फैक्ट चेक
अगर अगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वाट्सएप नंबर +918799711259 या ईमेल pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

LIC Premium: LIC का प्रीमियम जमा करने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिस के चक्कर, घर बैठे करें यह काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget