एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ गौतम अडानी एक बार फिर बने सबसे अमीर भारतीय, इतनी हुई नेट वर्थ

Gautam Adani Net Worth: गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए है. उनके नेट वर्थ के बारे में जानते हैं.

Gautam Adani Become Richest Indian: अडानी ग्रुप (Adani Group) के मालिक गौतम अडानी के देश के दिग्गज कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर भारत और एशिया के सबसे अमीर शख्स होने का ताज प्राप्त कर लिया है. पिछले कुछ दिनों से अडानी ग्रुप के स्टॉक्स में आई जबरदस्त उछाल के कारण गौतम अडानी की नेट वर्थ में तेजी से बढ़त दर्ज की गई है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, विश्व की अरबपतियों की लिस्ट में गौतम अडानी मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

कितनी हुई गौतम अडानी की नेट वर्थ

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की नेट वर्थ में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त इजाफा हुआ है और यह 7.6 बिलियन डॉलर बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 बिलियन डॉलर है. उनकी नेट वर्थ में भी पिछले 24 घंटे में 764 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. गौतम अडानी गुरुवार को विश्व के अमीरों की लिस्ट में 14वें स्थान पर थे. इसके बाद अडानी ग्रुप की शेयरों में जबरदस्त तेजी की बदौलत वह मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ते हुए शुक्रवार को 12वें स्थान पर पहुंच गए है और इसके साथ ही वह एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स भी बन गए हैं.

गौतम अडानी की संपत्ति में तेज इजाफे के पीछे क्या है कारण?

हिंडनबर्ग मामले में अडानी ग्रुप को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद से ही कंपनी के स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. अडानी ग्रुप के शेयरों में छाई दो दिन की तेजी शुक्रवार को भी बरकरार है. अडानी पोर्ट (Adani Port), ACC Cement आदि जैसी कंपनियों के शेयर में आज भी तेजी देखी जा रही है. 

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग मामले (Adani-Hindenburg Case) मामले पर फैसला सुनाते हुए सेबी की जांच को ठीक ठहराया था. इसके साथ ही देश की उच्चतम न्यायालय ने सेबी 24 में बचे दो मामले की जांच के लिए 3 महीने का और वक्त दिया है. वहीं 22 मामले की जांच पहले ही पूरी हो चुकी है. कोर्ट ने सेबी की जांच में किसी तरह की कमी नहीं पाई थी और मामले पर एसआईटी को ट्रांसफर करने की याचिका को खारिज कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत के बाद से ही अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी का दौर जारी है. ऐसे में इसका असर सीधे तौर पर गौतम अडानी की नेट वर्थ पर दिख रहा है.

ये हैं दुनिया के टॉप-3 सबसे अमीर शख्स

विश्व की बिलिनियर्स की लिस्ट में टॉप पर एक्स, Starlink और टेस्ला के मालिक एलन मस्क का नाम है. उनकी नेट वर्थ 220 बिलियन डॉलर है. वहीं इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस हैं जिनकी कुल संपत्ती 169 बिलियन डॉलर है. लग्जरी फैशन ब्रांड LV के मालिक बर्नार्ड अरनॉल्ट इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं. उनकी कुल नेट वर्थ 168 बिलियन डॉलर है. 

ये भी पढ़ें-

RBI Action: पांच बैंकों पर चला आरबीआई का डंडा, भारी पड़ी ये गलती, अब भरेंगे लाखों का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget