एक्सप्लोरर

Dividend Stock: HDFC AMC ने शेयरधारकों को दिया तोहफा, 70 रुपये के डिविडेंड का किया ऐलान

Dividend Stock: एसेट मैनेजमेंट कंपनी HDFC AMC ने शेयरधारकों की झोली भरते हुए शुक्रवार को जबरदस्त डिविडेंड का ऐलान किया है.

HDFC AMC Interim Dividend: HDFC ग्रुप की एसेट मैनेजमेंट कंपनी HDFC AMC ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान करने हुए अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. 7 जून 2024 को शेयर बाजार को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने अपनी मीटिंग के बाद यह फैसला लिया है. खास बात ये है कि कंपनी की लिस्टिंग के बाद से शेयरधारकों को अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड मिलने वाला है. HDFC ग्रुप की यह कंपनी मार्केट में साल 2018 में लिस्ट हुई थी.

कब की है रिकॉर्ड तारीख?

HDFC AMC ने वित्त वर्ष 2024 के लिए शेयरधारकों के 70 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. इसके साथ ही कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के बारे में भी बताया है. कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट 18 जून 2024 यानी मंगलवार तय की गई है. इसके साथ ही निवेशकों के खाते में 30 जून 2024 तक डिविडेंड के पैसे आ जाएंगे. कंपनी यह डिविडेंड 5 रुपये के फेस वैल्यू पर जारी कर रही है. डिविडेंड की घोषणा के बाद 25 जुलाई को होने वाली कंपनी के AGM में शेयरहोल्डर्स को दिए जाने वाले डिविडेंड की मंजूरी ली जाएगी.

जानें कंपनी की डिविडेंड हिस्ट्री के डिटेल्स?

HDFC AMC  ने पिछले साल 48 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड देने का ऐलान किया था. वहीं साल 2022 में कंपनी ने शेयरधारकों को 42 रुपये के हिसाब से डिविडेंड दिया था. वहीं साल 2021 में HDFC AMC  ने 34 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया था. वहीं साल 2020 में कंपनी ने 28 रुपये और साल 2019 में मार्च और जुलाई में इस एसेट मैनेजमेंट कंपनी ने 12 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से डिविडेंड का ऐलान किया था.

कंपनी ने नवनीत मुनोत को फिर बनाया एमडी और सीईओ

कंपनी ने डिविडेंड के साथ-साथ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के बारे में भी जानकारी दी है. HDFC AMC ने नवनीत मुनोत को एक बार फिर कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है. नवनीत 1 जून 2024 से 30 जून 2024 के बीच यानी पूरे पांच साल तक के लिए इस पद पर बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें-

IPO Listing: टीबीआई कॉर्न के शेयरों की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों के पैसे एक झटके में हो गए डबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
ईरान वॉर ने निकाला रुपये का दम, डॉलर के मुकाबले टूटकर रिकॉर्ड लो 94.82 पर पहुंचा, और कितना गिरेगा?
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रोपर्टी में भारी उछाल, जानें अगले 2 साल में कहां पहुंच सकती है कीमत
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
मिडिल ईस्ट टेंशन के बीच 200 डॉलर तक पहुंच सकता है कच्चा तेल, नई वॉर्निंग से वैश्विक बाजार में हड़कंप
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान
टीवी-एसी से वाशिंग मशीन तक… ईरान वॉर की दोहरी मार, 10-15% महंगा हुआ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?
Sandeep Chaudhary: वोट लिया, अब महंगा तेल दिया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | PM Modi | Trump
Iran Israel War: US युद्ध में ऐसा फंसा..निकलना मुश्किल! | Donald Trump | Netanyahu | Breaking
Chitra Tripathi: इजरायल-अमेरिका का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
भारत फिर खरीदेगा रूस से S-400 डिफेंस सिस्टम, DAC ने दी मंजूरी, चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत JDU के लिए बड़ा प्लान बना रहे! कहा- 'किस तरह से अपने…'
Israel US Iran War Live: अमेरिका के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Live: यूएस के FBI डायरेक्टर काश पटेल की Email आईडी हैक, ईरान को लेकर US-इजरायल के बीच बढ़ी तकरार
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
Dhurandhar 2 OTT Release: क्या 'धुरंधर 2' हो गई है OTT पर रिलीज? जानें कब और कहां देखें
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, पार्किंग से लेकर एंट्री-एग्जिट तक जानें सारी डिटेल 
IPL 2026 के लिए बेंगलुरु पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, जानें सारी डिटेल
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
ईरान युद्ध ने बढ़ाया हवाई किराया, एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी फ्लाइट की टिकट! आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Viral Video: तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
तवे पर 8 चपाती और उस पर थूकने लगा हलवाई, वीडियो देख यूजर्स बोले- 'देसी घी' डाल रहा है भाई
Weight Loss Drugs In India: बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
बिना जिम-डाइट वजन घटाने वाली दवाओं का काला सच, एक्सपर्ट्स ने बताया क्यों हैं ये खतरनाक!
Embed widget