एक्सप्लोरर

Aadhaar Card Update: फटाफट अपना आधार कार्ड करा लें अपडेट, वरना देना होगा शुल्क; UIDAI ने बढ़ाया डेडलाइन

Aadhaar Card News: यूआईडीएआई, नागरिकों को अपने आधार कार्ड की जानकारी का रिव्यू करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. इसके लिए फ्री आधार अपडेट की डेडलाइन भी 14 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है.

Aadhaar Card: क्या आप किसी नए शहर की ओर रुख कर रहे हैं या फिर हाल ही में आपने अपना एड्रेस चेंज किया है. अगर हां तो अपना नया पता अपने आधार पर अपडेट करना न भूलें. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) नागरिकों को अपने आधार कार्ड की जानकारी का रिव्यू करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. खासकर उन लोगों को जिन्होंने दस साल से अपने आधार कार्ड में कोई अपडेट नहीं किया है. 

इसके लिए यूआईडीएआई ने आपके आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने के लिए पहले दी गई अपनी डेडलाइन को भी 14 दिसंबर, 2024 तक के लिए आगे बढ़ा दिया है.

आधार नामांकन एवं अपडेट रेगुलेशंस, 2016 के अनुसार, "एक आधार नंबर होल्डर उसे दिए गए आधार नंबर के जारी होने की तारीख से प्रत्येक 10 साल की समयसीमा के पूरा होने पर पहचान के प्रूफ के तौर पर डाक्यूमेंट्स या इन्फॉर्मेशन को आइडेंटिटी यानी पहचान के साथ-साथ अपने एड्रेस को भी कम से कम एक बार अपडेट कर लें.

यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "यूआईडीएआई ने लाखों आधार संख्या होल्डर्स की सुविधा के लिए फ्री ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपलोड करने की सुविधा को 14 दिसंबर 2024 तक बढ़ा दिया है.  यह निशुल्क सेवा केवल मायआधार (myAadhaar) पोर्टल पर उपलब्ध है।  यूआईडीएआई लोगों को अपने आधार में दस्तावेजों को अपडेट रखने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।"

आधार, एक यूनिक नंबर है और किसी भी नागरिक के पास इसका डुप्लिकेट नंबर नहीं हो सकता है क्योंकि यह उनके बायोमेट्रिक्स से जुड़ा हुआ है। इसके बायोमेट्रिक्स प्रोसेस से ही फेक आइडेंटिटी की पहचान करने में मदद मिलती है।

पाआईबी की 10 नवंबर 2022 को जारी एक प्रेस रिलीज में यह कहा गया था, "जिन नागरिक ने 10 साल पहले अपना आधार जारी (Issued) कराया था और उसके बाद इन बीच में कभी अपडेट नहीं किया है ऐसे आधार नंबर धारकों को अपने दस्तावेज अपडेट कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.  यूआईडीएआई ने पहले एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लोगों से अपने डाक्यूमेंट्स को अपने रखने का आग्रह किया था. हाल ही में जारी गजट नोटिफिकेशन में भी साफ-साफ कहा गया है कि नागरिकों को हर 10 साल पूरे होने पर ऐसा करते रहना है. आधार में डाक्यूमेंट्स को अपडेट रखने से जीवनयापन में आसानी, बेहतर सेवा लेने में मदद मिलती है."

आधार अपडेशन के लिए डाक्यूमेंट्स जमा करने का फीस या शुल्क क्या है?

आधार सेंटर पर दस्तावेज या डाक्यूमेंट्स को निशुल्क अपडेट कराया जा सकता है. हालांकि फ्री अपडेट की समय सीमा यानी डेडलाइन खत्म होने के बाद अगर कोई अपडेट कराता है तो उसके लिए लागू शुल्क 50 रुपये होगा.

कैसे अपडेट करें आधार 

स्टेप 1: आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाएं.
स्टेप 2: 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर, कैप्चा कोड सब्मिट करें और फिर 'ओटीपी भेजे' बटन पर क्लिक करें।  ओटीपी संख्या भरने के बाद 'लॉगिन' बटन पर क्लिक करें.
स्टेप  3: 'डॉक्यूमेंट अपडेट' बटन पर क्लिक कर दें.
स्टेप  4: दिशानिर्देश (गाइडलाइन) पढ़ें और 'अगला' बटन पर क्लिक करें.
स्टेप  5: 'मैं सत्यापित करता हूं कि उपरोक्त विवरण सही हैं' बॉक्स को चेक करें और फिर 'नेक्स्ट' पर क्लिक करें.
स्टेप 6: 'आइडेंटिटी प्रूफ' और 'एड्रेस प्रूफ' डाक्यूमेंट्स अपलोड करें. इसके बाद 'सबमिट' पर क्लिक करें.
 आपके ईमेल पर एक 'सर्विस रिक्वेस्ट नंबर (एसआरएन)' जाएगा।  आप एसआरएन से अपने डाक्यूमेंट्स अपडेट के स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ें

IPO Update: अमीर निवेशक नहीं लगा रहे आईपीओ में पैसा! एनटीपीसी ग्रीन-स्विगी-हुंडई मोटर तरस गए HNI इंवेस्टर्स के निवेश के लिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाजार ने खोई शुरुआती बढ़त, HDFC समेत इन शेयरों में भारी गिरावट
वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा
वैश्विक हलचल, ट्रंप की धमकियों से बेपरवाह ये देश हो रहा मालामाल, अब ईरान तनाव का उठा रहा फायदा
US China Relations: यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
यूएस के कदम से फिर बढ़ी दो महाशक्तियों के बीच टेंशन, ड्रैगन की अब ट्रंप को सीधी वॉर्निंग
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा
900 रुपये से ज्यादा बढ़ जाएगी कीमत, 26 परसेंट रिटर्न की भरोसा! इस ऑटो स्टॉक पर ब्रोकरेज फिदा

वीडियोज

Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live
IPO Alert: Omnitech Engineering IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band |Paisa Live
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Anil Kapoor
ABP Network Presents | Ideas of India 2026 | 27 - 28 Feb | Shreya Ghoshal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात, जानें क्या कहा?
बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही आपस में भिड़े नेता! यूनुस के खिलाफ उतरे राष्ट्रपति तो भड़की जमात
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, 'जो मालिक चाहेंगे वही...'
BJP चीफ नितिन नवीन से मिले पवन सिंह, राज्यसभा के टिकट पर कह दी ये बड़ी बात
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
‘ला-ला लैंड में जी रहा पाकिस्तान...', UN में भारत ने कर दी पाकिस्तान की धुनाई | 5 बड़ी बातें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का! ये समीकरण चौंका देगा
दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ कर रहा पूरा देश, ऐसा हुआ तो भारत का सेमीफाइनल पक्का!
क्लास-8 की NCERT किताब बैन, शिक्षा विभाग की दलीलों पर बोले CJI- मंशा अच्छी नहीं थी, बहुत आघात पहुंचा
क्लास-8 की NCERT किताब बैन, शिक्षा विभाग की दलीलों पर बोले CJI- मंशा अच्छी नहीं थी, बहुत आघात पहुंचा
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
Delhi Name Change: केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
केरल बना केरलम, जानें दिल्ली का नाम बदलकर क्या रखने की हो रही डिमांड?
Embed widget