एक्सप्लोरर

Rent Hike in Metro: वर्क फ्रॉम होम से लौट रहे कर्मचारियों पर टूटा मुसीबत का पहाड़, आसमान छूने लगा फ्लैटों का किराया 

Rent in Metro Cities: दोबारा ऑफिस लौट रहे कर्मचारी मेट्रो शहरों में किराये में भारी इजाफे का सामना कर रहे हैं. एक तरफ तो अच्छी सैलरी हाइक नहीं मिली और अब बजट हिलाने वाली समस्या सामने खड़ी हो गई है.

Rent in Metro Cities: कोविड-19 के बाद से आई रिमोट वर्क पॉलिसी के चलते लागू हुए वर्क फ्रॉम होम में कर्मचारी दिल्ली-मुंबई जैसे मेट्रो शहर छोड़कर अपने-अपने घर चले गए थे. इनके जाने से मेट्रो शहरों में फ्लैट और मकानों का किराया धड़ाम से जमीन पर आ गिरा था. मगर, अब कई कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम खत्म कर दिया है और कई जगह हाइब्रिड वर्क पॉलिसी लागू हो चुकी है. इसके चलते एम्प्लॉइज को वापस मेट्रो शहरों का रुख करना पड़ा है. मगर, यहां उनका सामना एक और बड़ी मुसीबत से हो रहा है. बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे आईटी शहरों में मकानों का किराया आसमान छूने लगा है. इससे चलते न सिर्फ घर तलाशने में दिक्कत हो रही है बल्कि लोगों का बजट भी बिगड़ गया है. 

सैलरी में नहीं हुआ इजाफा, पड़ी किराये की मार 

कोविड-19 के बाद कंपनियों ने कई कर्मचारियों को निकाला था. इसके साथ ही वेतन में कटौती की और ना के बराबर सैलरी बढ़ाई है. अब मैनेजमेंट कर्मचारियों को ऑफिस से काम कराना चाहता है. इस मौके का फायदा मकान मालिकों ने भी उठाना शुरू कर दिया है. शहरों में किराये में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है.

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बेंगलुरु में यह सबसे ज्यादा है. शहर के प्रमुख इलाकों में दो बेडरूम वाले फ्लैट का किराया लगभग 30 फीसदी तक बढ़कर 30 हजार हो चुका है. कई जगहों पर किराया 45 हजार से भी ऊपर हो गया है. वहीं, 3 बीएचके के लिए लोग 65 से 70 हजार रुपये किराया मांगने लगे हैं. उधर, हैदराबाद में लगभग 25 फीसदी रेंट बढ़ा है. दिल्ली, मुंबई, पुणे, कोलकाता और चेन्नई जैसे महानगरों में किराया 9 से 18 फीसद तक बढ़ा है. 

मकान मालिक लगा रहे नई शर्तें 

मकान मालिकों ने किरायेदारों की बढ़ती डिमांड के चलते नई शर्तें भी लगाना शुरू कर दी हैं. इसमें रजिस्ट्रेशन फीस और जानवर रखने पर शुल्क जैसे नियम शामिल हैं. बेंगलुरु और हैदराबाद में आईटी सेक्टर के सबसे ज्यादा कर्मचारी हैं, जो कि फ्लैट में रहना पसंद करते हैं. इन शहरों में किराये पर फ्लैट की उपलब्धता डिमांड के हिसाब से नहीं है. फ्लैट की कीमतों में भी लगभग 10 फीसद का इजाफा हुआ है. बाकी के मेट्रो शहरों में नए घरों की कीमत लगभग 5 फीसद बढ़ी है.

मंदी से जूझ रहा है आईटी सेक्टर  

आईटी इंडस्ट्री इस समय संकट के दौर से गुजर रही है. इसलिए सैलरी में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है. इसके अलावा नौकरियां बदलने की दर भी पिछले वित्तीय वर्ष से आधी हो चुकी है. पिछले साल मिड लेवल इंजीनियर को जहां 15 से 32 लाख तक का पैकेज मिलता था वहीं, अब उन्हें औसतन 10 से 26 लाख रुपये तक ही सैलरी मिल पा रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक किराये में मची यह उथल-पुथल शांत हो जाएगी. हालांकि, तब तक कर्मचारियों को किराया संकट का सामना करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें 

Festive Season: दिवाली पर ऑनलाइन कंपनियों की भर गई झोली, बिक्री में आया जबरदस्त उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG की बुकिंग को लेकर आया नया नियम, जानें महीने में कितने गैस सिलेंडर करा सकेंगे बुक?
LPG की बुकिंग को लेकर आया नया नियम, जानें महीने में कितने गैस सिलेंडर करा सकेंगे बुक?
Dividend Alert: हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?
हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?
रिकॉर्ड लो के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाते हुए खुला; जानें क्या है इसकी वजह
रिकॉर्ड लो के बाद संभला रुपया, डॉलर के मुकाबले मजबूती दिखाते हुए खुला; जानें क्या है इसकी वजह
कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक
कैसे हो गुजारा? घटता जा रहा पाकिस्तान का ऊर्जा भंडार, 10 दिन का पड़ा है LPG स्टॉक

वीडियोज

Renault Kiger : 10,000 Plus km Ownership Review | Auto Live
Mahindra XEV 9S vs Kia Carens Clavis EV | Best 7 Seater EV? | Comparison | Auto Live
Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delimitation In Lok Sabha: किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
किस राज्य में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें, टॉप पर कौन? ये रही पूरी लिस्ट
बिहार में होंगे अब 60 लोकसभा सांसद! 2029 के चुनाव से पहले बढ़ने वाली हैं 20 सीटें? रिपोर्ट
बिहार में होंगे अब 60 लोकसभा सांसद! 2029 के चुनाव से पहले बढ़ने वाली हैं 20 सीटें? रिपोर्ट
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
स्थाई कमीशन नहीं पा सकीं सैन्य महिला अधिकारियों के लिए बड़ी राहत, SC का आदेश- सभी को पेंशन....
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
BCCI से टक्कर लेकर PCB होने वाला है बर्बाद! खिलाड़ियों ने कहा - PSL खेलेंगे लेकिन पहले पैसा बढ़ाओ
‘पवन सिंह के खिलाफ़ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
‘पवन सिंह के खिलाफ मैंने कंप्लेन नहीं की,’ अंजलि राघव ने बताया किस वजह से पहुंची महिला आयोग
Iranian President Pezeshkian: ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ट्रंप के शांति वाले मैसेज पर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन का बड़ा बयान, बोले- 'सैनिकों के हाथों को...'
ऐसे डॉक्टरों को शत-शत नमन... टूटा था अंगूठा, उसे छोड़ पूरे पैर का किया प्लास्टर; वीडियो वायरल
ऐसे डॉक्टरों को शत-शत नमन... टूटा था अंगूठा, उसे छोड़ पूरे पैर का किया प्लास्टर; वीडियो वायरल
Indian Navy Warship: मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत ने कर ली तैयारी, नौसेना में शामिल होगा INS तारागिरी, जानें इसकी ताकत
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत ने कर ली तैयारी, नौसेना में शामिल होगा INS तारागिरी, जानें इसकी ताकत
Embed widget