एक्सप्लोरर

Gold Price Weekly: इस हफ्ते सोने के भाव में दर्ज की गई बढ़त, जानें क्या रहा चांदी का हाल, देखें पूरे हफ्ते के सर्राफा बाजार का हाल

Gold Silver Price Weekly: इस करोबारी हफ्ते में सोने और चांदी दोनों के भाव में जोरदार बढ़त दर्ज की गई है. आइए जानते हैं कि गोल्ड और सिल्वर के भाव में कितनी बढ़त दर्ज की गई है.

Gold Silver Price Weekly: सोने को भारत में बेहद महत्वपूर्ण कमोडिटी माना जाता है. देश में आज भी लोग बड़ी संख्या में सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. आज हम आपको 19 दिसंबर से 23 दिसंबर के बीच खत्म हुई कारोबारी हफ्ते में सोने और चांदी के लेटेस्ट भाव (Gold Silver Latest Price) के बारे में जानकारी दे रहे हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस हफ्ते में सोने और चांदी के भाव में कितना बदलाव हुआ है. इस कारोबारी हफ्ते में सोने के रेट में 118 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली बढ़त (Gold Price Weekly) दर्ज की गई है. वहीं चांदी के रेट में 924 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई है. ऐसे में आईबीजीए (IBJA) यानी इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक 19 दिसंबर, 2022 को हफ्ते की शुरुआत के साथ ही 24 कैरेट सोने का प्राइस 54,248 था जो हफ्ते के अंत तक 54,366 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

वहीं 999 शुद्धता वाले चांदी का भाव हफ्ते की शुरुआत में 66,898 रुपये प्रति किलो था जो बढ़कर 67,822 रुपये प्रति किलो तक पहुंच (Silver Price Weekly) गया है. ऐसे में हफ्ते के अंत में सोना और चांदी दोनों हरे निशान पर बंद हुए हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि IBJA की वेबसाइट पर दी गई सोने और चांदी के भाव में जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता है. ऐसे में अलग-अलग राज्य और दुकान के हिसाब से सोने का भाव अलग-अलग हो सकता है. आइए जानते हैं हर कारोबारी दिन के हिसाब से सोने और चांदी का भाव-
 
19 से 23 दिसंबर, 2022 के बीच सोने का भाव- (प्रति 10 ग्राम)

  • 19 दिसंबर- 54,248 रुपये
  • 20 दिसंबर- 54,505 रुपये
  • 21 दिसंबर- 54,700 रुपये
  • 22 दिसंबर- 54,699 रुपये
  • 23 दिसंबर- 54,366 रुपये

19 से 23 दिसंबर, 2022 के बीच चांदी का भाव- (प्रति किलोग्राम)

  • 19 दिसंबर- 66,898 रुपये
  • 20 दिसंबर- 67.849 रुपये
  • 21 दिसंबर- 68,177 रुपये
  • 22 दिसंबर- 67,605 रुपये
  • 23 दिसंबर- 67,822 रुपये

सोने के भाव में आगे भी देखी जाएगी तेजी

आपको बता दें कि मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड के बढ़ते मामलों और डॉलर इंडेक्स में नरमी के कारण सोने के भाव में आगे भी तेजी दर्ज की जा सकती है. अमेरिकी अर्थव्यवस्था में विस्तार से मंदी का डर कम हुआ है और इसका कारण सोने के तरफ पॉजिटिव रुझान बढ़ा है. ऐसे में सोने में मामूली गिरावट के बाद भी इसके तरफ मार्केट का सकारात्मक रुख रहने की संभावना है.

आपको बता दें कि सोना खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो सोने के लेटेस्ट भाव के बारे में जानकारी जरूर लें. इसके अलावा आप सोने की शुद्धता को चेक करें. Indian Standard Organization के लोगो को सोना खरीदने से पहले उस पर बने हॉलमार्क के निशान को चेक करने की सलाह देता है. हॉलमार्क से सोने की शुद्धता का प्रमाण मिलता है. इसके अलावा यह भी चेक करें कि आप सोना 24 कैरेट, 22 कैरेट, 20 कैरेट या 18 कैरेट में से कौन सा खरीद रहे हैं. इसके अलावा आप मेकिंग चार्ज जैसी चीजों को भी क्रॉस वेरीफाई कर लें. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: क्रिसमस के दिन क्या लोगों को मिली पेट्रोल-डीजल के प्राइस में राहत? जानें आज आपके शहर में क्या है भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
1 अप्रैल से लागू होंगे RBI के लिए डिजिटल पेमेंट्स के नए नियम, जानें क्या कुछ बदलेगा?
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
अगले हफ्ते इन कंपनियों की होगी मार्केट में एंट्री, निवेशकों के लिए बन सकता है कमाई का मौका...
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
जॉब कट का खतरा! 600 कर्मचारियों पर गिर सकती है छंटनी की गाज... जानिए डिटेल
Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा

वीडियोज

Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
UP News: प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, शादी से इनकार पर किया ड्रामा | Pratapgarh
Chitra Tripathi: जाने युद्ध से किन देशों को हुआ बड़ा नुकसान | Iran US Israel War | Trump | Janhit
Iran Israel War: ईरान का बड़ा पलटवार, 24 घंटे में ताबड़तोड़ हमले | Mojtaba | America | Trumpa
Iran US Israel War: 30 दिन… फिर भी नहीं झुका ईरान | America | Trump | Big Breaking | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
भारत में घरेलू सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, केरोसीन के नियमों में दी छूट
Gujarat Earthquake News: गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
गुजरात के अमरेली में कांपी धरती, 3.1 की तीव्रता से महसूस हुए भूकंप के झटके
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
'नेहरू और CIA के बीच की कड़ी थे बीजू पटनायक', निशिकांत दुबे के बयान पर बवाल, भड़की बीजेडी
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
मिलिए 'धुरंधर 2' के 'मेजर इकबाल' की बेटी से, जिनकी उड़ान डाउन सिन्ड्रोम भी रोक नहीं पाया
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
पीएम कुसुम योजना से किसानों को डबल कमाई का मौका, जानें कैसे मिलेगा फायदा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
बस्ती: सात जन्मों के वादे पर भारी पड़ी मन्नत, पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा
Embed widget