एक्सप्लोरर

Higher Pension: EPFO के नए सर्कुलर के बारे में जाना क्या? बता सकता है ज्यादा पेंशन पाने के तरीके

Higher EPS pension: एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने एंप्लाई/पेंशनर्स के लिए हायर पेंशन का ऑप्शन चुनने के मुद्दों पर किसी तरह की शंका को दूर करने के लिए एक सर्कुलर निकाला है.

Higher EPS pension: एंप्लाई पेंशन स्कीम के तहत ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं तो एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने नया सर्कुलर निकाला है. इसके जरिए एंप्लाई या पेंशनर्स उन दिक्क्तों का आसानी से समाधान पा सकते हैं जो उन्हें हायर पेंशन अप्लाई करते समय आती हैं. ईपीएफओ द्वारा जारी किए गए सर्कुलर से तीन मुद्दों पर स्पष्टता आती है. ये इस प्रकार हैं-

1) एक बार जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने के बाद क्या होगा?

2) अगर जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म में एरर हो तो क्या क्या किया जा सकता है?

3) अगर जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म अप्रूव नहीं होता है क्या होगा?

ये सर्कुलर ईपीएफओ के जरिए 23 अप्रैल 2023 को निकाला गया था और कई बार इस बात की जानकारी दी जा चुकी है कि 3 मई इस हायर पेंशन पाने के लिए अप्लाई करने का आखिरी दिन है.

सर्कुलर के मुताबिक एक बार जब जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा तो इसकी ईपीएफओ फील्ड ऑफिस द्वारा जांच की जाएगी. जब एंप्लाई की तरफ से भत्तों की डिटेल्स पूरी भर दी जाएगी और आवश्यक बातों को पूरा कर लिया जाएगा तो इसको ईपीएफओ में दाखिल जानकारी या डेटा के साथ मिलाया जाएगा. एक बार डेटा वेरिफाई हो जाएगा तो ईपीएफओ आपकी बकाया रकम और राशि को जारी करने के लिए आदेश जारी कर दिया जाएगा.

अगर डेटा में समानता नहीं मिली तो क्या होगा

ये संभावना है कि ईपीएफओ में जो डेटा दर्ज है, और एंप्लॉयर या एंप्लाई ने जो डेटा जमा किया है उसमें समानता ना हो या कुछ बातें अलग हों. सर्कुलर में साफ बताया गया है कि अगर डेटा मिसमैच होता है तो ईपीएफओ इसकी जानकारी एंप्लॉयर या एंप्लाई को दे देगा और उन्हें एक महीना इस जानकारी को ठीक करने के लिए दिया जाएगा.

अगर जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म एंप्लॉयर से रिजेक्ट हो जाता है तो क्या करें-

अगर जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म एंप्लॉयर से रिजेक्ट हो जाता है तो सर्कुलर के मुताबिक एंप्लॉयर या एंप्लाई को गलती सुधारने के लिए मौका मिलेगा जिससे वो जमा सबूतों या किसी गलतियों को सही कर सकें. चाहे वो एंप्लॉयर की तरफ से हो या एंप्लाई/पेंशनर की तरफ से हो- इसको सही करने के लिए दोनों को एक महीने का समय दिया जाएगा और उन्हें इस बाबत जानकारी भी दी जाएगी.

ऐसे मामले जहां दी गई जानकारी पूरी ना हो या उसमें किसी तरह की असमानता हो- 

ऐसे मामले जहां दी गई जानकारी पूरी ना हो या उसमें किसी तरह के असमानता हो या जिसमें सुधार की जरूरत हो, ईपीएफओ एंप्लॉयर से एक महीने के दौरान सही जानकारी मांगेगा. अगर मांगी गई जानकारी मिल जाती है तो ईपीएफओ जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म को स्वीकार कर लेगा. अगर वांछित जानकारी एक महीने के दौरान प्राप्त नहीं होती है तो ईपीएफओ मेरिट के आधार पर एक ऑर्डर पास कर देगा.

ईपीएफओ ने 3 मई 2023 तक ऑनलाइन सुविधा दी है जिससे ईपीएस के तहत हायर पेंशन हासिल करने के लिए जॉइंट एप्लीकेशन फॉर्म दिया जा सकता है, पहले इस तारीख को 3 मार्च 2023 तक के लिए तय किया गया था जिसे बढ़ाकर 3 मई 2023 किया गया. 

कौन कर सकते हैं हायर पेंशन के लिए अप्लाई

जो एंप्लाई हायर पेंशन के लिए ईपीएस में पहले से कॉन्ट्रीब्यूट कर रहे हैं और 1 सितंबर 2014 से पहले रिटायर हो चुके हैं.

जो एंप्लाई ईपीएफ/ईपीएएस के मेंबर हैं पर 1 सितंबर 2014 से पहले हायर पेंशन के लिए अप्लाई करने से चूक गए थे- वो भी इस विकल्प के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

GST Fraud: जीएसटी फ्रॉड सरकार के लिए नई चुनौती, नोएडा में 3 साल में दोगुने हुए मामले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Emergency Fund Rule: नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
नौकरीपेशा या बिजनेस वालों के लिए कितना होना चाहिए इमरजेंसी फंड? सही नियम जानें, नहीं होगी कोई दिक्कत
GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
शेयर बाजार में निवेशकों की लगी लंका, 5.5 लाख करोड़ स्वाहा, 961 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स
Pakistan Wheat Crisis: पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने
पाकिस्तान में भुखमरी की नौबत? खाने को नहीं दाने, चले अफगानिस्तान से जंग लड़ने

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: किस बात पर बीच डिबेट गुस्साए फडणवीस ? । Ideas Of India Summit
UP News: Amity School की बड़ी लापरवाही, बस में कैद रहा मासूम, 7 घंटे बाद रोता मिला... | Noida
Crime News: बैंड, बाजा और 'हाहाकार' ! | Sansani
Ishan Khattar Full Interview: बदलते समाज की आईना बन पाया बॉलीवुड ? । Ideas Of India Summit
Pranav Adani Full Interview: धारावी बनेगा महाराष्ट्र की धरा का वीर ? । Ideas Of India Summit

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-NCR में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर, मार्च में तेजी से बढ़ेगा पारा, लोगों के छूटे पसीने
दिल्ली-NCR में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर, मार्च में तेजी से बढ़ेगा पारा, लोगों के छूटे पसीने
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट-पोस्टग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन;जानें डिटेल्स
इमरजेंसी में ChatGPT कितना सुरक्षित? रिसर्च ने जताई चिंता, जानें AI की सीमाएं
इमरजेंसी में ChatGPT कितना सुरक्षित? रिसर्च ने जताई चिंता, जानें AI की सीमाएं
Embed widget