एक्सप्लोरर

Adani Group: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट ने अडानी ग्रुप को दिए कई झटके, घटी दौलत और रोकने पड़े बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स!

Gautam Adani: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से अडानी समूह को 125 अरब डाॅलर का नुकसान हुआ है. कंपनी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं से पीछे हट चुकी है.

Adani Group Pulls Back on Petrochemic Project: गौतम अडनी की कंपनी पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के दो महीने पूरे हो चुके है. शाॅर्ट सेलिंग फर्म ने अडानी समूह पर धोखाधड़ी समेत कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद इनकी संपत्ति में भारी नुकसान हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है अडानी समूह में जनवरी से लेकर अबतक 125 अरब डाॅलर का नुकसान हुआ है. 

इस रिपोर्ट के आने के बाद गौतम अडानी अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स से लेकर कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को बंद कर चुके हैं. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अडानी समूह पेट्रोकेमिकल्स से पीछे हट रहा है और पश्चिमी भारत के मुंद्रा में 4 बिलियन डाॅलर ग्रीनफील्ड कोल-टू-पॉलीविनाइल क्लोराइड परियोजना के साथ भी आगे बढ़ने की संभावना नहीं है.

अब इन प्रोजेक्ट के साथ आगे बढ़ाना चाहता है अडानी ग्रुप 

रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी समूह एल्यूमीनियम, इस्पात और सड़क परियोजनाओं में आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षाओं पर भी कदम पीछे खींच रहा है और अडानी ग्रुप मुख्य परियोजनाओं पर फोकस रहेगा इसमें बिजली उत्पादन, बंदरगाह और ग्रीन एनर्जी पर फोकस करेंगे. 

गौतम अडानी की दौलत और कद दोनों घटा 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अडानी ग्रुप का 2022 के बाद ये सबसे बड़ा झटका था. जब गौतम अडानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे और कई सेक्टरों में अपने कारोबार को फैला रहे थे, लेकिन जनवरी में हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद इन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है. 

अडानी ग्रुप की मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स परियोजना

अडानी एंटरप्राइजेज ने गुजरात के कच्छ जिले में अडानी पोट्र्स और स्पेशल इकोनाॅमिक जोन पर ग्रीनफील्ड कोल-टू-पीवीसी प्लांट स्थापित करने के लिए एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, मुंद्रा पेट्रोकेम लिमिटेड को शामिल किया था. प्लांट में 2,000 किलो टन प्रति वर्ष की पाॅली-विनाइल-क्लोराइड उत्पादन क्षमता होनी थी, जिसके लिए 3.1 मिलियन टन प्रति वर्ष कोयले की आवश्यकता थी.

परियोजनाओं से क्यों पीछे हट रहा अडानी ग्रुप 

रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से इसका समूह पर व्यापक असर हुआ है. इस कारण इसके निवेशक नुकसान से डरे हुए हैं. इस कारण समूह ने कई परियोजनाओं को होल्ड पर रखा है. इसी में से एक मुंद्रा पेट्रोकेमिकल्स परियोजना से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. 

बता दें कि पीटीआई ने कुछ दिन पहले इस परियोजना से पीछे हटने की संभावना जताई थी, जिसके बाद अडानी समूह ने कहा था कि अभी इसे रोकने की कोई योजना नहीं है और अडानी समूह ने कहा कि उसे उम्मीद है कि अगले छह महीनों में ग्रीनफ़ील्ड कोल-टू-पॉलीविनाइल क्लोराइड परियोजना के लिए धन की व्यवस्था की जाएगी.

Vedanta Crisis: बढ़ी कर्ज संकट में फंसी वेदांता की मुसीबतें, अनिल अग्रवाल के सामने आई ये नई चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget