एक्सप्लोरर

Cryptocurrency News: क्रिप्टोकरेंसी के निवेशक हैं परेशान, क्रिप्टो एक्सचेंज से पैसे मिलने में आ रही दिक्कत

Cryptocurrency News Updates: सरकार को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ( Cryptocurrency Exchanges) के खिलाफ कई शिकायतें मिली है जिसमें लोगो ने कहा है कि उनका पैसा वापस नहीं मिल पा रहा है.

Cryptocurrency News Updates: क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) में निवेश करने वाले निवेशक इन दिनों परेशान है. क्योंकि क्रिप्टो के बेचने पर उन्हें उनके पैसे वापस नहीं मिल पा रहे. दरअसल सरकार को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ( Cryptocurrency Exchanges) के खिलाफ कई शिकायतें मिली है जिसमें लोगो को उनका पैसा नहीं मिल पा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वित्त मंत्रालय से लेकर, गृह मंत्रालय और उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही है. जिसमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों क्रिप्टो में ट्रेड करने वाले ट्रेडर्स के पैसे रिफंड करने की मांग पर सुनवाई नहीं कर रहे हैं. 

दरअसल हाल के वर्षों क्रिप्टोकरेंसी के लुभावने विज्ञापनों को देखकर बहुत लोगों ने क्रिप्टो में निवेश किया है. बिट्कॉइन, एथर, डोजीकॉइन जैसे क्रिप्टोकरेंसी में बहुत भारतीयीयों ने निवेश किया है.  क्योंकि ये सेक्टर अनरेग्युलेटेड है जिन निवेशकों ने क्रिप्टो में निवेश किया है उनके पैसे नहीं मिल पा रहे हैं. और कोई रेग्युलेटर नहीं होने के कारण उनकी शिकायतों की सुनवाई नहीं हो पा रही है. इन एक्सचेंजों में भारी भरकम लोगों को निवेश फंसा है. 

संसद के शीतकालीन और बजट सत्र बीत चुका है लेकिन सरकार क्रिप्टोकरेंसी पर नकेल कसने के लिए अभी तक सरकार संसद में कानून नहीं बना पाई है. और ना क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगा पाई है. ये जरुर है कि 2022-23 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन करने वालों का पता लगाने के लिए उससे होने वाले मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स लगा  दिया है. मौजूदा वर्ष से क्रिप्टो में लेनदेन के मुनाफे पर 30 फीसदी टैक्स देना होगा.  आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास क्रिप्टोकरेंसी के बेहद खिलाफ हैं. उन्होंने ने इसे भारतीय फाइनैंशियल सिस्टम के लिए बेहद खतरनाक तक बताया है. 

तो क्रिप्टोकरेंसी के संभावित दुरुपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा है कि भारत वर्चुअल करेंसी के रेग्युलेशन पर बहुत सोच समझ और विचार कर निर्णय लेगा. वित्त मंत्री ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक बातचीत में कहा, क्रिप्टो पर निर्णय जल्दबाजी में नहीं किया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग या टेरर फाइनेंसिंग के लिए की जा सकती है. 

ये भी पढ़ें-

PNB One App: पीएनबी में ओपन करना है FD अकाउंट तो फॉलो करें यह आसन प्रोसेस, घर बैठे होगा काम!

Aadhaar card इस्तेमाल करते वक्त न करें यह गलती, हो जाएंगे ठगी के शिकार, UIDAI ने किया आगाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
मिडिल ईस्ट की जंग जेब पर भारी! जयपुर में लुब्रिकेंट्स के दाम 40% तक उछले, वाहनों की सर्विसिंग हुई महंगी
Iran War: बासमती से लेकर दवाओं तक, खतरे में भारत के ये 6 सेक्टर, एक्सपोर्टर्स की टूटी कमर
बासमती से लेकर दवाओं तक, खतरे में भारत के ये 6 सेक्टर, एक्सपोर्टर्स की टूटी कमर
बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट
बड़ी राहत! प्लास्टिक से लेकर टेक्सटाइल तक, 30 जून तक इन उत्पादों की कस्टम ड्यूटी पर मिलेगी छूट
अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा
अब पसंदीदा गाड़ी खरीदना होगा और मुश्किल! हॉर्मुज संकट की तपिश से स्टील से टायर तक सब महंगा

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget