एक्सप्लोरर

सरकार ने कच्चे तेल पर घटा दिया ये टैक्स, मिली पेट्रोलियम कंपनियों को राहत

Windfall Tax: तेल की पिछले दो हफ्तों की औसत कीमतों के आधार पर कर टैक्स रेट की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है और इस बार इसमें कटौती की गई है.

Windfall Tax: केंद्र सरकार ने कच्चे तेल पर विंडफॉल टैक्स की दरों में कटौती कर दी है. सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स को बुधवार से 8400 रुपये प्रति टन कर दिया है. ये पहले 9600 रुपये प्रति टन पर था जिसे घटाकर 8400 रुपये प्रति टन पर लाया गया है. यह टैक्स विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क- स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (एसएईडी) के तौर पर लगाया जाता है. नई दरें एक मई यानी आज से लागू हो गई हैं.

डीजल, पेट्रोल और एटीएफ पर कितना लगा टैक्स

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक डीजल, पेट्रोल और विमान ईंधन या एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी को शून्य पर बरकरार रखा गया है. 

2022 की जुलाई में पहली बार लगाया गया था विंडफॉल टैक्स

भारत ने पहली बार एक जुलाई 2022 को अप्रत्याशित लाभ पर टैक्स लगाया था. इसके साथ ही वह उन देशों में शामिल हो गया जो ऊर्जा कम्पनियों के असाधारण लाभ पर टैक्स लगाते हैं. तेल की पिछले दो हफ्तों की औसत कीमतों के आधार पर कर टैक्स रेट की समीक्षा हर पखवाड़े की जाती है. सरकार ने विंडफॉल टैक्स के तौर पर निर्यात पर लगने वाला एक तरह का टैक्स लागू किया जो स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी के रूप में लगता है. हर पखवाड़े में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखकर विंडफॉल टैक्स को घटाने या बढ़ाने का फैसला किया जाता है.

पिछली समीक्षा बैठक में घटाई थीं दरें

भारत सरकार ने पिछली समीक्षा बैठक यानी 15 अप्रैल को देश में पेट्रोलियम क्रूड पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स को बढ़ाया था. इसे 6800 रुपये प्रति टन से बढ़ाकर 9600 रुपये प्रति मीट्रिक टन कर दिया गया था जो 15 दिन बाद आज घटे हैं.

ग्लोबल बाजार में आज कच्चे तेल के दाम

WTI क्रूड के दाम देखें तो इसके 0.95 फीसदी गिरने के बाद ये 81.16 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है. वहीं ब्रेंट क्रूड 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 85.59 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है.

ये भी पढ़ें

Highways in India: अगले 5 साल में बदल जाएगा राजमार्गों का रंग-रूप, एनएचएआई ने बनाई ये योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
Online Delivery: 10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार
10 मिनट डिलीवरी का दूसरा चेहरा, शिकायतों का लगा अंबार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget