एक्सप्लोरर

HCL Technologies: एचसीएल टेक को हुआ 4,350 करोड़ रुपये का मुनाफा, डिविडेंड देने का ऐलान 

Third Quarter Results: आईटी सेक्टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे शानदार रहे हैं. एचसीएल टेक्नोलॉजीस ने तिमाही नतीजों का ऐलान करते हुए डिविडेंड बांटने का फैसला भी किया है.

Third Quarter Results: सभी आशंकाओं से इतर आईटी सेक्टर की कंपनियों के तिमाही नतीजे अच्छे आए हैं. आईटी सेक्टर में जारी ग्लोबल सुस्ती के चलते यह उद्योग पिछले कुछ समय से संकट में था. सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीस (HCL Technologies) ने चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं. साथ ही शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया गया है. अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटी कंपनी का शुद्ध लाभ 4,350 करोड़ रुपये रहा है. इसके साथ ही कंपनी के शुद्ध लाभ में पिछली तिमाही के मुकाबले 13.5 फीसदी का उछाल आया है. 

कंपनी का राजस्व भी बढ़कर 28446 करोड़ रुपये हुआ 

कंपनी का राजस्व भी इस दौरान 6.65 फीसदी बढ़कर 28446 करोड़ रुपये हो गया. जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 26,672 करोड़ रुपये रहा था. तिमाही नतीजों के अनुसार, सालाना आधार पर भी शुद्ध लाभ में 6.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है. इसके अलावा ऑपरेशन्स से रेवेन्यू भी 6.5 फीसदी बढ़ा है. वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में कंपनी ने लगभग 1927 मिलियन डॉलर के 18 सौदे हासिल किए. कंपनी को टेलीकॉम, मीडिया, पब्लिशिंग और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अच्छे सौदे हासिल हुए.  

कर्मचारियों की संख्या में आई कमी 

दिसंबर, 2023 तक कंपनी के कुल कर्मचारियों (HCL Employees) की संख्या 2,24,756 थी. कंपनी ने 3818 फ्रेशर इस अवधि में अपने साथ जोड़े. मगर, लोगों के नौकरियां छोड़ने की वजह से 3,617 कर्मचारी ही बढ़े हैं. कंपनी का एट्रीशन रेट (Attrition Rate) 12.8 फीसदी पर रहा. हालांकि, सालाना आधार पर इसमें काफी सुधार आया है. पिछले साल की सामान तिमाही में एट्रीशन रेट 21.7 फीसदी था. हालिया वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में यही आंकड़ा 14.2 फीसदी था.

12 रुपये के अंतरिम लाभांश का किया ऐलान 

एचसीएल टेक ने प्रति शेयर 12 रुपये के अंतरिम लाभांश (Dividend) की घोषणा भी कर दी है. इसकी रिकॉर्ड डेट 20 जनवरी और पेमेंट डेट 31 जनवरी तय की गई है. बाजार बंद होने के बाद यह नतीजे जारी किए गए. इसके बावजूद बीएसई (BSE) पर कंपनी के शेयर 57.25 (3.85 फीसदी) उछलकर 1,543 रुपये पर बंद हुए. आईटी सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयर भी शुक्रवार को ऊपर जाकर ही बंद हुए.

ये भी पढ़ें 

Share Market: 4 दिन में निवेशकों ने कमा लिए 6.88 लाख करोड़, 373 लाख करोड़ रुपये हुआ मार्केट कैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच विदेशी निवेशकों की चाल, क्या फरवरी में 22,615 करोड़ की खरीदारी के बाद बदलेगा रुख? जानें डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
निवेशकों के लिए मौका! मार्च के पहले हफ्ते में 3 कंपनियां ला रही हैं पब्लिक इश्यू; जानिए प्राइस बैंड, GMP समेत पूरी डिटेल
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
फरवरी में FIIs ने शेयर बाजार में किया 22615 करोड़ का निवेश, क्या ईरान-इजरायल जंग के बीच फिर मोड़ लेंगे मुंह?
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल
अगले हफ्ते इन स्टॉक्स पर टिकी रहेंगी निवेशकों की नजरें, लिस्ट में SpiceJet से लेकर BEL तक शामिल

वीडियोज

US-Israel Iran War: 27 अमेरिकी ठिकाने तबाह होने पर ईरान पर भड़के Donlad Trump!| Khamenai | Netnyahu
US-Israel Iran War: Khamenai की मौत के बाद चीन ने इजरायल से की अपील। Trump । Netnyahu | Breaking
बैंक अकाउंट से गैस सिलेंडर तक: सब बदला! | Paisa Live
US-Israel Iran War: ईरान में खामेनेई की मौत पर जश्न ! | Khamenei | Netanyahu | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
'आंखों से छलक पड़े आंसू और...', खामेनेई की मौत से गमजदा ईरान, लाइव TV शो में फूट-फूटकर रो पड़ा एंकर
Delhi News: खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
खामेनेई की मौत पर दिल्ली में प्रदर्शन, जामिया नगर इलाके में इजरायल-अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी
'नेट रन रेट नहीं बल्कि...', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'नेट रन रेट नहीं बल्कि', पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर बरसे शोएब अख्तर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
'जल्द ही भारत आने की उम्मीद', अबू धाबी में हैं ईशा गुप्ता, बोलीं- समय डरावना है, सुरक्षित हूं
US Israel Iran War: 'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
'हम ऐसा हमला करेंगे कि...', खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहे ट्रंप, ईरान को फिर धमकाया
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
आज से बदल गया जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने का तरीका, जानें नया नियम?
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
मप्र में वन विभाग में 1679 पदों पर भर्ती शुरू, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Embed widget