एक्सप्लोरर

Export From India: भारत से निर्यात में आई तेजी, ग्लोबल संकटों के बावजूद बढ़ रहा एक्सपोर्ट

Export Data: वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, फलों, सब्जियों एवं आईटी सेवा सेक्टर में सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट हुआ है. हालांकि, कई जगह चल रही जंग से एक्सपोर्ट पर बुरा असर पड़ा है. 

Export Data: भारत से निर्यात में पिछले साल तेजी आई है. ग्लोबल संकटों के बावजूद माल एवं सेवाओं का निर्यात साल 2023 में 0.4 फीसदी बढ़कर 765.6 अरब डॉलर रहा है. आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो सबसे ज्यादा निर्यात इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा, कॉटन, फेब्रिक्स, सेरामिक, मीट, डेयरी, पोल्ट्री, फलों, सब्जियों एवं आईटी सेवाओं का हुआ. 

गुड्स एक्सपोर्ट में आई कमी

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गुड्स एक्सपोर्ट में पिछले साल 4.71 फीसदी की कमी आई है. साल 2023 में यह आंकड़ा 431.9 अरब डॉलर रहा. हालांकि, सर्विसेज एक्सपोर्ट 7.88 फीसदी बढ़कर 333.8 अरब डॉलर हो गया. इसके अलावा मर्चेंडाइस इम्पोर्ट 7 फीसदी घटकर 667.73 अरब डॉलर रह गया. भारत से सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट अमेरिका, यूएई, नीदरलैंड्स, बांग्लादेश, ब्रिटेन और जर्मनी को किया गया. रूस-यूक्रेन युद्ध और यमन के नजदीक रेड सी में चल रहे संकट के चलते एक्सपोर्ट पर बुरा असर पड़ा है. 

सर्विसेज एक्सपोर्ट में हुआ इजाफा

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, गुड्स एक्सपोर्ट में पिछले साल कमी आई है. मगर, सर्विसेज एक्सपोर्ट में इजाफे के चलते कुल निर्यात बढ़ा है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सर्विसेज सेक्टर के लिए रिजर्व बैंक ने नवंबर, 2023 में डाटा जारी किया था. दिसंबर, 2023 के डाटा के लिए वाणिज्य मंत्रालय ने अनुमान लगाया है. गुड्स शिपमेंट पर दुनियाभर में छिड़े युद्धों के चलते बुरा असर पड़ा है. इजरायल और हमास के महीनों से जंग छिड़ी हुई है. साथ में यमन में हूथी विद्रोही कार्गो शिप को लगातार निशाना बना रहे हैं. इससे कार्गो शिप्स को लंबा रूट लेकर दक्षिण अफ्रीका से होकर गुजरना पड़ रहा है. 

जंग से ग्लोबल ट्रेड पर पड़ेगा बुरा असर

अंतरराष्ट्रीय कारोबार विशेषज्ञों के अनुसार, यदि जंग जैसे संकट जारी रहे तो इनसे ग्लोबल ट्रेड पर बहुत बुरा असर पड़ेगा. इकोनॉमिक थिंक टैंक ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) ने कहा कि 2023 में भारत का एक्सपोर्ट और इंपोर्ट मिलाकर 2.6 फीसदी घटा है. यह 1609 अरब डॉलर पर आ गया है. यह आंकड़ा 2022 में 1651.9 अरब डॉलर रहा था. एक्सपोर्ट और इंपोर्ट का अंतर नेगेटिव ट्रेड बैलेंस भी 2023 में घटकर 75.2 अरब डॉलर रह गया. यह आंकड़ा 2022 में 141.3 अरब डॉलर रहा था. 

तीन तिमाही में ट्रेड डेफेसिट 188.02 अरब डॉलर रहा

चालू वित्त वर्ष के आंकड़ों के अनुसार, गुड्स एक्सपोर्ट अप्रैल से दिसंबर 2023 के बीच 5.7 फीसदी घटकर 317.12 अरब डॉलर रह गया. सामान अवधि में इंपोर्ट भी 7.93 फीसदी कम होकर 505.15 अरब डॉलर रहा है. चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाही में ट्रेड डेफेसिट 188.02 अरब डॉलर रहा है. अप्रैल से दिसंबर 2022 के बीच ट्रेड डेफेसिट 212.34 अरब डॉलर रहा था.

ये भी पढ़ें 

Microsoft Cyber Attack: माइक्रोसॉफ्ट पर जबरदस्त साइबर अटैक, मैनेजमेंट के ईमेल तक अपराधियों के कब्जे में 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? सरकार ने दे दिया जवाब, भारत की तैयारी पर दिया अपडेट
क्या बढ़ने वाली हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें? सरकार ने दे दिया जवाब, भारत की तैयारी पर दिया अपडेट
NSE IPO पर बड़ा अलर्ट, पब्लिक लिस्टिंग को लेकर चल रही बड़ी तैयारी; मार्च तक निपट सकता है यह काम
NSE IPO पर बड़ा अलर्ट, पब्लिक लिस्टिंग को लेकर चल रही बड़ी तैयारी; मार्च तक निपट सकता है यह काम
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
ईरान ने सोए हुए शिकारी जगाए! खामेनेई की मौत के बाद कर दिए एक्टिवेट, अमेरिका को मिले मैसेज में बड़ा खुलासा
Amethi News: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
अमेठी: खड़े ट्रक में पीछे से घुसीं दो बाइकें, 6 साल की बच्ची समेत तीन की मौत, 4 की हालत नाजुक
Weather Forecast: झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
झुलसाने वाली गर्मी, पारा 40 पार, जानें दिल्ली-यूपी और बिहार को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर महा एंटरटेनमेंट, रिलीज हो रही 'द ताज स्टोरी' से 'एस्पिरेंट्स 3' तक 21 नई फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही 21 नई फिल्में-सीरीज
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
क्या RO का पानी सेहत के लिए होता है खतरनाक, जानें डॉक्टरों ने क्या बताया इसके पीछे का सच?
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
गांव में महज 10 हजार रुपये में शुरू कर सकते हैं इतने सारे बिजनेस, देते हैं बंपर प्रॉफिट
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
'आसान नहीं मुंबई में रहना' छोटे से फ्लैट का एक लाख रुपये किराया चुका रही यह लड़की, देखें वीडियो
Embed widget