एक्सप्लोरर

क्यों ऐतिहासिक स्तर 1 लाख को छूने के बाद अब नहीं बढ़ रही सोने की कीमत, इन फैक्टर्स ने किया काम

वैश्विक रुप से भी अगर देखें तो सोने का भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट हुई है. स्पॉट गोल्ड के रेट्स 0.8 प्रतिशत गिरकर 3,314.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है.

सोने की कीमत में 22 अप्रैल को उस वक्त रिकॉर्ड इजाफा हुआ जब ये प्रति 10 ग्राम 1 लाख रुपये को पार कर गई. हालांकि, बाजार के जानकारों इस बात की पहले से संभावना जताई जा रही थी कि अप्रैल के आखिर तक यानी अक्षय तृतीया के आने तक सोना 1 लाख के पार जा सकता है. लेकिन, उसके बाद से कुछ दिनों में लगातार सोने की कीमतों में कमी देखने को मिल रही है. इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, मंगलवार को सोना 0.8 प्रतिशत गिरकर प्रति 10 ग्राम 95,560 रुपये हो गया है.

वैश्विक रुप से भी अगर देखें तो सोने के भाव में करीब 1 फीसदी की गिरावट आयी है. स्पॉट गोल्ड का रेट 0.8 प्रतिशत गिरकर 3,314.99 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है. जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.7 प्रतिशत गिरकर 3,325 प्रति डॉलर पर आ गया है. 

वैश्विक स्तर पर गिरा सोने का भाव

बाजार के जानकारों की मानें तो सोने की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह विश्व व्यापार को लेकर तनाव में आयी कमी और ग्लोबल मार्केट में निवेशकों का साकारात्मक रुझान है. यूएस ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने हाल में कहा कि भारत समेत कई शीर्ष व्यापारिक साझीदार देशों की तरफ से अमेरिकी टैरिफ के बदले कई बेहतर प्रस्ताव आए हैं. उन्होंने ये भी कहा कि जल्द ही भारत के साथ व्यापारिक समझौते हो सकते हैं.

इसके अलावा, अमेरिकी सामानों के ऊपर से कुछ टैरिफ हो हटाने के चीन के फैसले को भी तनाव को कम करने की दिशा में बढ़ाया गया कदम माना जा रहा है. अमेरिकी सरकार ने भी यह संकेत दिया है कि वे ऑटो टैरिफ को कम करेंगे, जिससे व्यापार संबंध और बेहतर हो सकता है.

आसमान से नीचे आ रहा सोना का भाव

एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनालिस्ट जीतन त्रिवेदी ने कहा- व्यापारिक संबंधों में व्याप्त तनाव के म होने की वजह है अमेरिकी ने टैरिफ पर बातचीत के लिए कई देशों का रास्ता खोल दिया है. साथ ही, चीन और अमेरिकी के बीच व्यापारिक समझौते जल्द होने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भी तनाव कम करने में काफी मदद मिली है. इसके अलावा, रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते ने भी सोने में सुरक्षित निवेश की भावना को कम किया है.

जैसे ही निवेशकों में डर की भावना खत्म होगी वे सुरक्षित निवेश जैसे सोने में पैसे लगाने की सोच से बाहर निकलेंगे. सोना की मांग में इस तरह कमी होने पर इसकी कीमत गिर जाएगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक मंदी का डर और अंतरराष्ट्रीय बाजार में आनिश्चितता के चलते इससे पहले सोना 3,500.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था. 

ये भी पढ़ें: ED के एक्शन से Gensol शेयर टूटकर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा, साफ हो गई 90% पूंजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates for Senior Citizens: रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट
रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट
1st March Rules Change: ट्रेन की बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर तक... 1 मार्च से बदल रहे कई नियम, जानें क्या होगा असर?
ट्रेन की बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर तक... 1 मार्च से बदल रहे कई नियम, जानें क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

वीडियोज

US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
Embed widget