एक्सप्लोरर

FTSE Index: एफटीएसई के बदलाव में छाए भारतीय शेयर, मेन इंडेक्स पर सबसे ज्यादा 13 शेयरों को मिली जगह, इन्हें हुआ फायदा

FTSE All-World Index: एफटीएसई ने अपने विभिन्न इंडिसेज में बदलाव किया है. उसके मेन इंडेक्स ‘ऑल वर्ल्ड इंडेक्स’ में किए गए बदलाव में सबसे ज्यादा फायदा भारतीय शेयरों को हुआ है...

ग्लोबल इंडेक्स प्रोवाइडर एफटीएसई के ताजे बदलाव में भारत के सबसे ज्यादा शेयरों को फायदा हुआ है. इस बदलाव में एफटीएसई ने अपने ऑल-वर्ल्ड इंडेक्स में भारत के सबसे ज्यादा 13 शेयरों को जगह दी है, जिनमें कोचिन शिपयार्ड जैसे मल्टीबैगर सरकारी शेयर और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया जैसे बैंकिंग स्टॉक शामिल हैं.

भारत के सबसे ज्यादा 13 शेयरों को स्थान

एफटीएसई ने यह बदलाव शुक्रवार को किया. बदलाव के तहत एफटीएसई के ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में भारत के बाद सबसे ज्यादा ताईवान के 6 शेयरों को शामिल किया गया. उनके अलावा ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और हांगकांग के एक-एक शेयरों को भी एफटीएसई ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में जगह दी गई. इस तरह एफटीएसई के प्रतिष्ठित इंडेक्स में 22 शेयर जोड़े गए.

ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में इन शेयरों को किया गया शामिल

एफटीएसई के ऑल वर्ल्ड इंडेक्स में भारत से शामिल किए गए शेयरों में बैंक ऑफ महाराष्ट्र, भारत डायनेमिक्स, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कोचिन शिपयार्ड, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जीई टीएंडडी इंडिया, हिताची एनर्जी इंडिया, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट (हुडको), आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, केईआई इंडस्ट्रीज, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी और मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज शामिल हैं.

लार्ज कैप इंडेक्स में इन 14 शेयरों को मिली जगह

ऑल वर्ल्ड इंडेक्स के साथ ही एफटीएसई के अन्य इंडिसेज में भी बदलाव किए गए. एफटीएसई के लार्ज कैप इंडेक्स में भारत के 14 शेयरों को जोड़ा गया. उनमें भारत डायनेमिक्स, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया), जिंदल स्टेनलेस, लिंडे इंडिया, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, ऑयल इंडिया, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर, पीबी फिनटेक, फीनिक्स मिल्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स, रेल विकास निगम (आरवीएनएल), थर्मैक्स-ए, टोरेंट पावर और यूएनओ मिंडा शामिल हैं. इस इंडेक्स से अडानी विल्मर, वन 97 कम्युनिकेशंस (पेटीएम), पेज इंडस्ट्रीज, टाटा एलेक्सी और यूपीएल को बाहर कर दिया गया.

एफटीएसई मिड कैप इंडेक्स में हुए ये बदलाव

एफटीएसई के मिड कैप इंडेक्स में अडानी विल्मर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक, कोचिन शिपयार्ड, एंड्योरेंस टेक्नोलॉजीज, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, जीई टीएंडडी इंडिया, हिताची एनर्जी इंडिया, हुडको, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर, केईआई इंडस्ट्रीज, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, मोतीलाल ओसवाल, पेटीएम, पेज इंडस्ट्रीज, टाटा एलेक्सी और यूपीएल को जोड़ा गया, जबकि दूसरी ओर मिड कैप इंडेक्स से डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) जिंदल स्टेनलेस, लिंडे इंडिया, मझगांव डॉक, ऑयल इंडिया, ओएफएसएस, पीबी फिनटेक, फीनिक्स मिल्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स, आरवीएनएल, थर्मैक्स-ए, टोरेंट पावर और यूएनओ मिंडा को बाहर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: टाटा समूह के ट्रेंट और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को मिलेगी निफ्टी50 में एंट्री, अगले महीने से बाहर हो जाएंगे ये शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

वीडियोज

Iran- Israel War: ईरान युद्ध में बुरे फंसे ट्रंप, अपने ही देश में विरोध झेल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति?
शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
नीतीश कुमार से अनंत सिंह ने की मुलाकात, CM के इस्तीफे पर कहा- 'इच्छा तो…'
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
पाकिस्तान में LPG और डीजल-पेट्रोल की किल्लत, अब पड़ी एक और मार, दवाओं के दाम में भारी बढ़ोतरी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget