एक्सप्लोरर

Gold Silver Price: सोने और चांदी में आज कैसा रहा कारोबार, तेजी रही या मंदी- जानें

Gold Silver Price Update: सोने और चांदी में आज किस तरह का कारोबार देखने को मिला है, ये आप यहां जान सकते हैं. जानिए सोना तेजी पर बंद हुआ या रही मंदी...

Gold Silver Price: सोना और चांदी दोनों कीमती धातुएं आज तेजी के दायरे में कारोबार करती नजर आईं हैं. सोना जहां मामूली तेजी के साथ बंद हुआ वहीं चांदी में 130 रुपये से ज्यादा की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी उतार चढ़ाव भरे ट्रेड पर दिखाई दे रहे हैं.

सोने में 30 रुपये की मामूली तेजी के साथ ट्रेड बंद
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 30 रुपये की तेजी के साथ 50,818 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 50,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी 133 रुपये मजबूत होकर बंद हुई
चांदी की कीमत भी 133 रुपये बढ़कर 61,717 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. पिछले कारोबारी सेशन में चांदी 61,584 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है.

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी-सोना का हाल
इंटरनेशनल मार्केट में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,848 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी का भाव 22.02 डॉलर प्रति औंस पर लगभग बिना किसी बदलाव के स्थिर रहा.

क्या है कमोडिटी के जानकार का कहना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित कमोडिटी एक्सचेंज- कॉमेक्स में सोने की कीमतों में कल रात आई तेजी को दिखाते हुए दिल्ली में 24 कैरेट हाजिर सोना के भाव में 30 रुपये की तेजी आई. है. तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.17 फीसदी नीचे चल रही थी जिससे सोने में कारोबार कमजोर देखने को मिला है. आगे चलकर सोने के दाम में और उतार-चढ़ाव भरा ट्रेड देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें

LIC Stock at All-time Low: एलआईसी के शेयरों में गिरावट जारी, नए निचले स्तर तक लुढ़का-निवेशकों को भारी नुकसान

Kaam Ki Baat: मकान की तरह कार पर भी ले सकते हैं लोन, जानिए क्या है तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
रुपया ऐतिहासिक निचले स्तर पर, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
FASTag News: उत्तर से दक्षिण तक... 1 अप्रैल से किन राज्यों के नेशनल हाईवे पर सफर होगा सबसे ज्यादा महंगा?
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: 1 करोड़ भारतीयों पर तलवार...देश में सियासी आर-पार? |War Update
Amit Shah On Naxalite: 'हथियार उठाओगे तो भुगतोगे...', अमित शाह की चेतावनी | BJP | Bastar
Chitra Tripathi: जंग पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | America | Donald Trump | War Update
Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूपी: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के कप्तान बदले, कई बड़े नामों को नई जिम्मेदारी
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
यूएस के 'शांति दूत' बने पाकिस्तान का बड़ा अपमान, खाड़ी में जंग के बीच ईरान ने दिखाया आईना
RR vs CSK 1st Innings Highlights: गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई सुपर किंग्स, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 पर ढेर
गुवाहाटी में औंधे मुंह गिरी चेन्नई, गायकवाड़-सैमसन-सरफराज-दुबे सब फ्लॉप; 127 रनों पर ढेर
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
राम से रावण तक, हनुमान जयंती पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण' की पहली झलक
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
Explained: बिहार जितना आसान नहीं बंगाल जीतना, 5% वोट स्विंग से पलट जाएगा पासा! BJP बीते 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
बिहार जितना आसान नहीं बंगाल, 5% वोट स्विंग से पलटेगा पासा! BJP 6 MPs-MLAs चुनावों में खा चुकी पटखनी
UPPSC Success Story: बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
बिना कोचिंग अयोध्या की बेटी का कमाल, UPPSC में चौथा स्थान पाकर बनी डिप्टी कलेक्टर
Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, मौत की खबर से दहला इंटरनेट
Embed widget