एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिली बड़ी खुशखबरी! 78 दिनों की सैलरी के बराबर मिलेगा बोनस

Bonus in Diwali: रेलवे मंत्री का कहना है कि देश की अर्थव्यवस्था को सही रखने में रेलवे कर्मचारियों का बहुत बड़ा रोल रहा है.

Railway Employees Bonus: भारत में फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू हो चुका है. ऐसे में इस त्योहारी सीजन में दिवाली (Diwali 2022) से पहले रेलवे के लाखों कर्मचारियों को मोदी सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शनिवार को रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के बराबर बोनस देने का फैसला किया है.

खास बात ये हैं दशहरे से पहले ही यह बोनस कर्मचारियों को मिल जाएगा. रेलवे की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार के इस फैसले के बाद लगभग 11.27 लाख कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ होगा. साथ ही बताया गया है कि यह बोनस कर्मचारियों को दशहरा से लेकर दिवाली के बीच दे दिया जाएगा. यह बोनस सभी नॉन-गैजेट रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा.

कर्मचारियों को बोनस से मिलेगा प्रोत्साहन
रेलवे ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह बोनस कर्मचारियों के लिए एक प्रोत्साहन का काम करेगा. इससे कर्मचारी रेलवे के संचालन में अपना सकारात्मक योगदान दे पाएंगे. बोनस मिलने से कर्मचारियों की इस फेस्टिव सीजन खरीदारी करने की क्षमता बढ़ेगी और इस फेस्टिव सीजन अर्थव्यवस्था को भी ज्यादा बूस्ट मिलेगा.

कोरोना काल में रेलवे कर्मचारियों ने निभाई अहम भूमिका
रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnaw) ने कहा, 'कोरोना काल में रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे के सही तरीके के संचालन में बहुत अहम भूमिका निभाई है. देश की अर्थव्यवस्था को सही रखने में रेलवे कर्मचारियों का बहुत बड़ा रोल रहा है.'

साथ ही रेलवे मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  (PM Narendra Modi) को रेलवे कर्मचारियों के बोनस की मंजूरी देने पर रेलवे की तरफ से धन्यवाद भी दिया है. गौरतलब है लॉकडाउन के दौरान देश में भोजन, कोयला और अन्य जरूरी सामानों की सप्लाई में रेलवे ने बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाई है. इससे देश में आर्थिक गतिविधि को तेजी देने में मदद मिली है.

रेलवे ने लॉन्च की तीसरी वंदे भारत ट्रेन
30 सितंबर 2022 को पीएम मोदी (PM Modi) ने गुजरात के गांधीनगर से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Mumbai Gandhinagar Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई. यह देश में चलने वाली तीसरी वंदे भारत (Vande Bharat Train) ट्रेन है. यह ट्रेन गांधीनगर से महाराष्ट्र के मुंबई से सेंट्रल के बीच रफ्तार भरेगी.

देश में सबसे पहली वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से बनारस के बीच और दूसरी ट्रेन दिल्ली से कटरा के बीच चल रही है. वंदे भारत ट्रेन पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक से बनी है और यह 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड केवल 52 सेकेंड में पकड़ लेती है. यह ट्रेन आने वाले दिनों में भारतीय रेलवे (Indian Railway) के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है. इसे भारतीय रेलवे के बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है.

ये भी पढ़ें-

CRED ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की नई सुविधा! 'Scan & Pay' के जरिए आप कर पाएंगे UPI पेमेंट

FD Rates Hike: एक्सिस बैंक और BOI के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! FD पर बढ़ा गया ब्याजर, यहां देखें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक पर दांव! गोल्डमैन सैक्स ने दी Buy रेटिंग, 40% तक रिटर्न की उम्मीद...
गिरते बाजार में इस डिफेंस स्टॉक पर दांव! गोल्डमैन सैक्स ने दी Buy रेटिंग, 40% तक रिटर्न की उम्मीद...
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
एयरपोर्ट के साथ बदली जेवर के रियल एस्टेट की तस्वीर, कीमतें आसमान छूने को तैयार; जानें डिटेल
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
बिना रोज मेहनत के भी हो सकती है तगड़ी कमाई! जानें पैसिव इनकम बनाने के आसान और स्मार्ट तरीके...
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव
पेपर वाला नहीं, अब आएगा E-Cheque! RBI ने 'पेमेंट्स विजन 2028' डॉक्यूमेंट में रखा प्रस्ताव

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Inaugurates Airport: 'हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज, सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM', जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी
'हर 2 मिनट में उड़ेगा जहाज', नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन पर बोले PM मोदी, सपा पर कसा तंज
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहत, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली जमानत
Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी 'हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस', जानें कब और कहां देखें
Happy Patel OTT Release: इस दिन रिलीज होगी 'हैप्‍पी पटेल: खतरनाक जासूस', जानें कब और कहां देखें
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
West Bengal Assembly Elections 2026: 'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
'कभी पैर टूट जाता है, कभी पट्टी बांध लेती हैं', बंगाल में अमित शाह ने ममता बनर्जी पर कसा तंज
AI training program 2026: अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
अब AI से बनाओ करियर, 15,000 स्कॉलरशिप के साथ शुरू हुआ बड़ा प्रोग्राम
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
जेवर एयरपोर्ट से किन बड़े शहरों की होगी कनेक्टिविटी, क्या आपका शहर भी है लिस्ट में?
Embed widget