एक्सप्लोरर

GST Rates: खत्म होगा जीएसटी का एक स्लैब, 70 से 100 सामान होंगे सस्ते-महंगे, लेकिन कब? बस दो दिन में हो जाएगा मालूम

GST Rate Rationalisation: जीएसटी के रेट को रैशनल बनाने के लंबे समय से टलते आ रहे फैसले पर जल्द ही बड़ा अपडेट मिल सकता है. इस सप्ताह मंत्रियों के समूह की बैठक में इसकी समीक्षा होने वाली है...

अप्रत्यक्ष कर यानी जीएसटी की दरों में बदलाव का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. अब यह लंबा इंतजार जल्द समाप्त हो सकता है. इस सप्ताह मंत्रियों के एक समूह की बैठक होने जा रही है, जिसमें जीएसटी की दरों को तार्किक बनाए जाने के बहुप्रतीक्षित मसले पर चर्चा होने की उम्मीद है.

मंगलवार से गोवा में शुरू हो रही बैठक

मंत्रियों के समूह की यह बैठक इस सप्ताह मंगलवार 24 सितंबर को शुरू हो रही है और 25 सितंबर तक चलने वाली है. मंत्रियों के समूह की यह बैठक गोवा में होने वाली है. इस समूह को जीएसटी की दरों को तार्किक बनाने का निर्णय लेने के लिए गठित किया गया है, जिसकी अगुवाई बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री सम्राट चौधरी कर रहे हैं.

अभी जीएसटी के तहत हैं टैक्स के ये 4 स्लैब

दरअसल लंबे समय से यह मांग उठ रही है कि जीएसटी के स्लैब में बदलाव किया जाए और दरों को तार्किक बनाया जाए. अभी जीएसटी के तहत टैक्स के चार स्लैब हैं. वे चार स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी के हैं. कुछ लग्जरी व सिनफुल आइटम पर अलग से सेस का प्रावधान है. जीएसटी के स्लैब की संख्या को 4 से घटाकर 3 करने की डिमांड उठती रही है.

इसी महीने हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक

इससे पहले इसी महीने की शुरुआत में जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक हुई. जीएसटी काउंसिल अप्रत्यक्ष कर के मामले में निर्णय लेने वाली सबसे ऊपर की इकाई है. जीएसटी काउंसिल की इस बैठक में जीएसटी दरों को रैशनल बनाने के फैसले पर निर्णय होने की उम्मीद थी. जीएसटी रेट रैशनलाइजेशन के लिए बने मंत्रियों के समूह ने काउंसिल की बैठक में दो स्टैटस रिपोर्ट पेश की थी.

इतने सामानों पर होगा टैक्स का फैसला

बताया जा रहा है कि गोवा में मंत्रियों के समूह की होने जा रही बैठक में आइटम-बाय-आइटम रेट की समीक्षा की जाएगी. इस समीक्षा के दायरे में 70 से 100 आइटम आएंगे. समीक्षा के बाद उनमें से कुछ सामानों पर टैक्स की दरें बढ़ सकती हैं और कुछ के मामले में दरें कम हो सकती हैं. मंत्रियों के समूह का फोकस इस बात पर रहेगा कि जीएसटी की दरों में बदलाव से उन सामानों पर ज्यादा असर नहीं हो, जिन्हें बड़े स्तर पर लोग कंज्यूम करते हैं. जीएसटी की दरों में घट-बढ़ का सीधा असर संबंधित सामानों के बाजार मूल्य पर होता है.

नवंबर में जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक

मंत्रियों के समूह की इस बैठक में जो भी निर्णय होगा, उसे जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में सामने रखा जाएगा. किसी भी बदलाव पर अंतिम निर्णय जीएसटी काउंसिल का होगा. जीएसटी काउंसिल की अगली यानी 55वीं बैठक नवंबर महीने में होगी. जीएसटी काउंसिल की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास है.

ये भी पढ़ें: 2000 रुपये तक के पेमेंट पर देना पड़ सकता है 18 फीसदी GST, कंपनियों में मची खलबली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget