एक्सप्लोरर

गौतम अडानी की ये कंपनी दे सकती है छप्परफाड़ रिटर्न, प्रॉफिट और रेवेन्यू के मामले में सबसे आगे

AESL भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसका नेटवर्क 16 राज्यों में फैला है. कंपनी के पास 25,700 सर्किट किलोमीटर से अधिक का ट्रांसमिशन नेटवर्क और 84,100 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है.

Adani Group की प्रमुख कंपनी Adani Energy Solutions Limited (AESL) ने चौथी तिमाही और FY25 के लिए अपने ऑपरेशनल अपडेट जारी करते हुए शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्युशन और स्मार्ट मीटरिंग जैसे अहम क्षेत्रों में मजबूती के चलते निवेशकों का भरोसा भी कंपनी पर बना हुआ है. नतीजतन, कंपनी के शेयरों में बीते एक महीने में जबरदस्त तेजी देखी गई है.

शेयर ने दिया शानदार रिटर्न

AESL के शेयर गुरुवार को 914.20 पर बंद हुए, जो पिछले क्लोजिंग 895.10 रुपये के मुकाबले करीब 2 फीसदी की तेजी है. पिछले 5 ट्रेडिंग सेशंस में स्टॉक ने 9.07 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि एक महीने में 12.01 फीसदी की छलांग लगाई है. कंपनी का मार्केट कैप अब 91,177.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट ट्रांसमिशन कंपनी

AESL भारत की सबसे बड़ी निजी ट्रांसमिशन कंपनी है, जिसका नेटवर्क 16 राज्यों में फैला है. कंपनी के पास 25,700 सर्किट किलोमीटर से अधिक का ट्रांसमिशन नेटवर्क और 84,100 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है. इसके तीन प्रमुख व्यवसाय – पावर ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्युशन और स्मार्ट मीटरिंग, लगातार विस्तार कर रहे हैं.

ट्रांसमिशन क्षेत्र में मजबूत ग्रोथ

Q4 में कंपनी ने 140 सीकेएम का नया नेटवर्क जोड़ा, जिससे कुल नेटवर्क बढ़कर 26,696 सीकेएम हो गया. इस दौरान कंपनी को 2,800 करोड़ का नवीनल (मुंद्रा) प्रोजेक्ट और 2,200 करोड़ रुपये का बड़ा ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट भी मिला. खास बात यह है कि कंपनी की अंडर-कंस्ट्रक्शन ऑर्डर बुक 59,936 करोड़ तक पहुंच गई है, जो कि साल की शुरुआत में सिर्फ 17,000 करोड़ थी.

स्मार्ट मीटरिंग में भी बड़ा विस्तार

Q4 तक AESL ने 31 लाख स्मार्ट मीटर इंस्टॉल कर लिए हैं. कंपनी की योजना FY26 तक 60-70 लाख और मीटर लगाने की है. इसके साथ ही साल के अंत तक 1 करोड़ स्मार्ट मीटर का टारगेट रखा गया है. भारत में अब भी करीब 97 मिलियन स्मार्ट मीटर लगाए जाने बाकी हैं, जिससे इस क्षेत्र में कंपनी को बड़ा अवसर मिल सकता है.

आर्थिक प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार

Q3 FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 4,684 करोड़ रुपये से बढ़कर 6,000 करोड़ हो गई, यानी लगभग 24 फीसदी की ग्रोथ. वहीं, नेट प्रॉफिट में 73 फीसदी की उछाल आई है, जो 325 करोड़ से बढ़कर 562 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. Adani Energy Solutions का यह प्रदर्शन संकेत देता है कि कंपनी ने न केवल अपना बुनियादी ढांचा मजबूत किया है, बल्कि निवेशकों का भरोसा भी बखूबी जीतने में सफल रही है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget