एक्सप्लोरर

सरकार के लिए खुशखबरीः अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 1.03 लाख करोड़ रुपये रहा

पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स ( जीएसटी ) संग्रह 7.41 लाख करोड़ रुपये रहा. मार्च में यह आंकड़ा 89,264 करोड़ रुपये था.

नई दिल्लीः सरकार ने अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रूप में 1.03 लाख करोड़ रुपये हासिल किये हैं. यह पिछले साल एक जुलाई से लागू नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था के स्थिर होने का संकेत है. पूरे वित्त वर्ष 2017-18 में माल और सेवा कर ( जीएसटी ) संग्रह 7.41 लाख करोड़ रुपये रहा. मार्च में यह आंकड़ा 89,264 करोड़ रुपये था.

अप्रैल 2018 में 1,03,458 करोड़ रुपये रहा जीएसटी कलेक्शन वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘कुल सकल जीएसटी राजस्व संग्रह अप्रैल 2018 में 1,03,458 करोड़ रुपये रहा. इसमें सीजीएसटी 18,652 करोड़ रुपये , एसजीएसटी 25,074 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 50,548 करोड़ रुपये ( इसमें 21,246 करोड़ रुपये आयात से प्राप्त राजस्व शामिल ) हैं. इसमें सेस 8,554 करोड़ रुपये है जिसमें आयात से मिले 702 करोड़ रुपये शामिल हैं.

जीएसटी संग्रह में बढ़त अर्थव्यवस्था में तेजी और बेहतर जीएसटी कार्यान्वयन को बताता है. हालांकि सामान्य तौर पर यह देखा जाता है कि वित्त वर्ष के आखिरी महीने में लोग पिछले महीने के बकाये का भी भुगतान करने की कोशिश करते हैं और इसीलिए अप्रैल 2018 के राजस्व को भविष्य के लिये प्रवृत्ति नहीं माना जा सकता.

30 अप्रैल तक कुल 69.5 फीसदी ने रिटर्न फाइल किये अप्रैल 2018 में निपटान के बाद केंद्र सरकार और राज्य सरकारों का कुल राजस्व प्राप्ति केंद्रीय जीएसटी के रूप में 32,493 करोड़ रुपये और राज्य जीएसटी के रूप में 40,257 करोड़ रुपये रही. मार्च के लिये जहां तक जीएसटीआर 3 बी रिटर्न की संख्या का सवाल है, 30 अप्रैल तक कुल 69.5 फीसदी ने रिटर्न फाइल किये. कुल 87.12 लाख के मुकाबले 60.47 लाख ने मार्च के लिये रिटर्न फाइल किये.

कंपोजिशन योजना अपनाने वाले कुल 19.31 लाख कारोबारियों में से 11.47 लाख ने जीएसटीआर-4 दाखिल किये और कुल 579 करोड़ रुपये टैक्स का भुगतान किया. यह 1.03 लाख करोड़ रुपये के कुल जीएसटी संग्रह में शामिल है.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि ई-वे बिल प्रणाली शुरू होने और जीएसटी अनुपालन सुधरने से आगे भी जीएसटी कलेक्शन में बेहतर रुझान बना रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold and Silver Rate: उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
उधर तबाह हो रहा ईरान, इधर गिर रहे सोने के दाम; जानें आज कितना कम हुआ रेट?
Share Market Down: जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा
जंग की आंच से लाल हुआ शेयर बाजार, 365 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 102 अंक टूटा
अब क्या करेंगे शहबाज? पाकिस्तान के पास सिर्फ 28 दिनों का फ्यूल स्टॉक, पेट्रोल पंप पर लंबी लगेगी लाइन
अब क्या करेंगे शहबाज? पाकिस्तान के पास सिर्फ 28 दिनों का फ्यूल स्टॉक, पेट्रोल पंप पर लंबी लगेगी लाइन
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान
काम की खबर! PF में जमा रकम पर इस साल कितना मिलेगा ब्याज? EPFO की बैठक में कई और भी जरूरी ऐलान

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
असम में फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, वायुसेना के 2 पायलट शहीद
Baramati By Polls 2026: बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान इसी महीने, अप्रैल में हो सकता है मतदान
बारामती विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान इसी महीने, अप्रैल में हो सकता है मतदान
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
Nepal Election Results Live: नेपाल में RSP की लहर, Gen Z के चहेते बालेन शाह केपी ओली से करीब एक हज़ार वोट से आगे
T20 World Cup 2026 Final Ticket: भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
भारत-इंग्लैंड फाइनल मैच का टिकट कितने रुपये में मिल रहा? यहां जानें ऑनलाइन बुकिंग और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
विजय देवरकोंडा के रिसेप्शन में राम चरण के नंगे पैर और काले कपड़ों ने खींचा ध्यान, जानिए इससे जुड़ा आध्यात्मिक कारण?
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
जंग रोकने के लिए ईरान बार-बार कर रहा फोन पर नहीं मान रहे ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा- इजरायल और हम मिलकर...
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
बुमराह की बॉलिंग देख खुशी से कूदने लगीं साक्षी धोनी, MSD के एक्सप्रेशन देख आपको भी आ जाएगी हंसी
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन नजदीक, जान लें जरूरी नियम तभी दे सकेंगे परीक्षा
Embed widget