एक्सप्लोरर

Google: सुंदर पिचाई का एलान, गूगल भारत में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को देगा 7.5 करोड़ डॉलर की मदद

Google CEO Sunder Pichai Announcements: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत के लिए कई बड़े एलान किए हैं और इसमें खास तौर पर स्टार्टअप्स के लिए कुछ बड़ी बातें कही हैं. जानें उन्होंने क्या कहा है.

Google CEO Sunder Pichai: दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने भारत को एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था बताते हुए सोमवार को कहा कि गूगल 100 से अधिक भारतीय भाषाओं के लिए एक इंटरनेट सर्च मॉडल विकसित कर रही है और यहां के महिलाओं के नेतृत्व वाली स्टार्टअप कंपनियों को 7.5 करोड़ डॉलर की मदद देगी.

भारत में स्टार्टअप्स पर ध्यान केंद्रित कर रहा गूगल

भारत दौरे पर पहुंचे पिचाई ने यहां आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गूगल भारत से कारोबार कर रहे स्टार्टअप पर ध्यान केंद्रित कर रही है. उन्होंने कहा कि इन नई कंपनियों के लिए चिह्नित 30 करोड़ डॉलर में से एक-चौथाई राशि महिलाओं की अगुवाई वाले स्टार्टअप में निवेश की जाएगी. अपनी यात्रा के पहले दिन उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के अलावा दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत भी की.

भारत में छोटे कारोबार को समर्थन देगा गूगल

हालांकि, गूगल ने यह नहीं बताया कि सुंदर पिचाई की इन मुलाकातों में किस मुद्दे पर चर्चा हुई. लेकिन खुद पिचाई ने अपनी यात्रा की शुरुआत में लिखे एक ब्लॉग में कहा था कि वह प्रधानमंत्री के साथ भारत के छोटे कारोबार और स्टार्टअप को समर्थन देने और साइबर सुरक्षा में गूगल के निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे. इसके अलावा शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण और कृषि और स्वास्थ्य देखभाल जैसे क्षेत्रों में आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (एआई) के इस्तेमाल में गूगल की पहल पर भी चर्चा होगी.

भारत एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था होगा- सुंदर पिचाई

पिचाई ने 'गूगल फॉर इंडिया' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी बड़े पैमाने पर काम कर रही है और दुनियाभर के लोगों की जिंदगी पर असर डाल रही है. ऐसे समय में जिम्मेदार और संतुलित नियम बनाने की मांग उठ रही है. उन्होंने कहा, ''इसके (भारत) पास जो पैमाना और प्रौद्योगिकी होगी, उसे देखते हुए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि आप लोगों के लिए सुरक्षा उपाय करें, संतुलन साधें. आप एक नवोन्मेषी ढांचा खड़ा कर रहे हैं ताकि कंपनियां कानूनी ढांचे में एक निश्चितता के बीच नवाचार कर सकें. भारत एक बड़ी निर्यात अर्थव्यवस्था भी होगा. उसे एक मुक्त और जुड़े हुए इंटरनेट से लाभ होगा और यह सही संतुलन साधना अहम होगा.''

AI की मदद से भारत के डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाएगा गूगल- सुंदर पिचाई

इसके पहले उन्होंने अपने ब्लॉग में कहा, ''मैं 10 अरब डॉलर के अपने 10 साल के भारत डिजिटलीकरण कोष (आईडीएफ) से हुई प्रगति को देखने और नए तरीके साझा करने के लिए यहां आया हूं. हम भारत के डिजिटल भविष्य को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं.'' भारत में जन्मे और पले-बढ़े पिचाई ने कहा, ''एआई पर आधारित एक एकल, एकीकृत मॉडल का विकास हमारे इसी समर्थन का हिस्सा है. यह लिखे हुए शब्दों और आवाज के जरिये 100 से अधिक भारतीय भाषाओं को संचालित करने में सक्षम होगा. यह मॉडल दुनिया में सर्वाधिक बोली जाने वाली 1,000 भाषाओं को ऑनलाइन मंच पर लाने की हमारी पहल का ही हिस्सा है.''

AI से भारत के एक अरब लोगों को होगा फायदा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गूगल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के साथ मिलकर उत्तरदायी एआई के लिए एक नए, बहु-विषयी केंद्र को भी समर्थन दे रही है. यह एआई की दिशा में गूगल की वैश्विक पहल का ही हिस्सा है. पिचाई ने कहा, ''मैं यह देखने के लिए काफी उत्सुक हूं कि भारत एआई के क्षेत्र में नए कदम किस तरह उठाता है. इससे भारत के एक अरब से अधिक लोगों को लाभ हो सकता है.''

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल प्राइस में दर्ज की गई बढ़ोतरी, क्या आपके शहर में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, चेक करें ताजा भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
Gold Silver Price Today: होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
होली पर सोने-चांदी की कीमतें घटीं या बढ़ीं? जानिए आज आपके शहर का लेटेस्ट रेट
Stock Market 4 March: ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर
ईरान वॉर से शेयर बाजार में जबरदस्त हड़कंप, 1700 अंक गिरा सेंसेक्स, लुढ़के इन कंपनियों के शेयर

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
16 साल की छात्रा ने बाथरूम में दिया बच्चे को जन्म, नवजात के साथ आगे जो हुआ... सुनकर कलेजा पसीज जाएगा
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
पुराने क्लासिक से नए बीट्स तक, बॉलीवुड के इन सुपरहिट गानों के बिना अधूरी है आपकी होली
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड के लिए कौन से डॉक्यूमेंट की जरूरत, दिल्ली की महिलाएं जानें काम की बात
Holi 2026: होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
होली खेलने के बाद जल्दी कैसे साफ होगा रंग? ये तरीके आजमाए तो निखर जाएगा रूप
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
LBW में क्या होता है अंपायर्स कॉल? T20 वर्ल्ड कप के बीच वायरल वीडियो ने आसान भाषा में समझाया पूरा गणित
Embed widget