एक्सप्लोरर

Gold Price Hike: 10 वर्षों में 110 फीसदी महंगा हुआ सोना, डॉलर के मुकाबले 51 फीसदी कमजोर हुआ रुपया

Gold Price Update: 10 साल पहले सोना 29000 रुपये था लेकिन 32000 रुपये के उछाल के साथ अब 61000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है.

Gold Prices: सोने की चमक दिनों दिन और बढ़ती जा रही है. सोने के दाम नए रिकॉर्ड बनाने को आतुर नजर आ रहा है. मार्च 2023 के तीसरे हफ्ते में सोना पहली बार 60,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार गया था और अप्रैल 2023 में ये 61,000 रुपये को भी पार कर गया. और जो वैश्विक आर्थिक हालात नजर आ रहे उसके बाद सोने के दामों में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है. लेकिन सोने की बढ़ती कीमतों के दो पक्ष हैं. जिन्होंने बेहतर रिटर्न की उम्मीद में सोने में निवेश किया है उन्हें अपने निवेश पर शानदार रिटर्न मिल रहा है. लेकिन जिनके घरों में आने वाले शादियों के सीजन में अपनों की शादी है उनकी तो जेब कटने वाली है. सोने के जेवरात खरीदने पर ज्यादा पैसे चिकाने होंगे.  

2013 में 29000 रुपये था सोना 

दुनियाभर के शेयर बाजार में उठापटक देखी जा रही है, कमोडिटी के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इमर्जिंग मार्केट से निवेशक निवेश निकालने में जुटे हैं तो वे सोने में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं क्योंकि मौजूदा हालात में सोने में निवेश को सबसे सुरक्षित माना जा रहा है. बीते 10 वर्षों में सोने में निवेश करने वाले निवेशकों की तो निकल पड़ी है. 10 वर्षों में सोने की कीमतों के चाल पर नजर डालें तो ठीक 10 साल पहले 2013 में सोना 29000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कारोबार कर रहा था. 2015 में कीमतों में नरमी भी आई और दाम घटकर 26000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. लेकिन उसके बाद से सोने की कीमतों ने पीछे मुड़कर नहीं देखा है.  

10 वर्षों में 100 फीसदी से ज्यादा महंगा हुआ सोना 

2018 में सोना 31000 रुपये, 2019 में 35000 रुपये, 2020 में 48000 रुपये, 2022 में 52000 रुपये और अब 61000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर कारोबार कर रहा है. 2022 के आखिरी कारोबारी दिन 30 दिसंबर को सोना 54,790 रुपये पर था. यानि जिन निवेशकों ने सोने में निवेश किया है उन्हें 10 फीसदी या 6300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का रिटर्न मिला है. 2022 की शुरुआत में सोना 47850 रुपये पर था. यानि इन 15 महीनों में सोने ने 27.50 फीसदी या 13150 रुपये प्रति 10 ग्राम का रिटर्न दिया है.  2022 में रूस के यूक्रेन पर सैन्य हमले, वैश्विक आर्थिक संकट, कमरतोड़ महंगाई और महंगे ब्याज दर देखने को मिला है. 2022 में दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली. पर सोने में जिन लोगों ने निवेश किया उन्हें सोने की चमक ने मालामाल कर दिया. जानकारों की मानें तो सोने में तेजी यहीं थमने वाली नहीं है.  सोने के दाम 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जाने की भविष्यवाणी की जा रही है. 

10 वर्षों में 15 फीसदी कमजोर हुआ रुपया 

केवल सोना ही नहीं बल्कि जिन्होंने ग्लोबल करेंसी डॉलर खरीदरकर अपने पास रखा हुआ था. उन्होंने भी जबरदस्त मुनाफा बनाया है. 10 साल पहले एक डॉलर के मुकाबले रुपया 54 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी कमजोरी देखने को मिली. नतीजा एक डॉलर के मुकाबले रुपया 82 रुपये के लेवल तक जा लुढ़का. 10 वर्षों में डॉलर के मुकाबले रुपया 51 फीसदी तक कमजोर हुआ है. डॉलर की मजबूती के चलते भारत के लिए आयात महंगा हुआ है. चाहे वो सोना या कच्चा तेल दोनों ही भारत सबसे ज्यादा आयात करता है और दोनों ही के आयात पर ज्यादा डॉलर खर्च करने पड़ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें 

Inflation In India: जानिए, 10 वर्षों में कैसे कमरतोड़ महंगाई ने कर दी आम लोगों की जेब खाली?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिकॉर्ड लो के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाते हुए खुला; जानें क्या है इसकी वजह
रिकॉर्ड लो के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाते हुए खुला; जानें क्या है इसकी वजह
कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक
कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक
शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 1000 अंक तक उछला; जानें इसके पीछे की वजह
शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 1000 अंक तक उछला; जानें इसके पीछे की वजह
क्या होम लोन पर कम होगी EMI या जस का तस रहेगा रेपो रेट? जानें RBI की अगली MPC मीटिंग का पूरा शेड्यूल
क्या होम लोन पर कम होगी EMI या जस का तस रहेगा रेपो रेट? जानें RBI की अगली MPC मीटिंग का पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-US Iran War Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Live: ईरान ने अमेरिका की नाक में किया दम, तीन हफ्ते में 20 एयरक्राफ्ट को पहुंचाया नुकसान, तेल अवीव पर भी फेंका क्लस्टर बम
Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
LIVE: सीएम रेखा गुप्ता ने खोला पिटारा, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप! 9वीं की छात्राओं को मुफ्त साइकिल
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' को होगा नुकसान? अक्षय कुमार बोले- ‘वो एडल्ट फिल्म है और ये फैमिली....’
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
RBSE 5th 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखें अपने नतीजे
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 5वीं-8वीं का रिजल्ट, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, ऐसे देखें अपने नतीजे
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
राजस्थान बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, कितने परसेंट स्टूडेंट हुए पास?
Embed widget