एक्सप्लोरर

Gold: पिछले धनतेरस से इस धनतेरस तक सोने ने दिया शानदार रिटर्न, फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट को छोड़ा पीछे

Dhanteras 2022: धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धती की जांच जरूर कर लें. आजकल मार्केट में नकली सोना भी मिलने लगा है. इसके लिए आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Gold Buying on Dhanteras 2022: सोना एक ऐसा धातु है जिसमें निवेश (Gold Investment Tips) को बहुत फायदेमंद माना जाता है. आज भी भारत में सोने को एक सेफ इन्वेस्टमेंट के  रूप में देखा जाता है. ऐसे में अक्टूबर के महीने में लगातार त्योहारों की भरमार है के कारण सोने के डिमांड में भी इजाफा हो रहा है. इस साल धनतेरस का त्योहार 23 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा. इसके बाद दिवाली (Diwali 2022) और भैया दूज (Bhai Dooj 2022) के फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया जाएगा. फेस्टिव सीजन में लोग जमकर शॉपिंग करते हैं. धनतेरस या धनत्रयोदशी  के दिन को सोना-चांदी खरीदने के लिए बहुत शुभ माना जाता है. सोने-चांदी की भारी खरीदारी के कारण इस वक्त मार्केट में इनकी डिमांड भी बहुत ज्यादा रहती है. ऐसे में अगर आप भी इस साल धनतेरस (Dhanteras 2022) पर सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपको बताते हैं कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद है. इसके साथ ही यह जानकारी भी दे रहे हैं कि पिछले साल से यह अब तक आपको कितना रिटर्न दे चुका है-

एक साल में ग्राहकों को दिया 6.1% तक का रिटर्न-
साल 2022 के अप्रैल के महीने में दुनियाभर में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण अनिश्चितता का माहौल था. इसके साथ ही अमेरिका के फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी, डॉलर में मजबूती और महंगाई को कंट्रोल करने के लिए उठाए गए कदम के कारण सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी गई और इसका असर घरेलू मार्केट पर भी दिख रहा था. निवेशकों ने सोने को एक सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के रूप में देखा और इसमें जमकर पैसे निवेश करना शुरू कर दिया. इस कारण अप्रैल के महीने में गोल्ड प्राइस घरेलू मार्केट में रिकॉर्ड ऊंचाई  54,380 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट)  तक यह  पहुंचने के बाद अब यह 50,560 के आस-पास में है. ऐसे में इसके प्राइस में अप्रैल के महीने से अब तक 6.7 प्रतिशत तक की कमी देखी गई है. मगर पिछले साल के धनतेरस-2021  से लेकर इस साल तक के धनतेरस-2022 तक निवेशकों को गोल्ड में करीब 6.1% तक का रिटर्न दिया हैं.

बैंक एफडी ने दिया कितना रिटर्न-
वहीं अगर बैंक एफडी (Bank FD Investment Tips) की बात करें तो पिछले साल से इस साल तक निवेशकों को बैंक की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में 5.5% तक का रिटर्न मिला है. ऐसे में गोल्ड निवेशकों को बैंक निवेशकों से ज्यादा रिटर्न मिला है. ऐसे में अगर आप बैंक एफडी या सोना में से किसी एक निवेश ऑप्शन को सेलेक्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए गोल्ड में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा. विशेषज्ञों का अनुमान है अगले धनतेरस तक सोने में 15 फीसदी की तेजी देखी जा सकती है.

सोना खरीदने से पहले चेक करें शुद्धता-
इस धनतेरस सोना खरीदने से पहले उसकी शुद्धती की जांच जरूर कर लें. आजकल मार्केट में नकली सोना भी मिलने लगा है. इसके लिए आप BIS Care App का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐप पर सोने का HUID नंबर डालकर उसकी शुद्धता को चेक कर सकते हैं. अगर सोने में किसी तरह की मिलावट या कमी मिलती है तो आप इसके लिए Complaints में जाकर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही सोना खरीदने से पहले आप उसके Hallmark को भी अच्छी तरह से चेक कर लें. 

ये भी पढ़ें-

FD Rates Increased: इन दो प्राइवेट बैंकों ने अपनी FD की ब्याज दरें में किया बढ़ोतरी! यहां चेक करें नई दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
पाकिस्तान के बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
बाबर आजम ने टी20 इंटरनेशनल से ले लिया संन्यास? जानें क्या है वायरल दावे की सच्चाई
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
कहां है भारत की आखिरी सड़क और कहां होती है यह खत्म, जान लीजिए जवाब
Video:
"होली का पहला रुझान" दोस्तों ने RCC मशीन में डाल दिया लड़का, फिर सीमेंट की तरह घुमाया, वीडियो वायरल
Embed widget