एक्सप्लोरर

GST Return: जीएसटी फाइलिंग में देरी पर लेट फी माफ, जरूर जान लें किनको मिलेगा फायदा

CBIC Notification: जीएसटी रिटर्न फाइल करने में आपसे देर हो गई है. अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. सीबीआईसी ने लेट फी माफ कर दिया है.

Delayed GST Return: जीएसटी रिटर्न फाइल करने में आपसे देर हो गई है. आप लेट फी के बोझ से परेशान हैं. परंतु अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. भारत सरकार ने लेट फी माफ कर दिया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स यानी CBIC ने इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत 2017-18 से 2022-23 तक की जीएसटी का एनुअल रिटर्न या रिकॉन्सिलेशन स्टेटमेंट फाइल करने में चूके टैक्स पेयर्स को बिना लेट फी के ऐसा करने के लिए कहा है. इसके लिए 31 मार्च 2025 तक की समय-सीमा तय की है. इस अवधि में बिना लेट फी के उनके एनुअल रिटर्न और रिकॉन्सिलेशन स्टेटमेंट स्वीकार किए जाएंगे.

लेट फी के साथ जमा कर चुके हैं तो नहीं होगा रिफंड

लेट फी के साथ एनुअल रिटर्न या रिकॉन्सिलेशन स्टेटमेंट जमा कर चुके हैं तो यह रिफंड नहीं किया जाएगा. सीबीआईसी ने अपने आदेश में यह स्पष्ट कर दिया है. लेट फी की यह माफी हासिल करने के लिए टैक्सपेयर्स को 31 मार्च 2025 तक रिकॉन्सिलेशन स्टेटमेंट निश्चित रूप से फाइल कर देना होगा. सीबीआईसी की ओर से गुरुवार की देर रात जारी किए गए नोटिफिकेशन के तहत GSTR-9C को 31 मार्च 2025 तक फाइल करने के बाद ही लेट फी की माफी का दावा मान्य होगा.  

टैक्स पेयर्स को राहत देने वाला है कदम

सीबीआईसी के इस नोटिफिकेशन के बाद बड़ी तादाद में टैक्स पेयर्स ने राहत की सांस ली है. यह सरकार की ओर से टैक्स पेयर्स पर से कंप्लायंस की बोझ कम करने वाला कदम माना जा रहा है. भारत सरकार पहले ही जाहिर कर चुकी है कि टैक्स पेयर्स को कंप्लायंस में अधिक से अधिक लचीलापन दिया जाएगा. हाल के दिनों में कई बार इसे लेकर कदम उठाए गए हैं. पिछले दिनों जीएसटी पोर्टल के भी ठप हो जाने के कारण बड़ी संख्या में टैक्स पेयर्स जीएसटीआर-9सी फाइल नहीं कर पाए थे. इस कारण लेट फी के साथ समय-सीमा थोड़ी बढ़ाई गई थी. अब भी बच गए टैक्स पेयर्स का लेट फी ही पूरी तरह से माफ कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें:

 Online Taxi Booking: मोबाइल फोन मॉडल देखकर कहीं कंपनियां तय तो नहीं कर रहीं टैक्सी फेयर, अब होगा पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget