एक्सप्लोरर

Go First Airline: गो फर्स्ट एयरलाइन के वापस आने के सभी रास्ते बंद, कोई नहीं आया खरीदने, लिक्विडेशन होगा शुरू

Go First Liquidation: गो फर्स्ट के ऊपर लगभग 6,200 करोड़ रुपये का कर्ज है. इसे खरीदने के लिए अजय सिंह और निशांत पिट्टी ने प्रस्ताव दिया था. मगर, कम कीमत के चलते बात आगे नहीं बढ़ पाई.

Go First Liquidation: आर्थिक संकट में फंसकर बंद हो चुकी गो फर्स्ट एयरलाइन की वापसी के सभी रास्ते अब पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. एयरलाइन को कर्ज देने वाले बैंकों ने गो फर्स्ट एयरलाइन को समाप्त करने के लिए वोटिंग कर दी है. यह एयरलाइन पिछले साल मई में ही बंद हो गई थी. इसके बाद एयरलाइन ने दिवालिया प्रक्रिया के लिए आवेदन दिया था. तमाम कोशिशों के बावजूद भी इस एयरलाइन को खरीदने के लिए अच्छे प्रस्ताव नहीं आने के बाद बैंकों ने इसे लिक्विडेशन में डालने का फैसला ले ही लिया है. 

अजय सिंह और निशांत पिट्टी ने पीछे खींच लिए थे हाथ 

इस साल की शुरुआत में गो फर्स्ट एयरलाइन के बिकने की संभावनाएं प्रबल हो गई थीं. शारजाह स्थित स्काई वन (Sky One) के साथ स्पाइसजेट एयरलाइन (SpiceJet) के प्रमोटर अजय सिंह (Ajay Singh) और ईजमायट्रिप (EaseMyTrip) के सीईओ निशांत पिट्टी (Nishant Pitti) ने गो फर्स्ट को खरीदने की इच्छा जताई थी. मगर, कुछ समय बाद निशांत पिट्टी ने इस डील से बाहर जाने का ऐलान करते हुए कहा था कि अब उनकी प्राथमिकताएं बदल गई हैं. इसके बाद अजय सिंह ने भी इस डील से बाहर जाने का फैसला ले लिया था. 

गो फर्स्ट के ऊपर लगभग 6200 करोड़ रुपये का कर्ज

एक प्राइवेट बैंक के अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि गो फर्स्ट को लिक्विडेट करने के लिए लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग हो चुकी है. एयरलाइन के कर्जदाताओं की समिति (COC) ने कंपनी को खत्म करने का फैसला लिया है. एयरलाइन को खरीदने के लिए आई बोलियां उनकी उम्मीद से काफी कम थीं. गो फर्स्ट के ऊपर लगभग 6200 करोड़ रुपये का कर्ज है. इसमें से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) का 1,934 करोड़ रुपये, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) का 1,744 करोड़ रुपये और आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) का 75 करोड़ रुपये है.

NCLT के निर्देश पर की जाएगी आगे की कार्रवाई 

उन्होंने कहा कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) के निर्देश पर आगे कदम उठाए जाएंगे. इससे पहले एनसीएलटी ने कर्ज में डूबी एयरलाइन की दिवालिया प्रक्रिया को 3 अगस्त तक बढ़ा दिया था. इसने सीओसी और रेजोल्यूशन प्रोफेशनल को इस समय सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था. एनसीएलटी पहले ही कई बार उन्हें विस्तार दे चुका था. गो फर्स्ट ने पिछले साल मई में दिवालियापन के लिए आवेदन किया था. इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने 26 अप्रैल को डीजीसीए (DGCA) को गो फर्स्ट को लीज पर दिए गए विमानों का रजिस्ट्रशन रद्द करने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें 

Jamshedji Tata: बुरी तरह फेल होने के बाद बंद करनी पड़ी थी टाटा ग्रुप की पहली कंपनी, जमशेदजी टाटा के साथ हुई थी साजिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
Middle East Tensions: ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट
ईरान वॉर के बीच क्यों इतना महत्वपूर्ण है स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज? रोजाना डेढ़ करोड़ बैरल तेल का होता है oil एक्सपोर्ट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
जंग के बीच UAE में फंसे भारतीयों के लिए इंडिया ने जारी की एडवाइजरी, जानें दूतावास ने आखिर क्या कहा?
Holi 2026: शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
शबाना आजमी-जावेद अख्तर की होली पार्टी में सितारों की मस्ती, उर्मिला मातोंडकर से लेकर मौनी रॉय तक आईं नजर
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
‘कम से कम दो साल के लिए टीम से बाहर होने चाहिए', शाहिद अफरीदी ने किस पाकिस्तानी खिलाड़ी को लेकर दिया बयान
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
'अब इजरायल को अपना माई-बाप मान लें, नेतन्याहू ही...', PAK एक्सपर्ट को मुस्लिम देशों से क्यों करनी पड़ी ये अपील?
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
होली पार्टी में दीदी का डांस वायरल, कटीली अदाओं से घायल हो गया इंटरनेट; देखें वीडियो
Signs Of Dehydration: प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
प्यास लगने का इंतजार करना पड़ सकता है भारी! शरीर दे रहा है ये 'खामोश' संकेत
Embed widget