एक्सप्लोरर

HDFC Bank Loan Costly: एचडीएफसी बैंक के चुनिंदा लोन महंगे, MCLR बढ़ाकर महंगी कर दी EMI

HDFC Bank Loan Costly: एचडीएफसी बैंक के कुछ चुनिंदा लोन की नई दरें सात नवंबर 2024 यानी आज से लागू हो गई हैं. अगर आप भी लोन लेने जा रहे हैं तो पहले इस बदलाव के बारे में जान लीजिए.

HDFC Bank Costly: अगर आपने एचडीएफसी बैंक से लोन लिया है या लेने वाले हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. एचडीएफसी बैंक से लोन लेना आपको महंगा पड़ सकता है और आपकी ईएमआई भी बढ़ जाएगी. देश के प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने आज अपने कुछ लोन के लिए मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लैंडिंग रेट (MCLR) 0.05 फीसदी यानी 5 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिए हैं. इसके बाद एचडीएफसी बैंक के चुनिंदा मैच्योरिटी वाले लोन की दरें कुछ बढ़ जाएंगी. 

जानिए कौन से टाइम पीरियड वाले लोन हुए महंगे

एक दिन वाले लोन के लिए एमसीएलआर 9.10 फीसदी से बढ़कर 9.15 फीसदी हो गई है. इसके अलावा एक महीने का एमसीएलआर रेट 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9.20 फीसदी हो गई हैं. इनके अलावा दूसरी मैच्योरिटी वाले लोन के लिए एमसीएलआर रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई दरें सात नवंबर 2024 यानी आज से लागू हो गई हैं.

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर मौजूद है जानकारी 

एचडीएफसी बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, एक साल की अवधि के लिए बेंचमार्क एमसीएलआर रेट को 9.45 फीसदी पर बरकरार रखा गया है. इसी के बेस पर ज्यादातर कंज्यूमर लोन जैसे कि कार लोन और पर्सनल लोन की दरें तय की जाती हैं.

आरबीआई की रेपो रेट की दरें लगातार बिना बदलाव के स्थिर

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पिछली मौद्रिक नीति समिति बैठक में लगातार दसवीं बार अपनी नीतिगत दर रेपो को 6.5 फीसदी पर यथावत रखने का फैसले किया है. इसके बाद एचडीएफसी बैंक ने ये दरों में इजाफे का फैसला लिया है. आरबीआई की एमपीसी की बैठक 9 अक्टूबर 2024 को संपन्न हुई थी जिसमें आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट ना बढ़ाने का फैसला सुनाया था.

पहले भी एचडीएफसी बैंक ने बढ़ाई थीं दरें

एचडीएफसी बैंक ने पहले भी अपने लोन महंगे किए थे और सितंबर 2024 में कुछ चुनिंदा अवधि के लोन के लिए दरों में इजाफा किया था. दरअसल होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जैसे कर्ज के लिए जो बेंचमार्क दरें होती हैं, उन्हें निर्धारित करने वाली दरों में एचडीएफसी बैंक ने बढ़ोतरी कर दी थी. मुख्य रूप से एमसीएलआर वाली दरों में ही इजाफा देखा गया था.

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: शेयर बाजार में भारी गिरावट पर क्लोजिंग, सेंसेक्स व निफ्टी एक-एक फीसदी गिरकर बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
लंबे इंतजार के बाद फिर तेज हुई हलचल... एनएसई आईपीओ लिस्टिंग के लिए चुनी गई 20 मर्चेंट बैंकर्स की टीम, जानिए ताजा अपडेट
India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
ईरान-इजरायल जंग के बीच खाड़ी मुल्कों के नागरिकों के लिए भारत ने फैलाईं बाहें, 30 दिनों तक बड़ी छूट, जुर्माना नहीं'
Jammu Kashmir News: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
जम्मू-कश्मीर: अलविदा जुमे पर श्रीनगर जामा मस्जिद बंद, मीरवाइज उमर फारूक को किया नजरबंद
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
सरकारी टीचर बनने का मौका, हिमाचल में JBT के 600 पदों पर भर्ती, 16 मार्च से शुरू होंगे आवेदन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
Embed widget