एक्सप्लोरर

Insurance Tips: टर्म इंश्योरेंस लेने का है प्लान तो पहले जान लें ये जरूरी बातें, फायदे में रहेंगे

Insurance Tips: टर्म इंश्योरेंस को लेने का फैसला जल्दबाजी में नहीं बहुत सोच समझकर करना चाहिए. अगर कुछ बातों का ध्यान नहीं रखा गया तो आगे चलकर परेशानी हो सकती है.

Term Insurance: कोराना संकट के बाद टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है. इस सबसे बड़ी वजह यह है कि बीमाधारक की अनुपस्थिति में यह परिवार को कम प्रीमियम में ही बड़ा कवरेज मुहैया कराती है. टर्म इंश्योरेंस को लेने का फैसला जल्दबाजी में नहीं बहुत सोच समझकर करना चाहिए. इस बात का आकलन कर लेना चाहिए कि टर्म पॉलिसी की हमें जरुरत है या नहीं. इस इंश्योरेंस में मैच्योरिटी बेनीफिट नहीं मिलता है हालांकि पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद यह परिवार को वित्तीय सुरक्षा देता है.

टर्म पॉलिसी क्या होती है?
सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि टर्म पॉलिसी किसे कहते हैं. टर्म इंश्योरेंस सीमित अवधि के लिए निश्चित भुगतान दर पर कवरेज प्रदान करती है. यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो मृत्यु लाभ राशि नामांकित व्यक्ति को दी जाती है. यह समझना बहुत जरूरी हैं कि टर्म इंश्योरेंस कोई निवेश नहीं है. इसका फायदा पॉलिसी धारक की मृत्यु के बाद उसके परिवार को मिलता है.

अब हम आपको बताते हैं कि टर्म पॉलिसी लेते समय किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए

सम अश्योर्ड
आपको सम अश्योर्ड का आकलन करते समय आमदनी के स्रोत, वर्तमान कर्ज और देनदारियां, परिवार के आश्रित सदस्य,  बच्चों की उच्च शिक्षा, उनके शादी-ब्याह, रिटायरमेंट आदि को ध्यान में रखना चाहिए. टर्म इंश्योरेंस कवर आपकी सालाना आमदनी का कम से कम 10 गुना होना चाहिए.

बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो
पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो जरूर देखें. जिसका सबसे अच्छा क्लेम सेटलमेंट रेशियो हो उसी कंपनी का बीमा खरीदें. दरअसल क्लेम सेटलमेंट रेशियो से इस बात का पता चलता है कि एक इंश्योरेंस कंपनी द्वारा पिछले साल कुल कितना प्रतिशत इंश्योरेंस क्लेम का निपटान किया गया था.

बीमा कंपनी को दें सभी जरूरी जानकारी
इंश्योरेंस कंपनी को हमेशा सही जानकारी देनी चाहिए. बीमा कंपनियों का कहना है कि पॉलिसी धारकों के द्वारा गलत सूचना देने के कारण क्लेम सेटलमेंट लेने में समस्या आती है. खासकर मेडिकल हिस्ट्री का खुलासा जरूर करना चाहिए.

राइडर या ऐड-ऑन बेनिफिट्स
राइडर या ऐड-ऑन बेनिफिट्स जरुरत होने पर ही खरीदें. पॉलिसीराइडर या ऐड-ऑन बेनिफिट्स का अर्थ है किसी भी बीमा पॉलिसी के साथ कोई अटैचमेंट. हालांकि राइडर से प्रीमियम का खर्च बढ़ जाता है इसलिए बहुत जरूरत होने पर ही राइडर को शामिल करें.

यह भी पढ़ें: 

Multibagger Stock Tips: 5 लाख रुपये बन गए 30 लाख, इस स्टॉक ने एक साल में दिया करीब 500 फीसदी रिटर्न

Multibagger Stock Tips: एक हफ्ते में इन शेयर्स ने दिया शानदार रिटर्न, निवेशक हो गए मालामाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
FD Rates for Senior Citizens: रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट
रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट
1st March Rules Change: ट्रेन की बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर तक... 1 मार्च से बदल रहे कई नियम, जानें क्या होगा असर?
ट्रेन की बुकिंग से लेकर LPG सिलेंडर तक... 1 मार्च से बदल रहे कई नियम, जानें क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?
क्या रॉकेट की स्पीड से ऊपर भागेगी सोने-चांदी की कीमतें? ईरान-इजरायल जंग का क्या होगा असर?

वीडियोज

US-Israel Iran War: Ali Khamenei के निधन पर ईरान में 40 दिन का राजकीय शोक | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत | Donald Trump | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu
US-Israel Iran War: हमले में Khamenei समेत परिवार के चार सदस्यों की मौत? | Netanyahu | Donlad Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने फिर शुरू किए ईरान पर हमले | Khamenei | Netanyahu | Donlad Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
PUSU Elections: पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा, शांतनु शेखर ने दर्ज की जीत
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
ईरान-इजरायल जंग की वजह से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल, यात्री परेशान, एयरस्पेस अभी भी बंद
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
स्कूल जाते समय बच्चे को लगी भूख, बीच सड़क ही खोल लिया लंच बॉक्स; देखें वीडियो
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
सर्वाइकल कैंसर से हर 8 मिनट में जाती है एक महिला की जान, विशेषज्ञ ने बताए बचाव के 5 तरीके
Embed widget