एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड के रुपये 1 अप्रैल से रिफंड नहीं होंगे

नई दिल्लीः अगर आप दिल्ली मेट्रो के सफर के लिए स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1 अप्रैल के बाद आपको कार्ड लौटाने पर बची रकम का रिफंड नहीं मिलेगी. दिल्ली मेट्रो के स्मार्ट कार्ड में रिचार्ज कराई गई धनराशि एक अप्रैल से रिफंड नहीं होगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बयान जारी कर कहा कि ऐसा भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया है.

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने कहा है कि इसके नए और चलन में मौजूद स्मार्ट कार्ड 1 अप्रैल से नॉन रिफंडेबल हो जाएंगे. यानी, कार्ड की वापसी पर बाकी बची हुई राशि का रिफंड नहीं मिलेगा चाहे कार्ड नया हो या फिर पुराना. बयान के मुताबिक, एक अप्रैल के बाद बेचे गए स्मार्ट कार्ड और पहले से प्रचलन में आए कार्ड के पैसे वापस नहीं दिए जाएंगे. हालांकि पुराने कार्ड धारकों के लिए 31 मार्च तक का एक सनसेट पीरियड दिया जाएगा, यानी वे इस तारीख तक यदि अपने कार्ड वापस करते हैं, तो मौजूदा नियम के तहत वे अपनी बाकी बची रकम को वापस ले सकेंगे.

बयान के मुताबिक, कार्डधारकों को एक मार्च से 31 मार्च तक की अवधि दी जाएगी जिसमें इच्छुक यात्री मेट्रो स्टेशन से स्मार्ट कार्ड के लिए रिफंड ले सकते हैं.

डीएमआरसी का कहना है कि दिल्ली मेट्रो के यात्रियों को एक अप्रैल के बाद से जरूरी कटौती के बाद सिर्फ सिक्योरिटी डिपॉजिट धनराशि ही वापस दी जाएगी. गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो कार्डधारकों को उनकी प्रत्येक यात्रा पर 10 फीसदी की छूट मिलती है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यदि आपके पास स्मार्ट कार्ड है तो 1 अप्रैल यानी नए वित्तीय वर्ष से आपको इसमें मौजूद राशि को पूरा का पूरा खर्च करना होगा. इसका मतलब यह है कि आपको पूरी राशि को यात्रा करके ही खर्च करना होगा.

हालांकि डीएमआरसी ने 1 अप्रैल, 2017 के बाद कार्ड वापस करने पर जरूरी चार्ज की कटौती के बाद सिक्यॉरिटी डिपॉजिट मनी वापस करने की बात कही है. स्मार्ट कार्ड को अधिकतम 2000 रुपए तक के लिए रीचार्ज किया जा सकेगा. बयान के मुताबिक, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशानिर्देशों के तहत यह फैसला लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
Raymond ग्रुप के मालिक गौतम सिंघानिया का एक्सीडेंट, मुंबई के अस्पताल में एडमिट
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलेनियर
भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलेनियर

वीडियोज

ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?
खाड़ी देशों में छिड़ने वाला है परमाणु युद्ध?
युद्ध के ​बीच US कमा रहा मुनाफा?
ईरान पर Donald Trump का चौंकाने वाला दावा

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे हम वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
‘मिसाइलों और ड्रोन से परे वैश्विक घमंड से लड़ने...’, मुज्तबा खामेनेई ने ईरान को दिया ईद का बधाई संदेश
Lucknow News: ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
ईद के चांद का हुआ दीदार, देशभर में कल मनाया जाएगा त्योहार, अखिलेश यादव ने भी दी मुबारकबाद
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Assam Elections: असम में कांग्रेस ने जारी की चौथी लिस्ट, 7 उम्मीदवारों का किया ऐलान
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
IPL 2026 से पहले CSK को दूसरा बड़ा झटका, टीम के स्टार ऑलराउंडर ने बढ़ाई चेन्नई की चिंता
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
मौत आ जाए पर... डांस करते दूल्हे का वीडियो वायरल, मजे ले रहे यूजर्स
Embed widget