एक्सप्लोरर

Budget Management of Home: घर चलाने में आ रही पैसों की कमी तो यहां बताए गए Tips आएंगे काम

Home Budget Management Tips: अगर घर का बजट संभालने में दिक्कत आ रही है तो आपके लिए यहां कुछ जरूरी टिप्स बताए गए हैं जो इस समस्या का निदान कर देंगे.

Budget Management of Home: घर का मैनेजमेंट किसी कंपनी के मैनेजमेंट से कम नहीं होता और इसके साथ ही ये मनी मैनेजमेंट के लिए भी बड़ा अहम हो चला है. अगर आप नौकरीपेशा हैं या बिजनेस चलाते हैं तो भी आपको हर महीने एक निश्चित रकम चाहिए होगी जिससे आप घर चला सकें. हालांकि आजकल लोगों को एक बड़ी दिक्कत इस मामले में सामने आ रही है कि घर का बजट ठीक से मैनेज नहीं हो पाता. ये दिक्कत क्यों आती है और कैसे इससे बचा जा सकता है, ये आप यहां सीख सकते हैं.

बजट का कॉन्सेप्ट घर के हर सदस्य को समझाएं
किसी भी घर में अगर पैसे के बारे में स्वस्थ चर्चा नहीं होगी तो ये कभी ना कभी आर्थिक खतरे की वजह बन सकता है, लिहाजा जरूरी है कि घर के सदस्य (बच्चे भी) इस प्रकार की चर्चा में हिस्सा लें. आपको कम से कम हफ्ते में एक बार तो सभी के साथ बैठकर घर में हो रहे खर्चों का हिसाब-किताब देखना चाहिए. घर के बच्चों को भी इस बजट के कॉन्सेप्ट से परिचित कराएं ताकि वो अनापशनाप खर्च के जाल में फंसने से बचें और समझें कि पैसा की कदर करना कितना जरूरी है.

पहले निवेश, फिर खर्च की सोच को अपनाएं
पहले कमाई, फिर खर्च और फिर बचत के इस क्रम को थोड़ा बदलने की जरूरत है जिसके तहत अब हमें पहले कमाई के बाद निवेश को लाना चाहिए और फिर खर्चों को पूरा करना चाहिए. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पैसा हाथ में आते ही तमाम खर्चों को पूरा करने की आतुरता बढ़ जाती है जिसके चलते बचत का लक्ष्य कहीं पीछे छूट जाता है.

समझें बचत और निवेश का अंतर
बचत और निवेश का अंतर समझकर काम करें क्योंकि आपके खाते में पड़ा पैसा या घर में बचाया गया धन आपको भविष्य की जरूरतों के लिए पूरी तरह सुरक्षा नहीं दे पाता है. सिर्फ पैसा बचाना ही जरूरी नहीं है बल्कि उसे निवेश करके भी आपको आगे के लिए और बढ़ाने की जरूरत है. निवेश को इस बारे में पूरी तरह सोचकर करें कि ये आगे चलकर आपको कैसा रिटर्न देने वाला है.

ऑटोमैटिक मोड पर रखें सेविंग
बचत के माध्यमों को ऑटोमैटिक मोड पर रखें तो ये ज्यादा सही साबित हो सकता है क्योंकि पैसा आते ही वो पहले बचत के हिस्से में चला जाए तो ही बेस्ट है. अगर आप सोचेंगे कि पहले घर की या अपनी जरूरतों को पूरा करना है तो बचत के लिए पैसा बाद में निकालना मुश्किल हो सकता है. लिहाजा आपको ऑटोमैटिक मोड पर जैसे एसआईपी, पोस्ट ऑफिस आरडी या पीपीएफ जैसे माध्यमों को रखना चाहिए जिससे पहले इनका पैसा कट जाए और फिर आपको खर्चें के लिए मिले.

सारे पैसे एक जगह न निवेश करें, निवेश के फंडामेंटल को रखें ध्यान
जैसे हम किसी सफर के दौरान सारे पैसे एक साथ न रखकर अलग-अलग बैग या पर्स में रखते हैं, ठीक इसी तरह की अप्रोच घर चलाते समय भी रखनी चाहिए. सारे पैसे को किसी एक जगह निवेश न करके अलग-अलग बचत या निवेश इंस्ट्रूमेंट्स में रखें. उदाहरण के लिए बैंक एफडी हो तो पीपीएफ भी हो, म्यचूअल फंड हो तो डेट फंड में भी पैसा लगाते रहें. सरकारी स्कीमों में से अपनी जरूरतों के हिसाब से चुनकर निवेश करें. निवेश का एक बहुत बड़ा रूल है कि सारे अंडों को एक टोकरी में नहीं रखना चाहिए तो इसका अर्थ अब आप समझ गए होंगे.

ये भी पढ़ें

LPG Cylinder Expiry Date: आपका रसोई गैस सिलिंडर दुर्घटना से कितना सुरक्षित है, जानिए यहां

Price Increase: बिस्किट से लेकर मेकअप तक और फ्रिज से लेकर AC तक, आने वाली समय में बढ़ सकती हैं कीमतें, जानें क्यों लगेगा झटका !

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
Gold-Silver Price: अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
FD Rates for Senior Citizens: रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट
रिटायरमेंट के बाद भी ठाठ में कटेगी जिंदगी, FD पर 8 परसेंट तक इंटरेस्ट दे रहे ये बैंक; देखें लिस्ट

वीडियोज

US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget