एक्सप्लोरर

Gold Price: सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई से सिर्फ 1850 रुपये दूर, आगे भाव बढ़ेंगे या घटेंगे-जानें

Gold Prices: सोने के भाव ने इस वीक भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 फीसदी तक की बढ़त दिखाई. बीते दिन सोने की कीमत 77,685 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. आने वाले दिनों में बढ़त जारी रहने की उम्मीद है।

Gold Prices: बीते कई महीने से सोने की कीमतों में जारी तेजी अब भी बरकरार है. सोने के भाव ने इस वीक भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए लगभग 5 फीसदी तक की वृद्धि की. वहीं शुक्रवार को सोने की कीमत 77,685 रुपये प्रति 10 ग्राम रही. सोने का यह भाव 79,535 रुपये के रिकॉर्ड हाई लेवल से केवल 1850 रुपये ही कम है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की इस तेजी की मुख्य वजह रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ते तनाव को माना जा रहा है. इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनल्ड ट्रंप की जीत के बाद यूएस इकोनॉमी के कारण भी सोने में निवेश बढ़ रहा है जिससे इसके भाव में तेजी देखी जा रही है.

सोने के भाव बढ़ने की मुख्य वजह

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, सोने के भाव मुख्य तीन कारणों से बढ़ रहे हैं. पहला रूस-यूक्रेन वार, दूसरा शेयर बाजार में अस्थिरता और तीसरा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनॉल्ड ट्रंप की जीत. 

एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि अमेरिकी डॉलर में तेजी और अमेरिकी फेडरल द्वारा दरों में कटौती के प्रति सतर्क रुख अपनाना सही दिशा में काम कर रहे हैं. कुल मिलाकर रुझान सकारात्मक है, लेकिन एमसीएक्स गोल्ड रेट 78,800 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है. अगर ऐसा ही रहा तो सोने की कीमत नए रिकॉर्ड बना सकती है.

एसएस वेल्थस्ट्रीट की संस्थापक सुगंधा सचदेवा के अनुसार, "रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ती भौगोलिक-राजनीतिक उथल-पुथल ने सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में और मजबूत किया है. इस सप्ताह सोने की कीमतों में 5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई, जो मार्च 2024 के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक वृद्धि है." 

थॉर मेटल्स ग्रुप के सीईओ और गोल्ड एक्सपर्ट ब्रैंडन थॉर ने कहा, "शेयर बाजार की बढ़ती अस्थिरता और ऊंचे मूल्यांकन ने सोने को एक मजबूत विकल्प बना दिया है. (लाइवमिंट से चर्चा के मुताबिक)

आने वाले दिनों में सोने का भाव!

ब्रैंडन थॉर ने कहा, "मौजूदा वैश्विक और आर्थिक परिस्थितियों के चलते सोने और चांदी में निवेश करना पूंजी को सेफ रखने और मुनाफा कमाने का एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. केंद्रीय बैंकों की सख्त मॉनिटरी पॉलिसी और बढ़ते जियोपॉलिटिकल रिस्क सोने के लिए सकारात्मक संकेत देते हैं. "

वहीं सुगंधा सचदेवा ने कहा कि MCX पर सोने की कीमत 78,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है और 73,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट का सामना कर रही हैं. अब इन स्तरों के ऊपर या नीचे जाने से कीमत का अगला रुझान तय होगा.  

अगले सप्ताह सोने की कीमतों पर असर डालने वाले कारक

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, अगले सप्ताह सोने का भाव अमेरिका के Q3 जीडीपी डेटा और PCE प्राइस इंडेक्स पर निर्भर करेंगी. इसके अलावा, रूस-यूक्रेन युद्ध में नए घटनाक्रम भी सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकते हैं. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के करेंसी और कमोडिटी प्रमुख अनुज गुप्ता ने कहा, "जब तक रूस-यूक्रेन युद्ध का जब तक कोई हल नहीं निकल जाता है तब तक सोने की कीमतों में तेजी जारी रह सकती है. निवेशकों को इस मामले में सतर्क रहने की सलाह दी गई."

ये भी पढ़ें 

Housing Prices: रेसिडेंशियल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स का निर्माण हो गया 39 फीसदी महंगा, ये है इसकी बड़ी वजह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल तनाव के बीच निवेशकों की पसंद बना यह शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद डालो; दिख सकता है 30% का अपसाइड
ग्लोबल तनाव के बीच निवेशकों की पसंद बना यह शेयर, ब्रोकरेज फर्म ने कहा खरीद डालो; दिख सकता है 30% का अपसाइड
निवेशकों के लिए अलर्ट: महीने के अंत में इन तारीखों पर बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब नहीं होगी ट्रेडिंग...
निवेशकों के लिए अलर्ट: महीने के अंत में इन तारीखों पर बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब नहीं होगी ट्रेडिंग...
जिस कंपनी में विजय केडिया ने लगा रखा है 1 करोड़ से ज्यादा का दांव, उसे भूटान में मिला बड़ा काम
जिस कंपनी में विजय केडिया ने लगा रखा है 1 करोड़ से ज्यादा का दांव, उसे भूटान में मिला बड़ा काम
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद, क्या 1.27 लाख तक चला जाएगा भाव?
सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! कीमत में भारी गिरावट की उम्मीद, क्या 1.27 लाख तक चला जाएगा भाव?

वीडियोज

“बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा, लेकिन ध्रुव राठी के बयान से छिड़ा नया विवाद”
Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Mamata Banerjee: ईद के मौके पर सियासी वार! ममता बनर्जी ने BJP पर बोला हमला, कहा-'हम अपने हक की लड़ाई...'
ईद के मौके पर सियासी वार! ममता ने BJP पर बोला हमला, कहा- 'हम अपने हक की लड़ाई...'
Rajasthan News: जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
जयपुर में ईद पर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल, नमाजियों पर बरसाए फूल, दिया भाईचारे का संदेश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में किसी को नहीं मिलेगा आराम, बीसीसीआई ने जारी किया निर्देश
Friday Box Office Collection: फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
फ्राइडे को 'धुरंधर 2' के आगे छूटे 'उस्ताद भगत सिंह' के पसीने, जानें- बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
ईरान में अब तक 2000 लोगों की मौत, अमेरिका-इजरायल पर भड़का तेहरान, जानें क्या कहा
US Military In Middle East: ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
ईरान जंग के बीच अमेरिकी मरीन की एंट्री, जानें कैसे USS पोर्टलैंड और बॉक्सर बदल सकते हैं युद्ध की तस्वीर
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
नवरात्रि के व्रत में भरपूर एनर्जी चाहिए तो शाम को खाएं ये डिश, दिनभर रहेंगे तरोजाता
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
ट्रेन में खाना खाने से पहले जरूर कर लेना ये काम, पता चल जाएगा बासी है या ताजा!
Embed widget