एक्सप्लोरर

डोनाल्ड ट्रंप का फैसला और चीन के पलटवार ने गिरा दिया सोना! अभी इतने हजार और गिर सकती है कीमत

Gold Price Today: मार्केट पहले से ट्रेड वॉर की संभावना को ध्यान में रखकर तैयार था. लेकिन जैसे ही अमेरिका के टैरिफ को लेकर आधिकारिक घोषणा आई, प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई.

Gold Price Today: शुक्रवार को भारतीय कमोडिटी बाज़ार में हलचल मच गई जब MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर जून 2025 का गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट 2,800 से भी ज़्यादा गिर गया. चीन ने अमेरिका के खिलाफ 34 फीसदी रिटैलियेशन टैरिफ लगाने का ऐलान किया और उसके चंद घंटों में ही सोने की चमक फीकी पड़ गई.

90,000 के पार से सीधे 88,130 तक की गिरावट

शाम 7:34 बजे तक सोना 90,057 से गिरकर 88,099 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. यानी लगभग 2.17 फीसदी की गिरावट. इतना ही नहीं, ग्लोबल स्पॉट गोल्ड प्राइस भी 2.4 फीसदी गिरकर 3,041.11 डॉलर प्रति औंस तक आ गया.

क्या है गिरावट की वजह?

दरअसल, मार्केट पहले से ट्रेड वॉर की संभावना को ध्यान में रखकर तैयार था. लेकिन जैसे ही अमेरिका के टैरिफ को लेकर आधिकारिक घोषणा आई, प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो गई. पिछले कुछ महीनों से ट्रेड वॉर का असर कीमतों में शामिल हो चुका था, इसलिए जैसे ही टैरिफ की खबर पक्की हुई, निवेशकों ने मुनाफा बुक शुरू कर दिया. वहीं, रूस-यूक्रेन और मिडल ईस्ट जैसे इलाकों में भी फिलहाल तनाव थोड़ा थमा है, तो सोने जैसी "सुरक्षित संपत्ति" (safe-haven asset) की मांग भी कम हो सकती है.

तकनीकी तौर पर क्या दिख रहा है?

देखा जाए तो Comex गोल्ड को 3,120–3,130 डॉलर के बीच ज़बरदस्त रेज़िस्टेंस मिल रहा है. और अगर ये 3,050 डॉलर से नीचे टूटता है, तो और बड़ी गिरावट आ सकती है.

भारत में भी सोना सस्ता होगा?

दरअसल, ट्रंप के फैसले ने जब गोल्ड और सिल्वर को टैरिफ से बाहर रखा, तो सप्लाई-साइड की चिंता थोड़ी कम हो गई. इससे Comex में इन्वेंट्री बढ़ गई और प्रेशर बनने लगा. अब ऐसे में सोने को घरेलू बाजार में भी 88,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर टिक पाना मुश्किल है और अगर यह स्तर टूटता है तो सोना 87,000 तक भी आ सकता है. वहीं, अगर ट्रेंड बना रहा, तो सोना 84,000 प्रति 10 ग्राम तक भी गिर सकता है. इसके अमेरिका की मज़बूत जॉब रिपोर्ट ने ये साफ कर दिया है कि फेडरल रिजर्व इस साल जल्दी ब्याज दरें नहीं घटाएगा. ये सब मिलकर गोल्ड के लिए और भी डाउनसाइड प्रेशर बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ट्रंप के नए टैरिफ ने जूते बनाने वाली इस कंपनी को दिया सबसे बड़ा झटका! ज्यादातर अमीरों के पैरों में दिखता है इसका जूता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE
Prof Harsh V Pant Interview: 'पाक मच्छर है और चीन बाघ'। Ideas Of India Summit
क्या नई GDP Middle class को देगी राहत? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
AAP की रैली को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी अनुमति, नाराज अरविंद केजरीवाल बोले- 'तानाशाही सही नहीं'
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget