एक्सप्लोरर

Home Insurance: चाहे बाढ़ आए या आ जाए भूकंप, आपको नहीं होगी कोई टेंशन, बस करें ये एक काम!

Home Insurance Benefits: होम इंश्योरेंस आज के समय में काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं. मौसम में बदलाव के साथ प्राकृतिक आपदाएं बढ़ी हैं और इस कारण नुकसान होने की आशंकाएं भी...

(तरुण माथुर)

भारत ने हाल ही में प्रकृति का सबसे क्रूर रूप देखा है. हिमाचल प्रदेश में अप्रत्याशित बारिश से लेकर असम में विनाशकारी बाढ़ तक, इन सभी प्राकृतिक आपदाओं ने हमें अंदर तक झकझोर कर रख दिया. हिमाचल प्रदेश में अचानक आई बाढ़ ने 300 से अधिक लोगों की जान ले ली, जबकि कई लोगों ने अपने घर खो दिए. इसी तरह, असम में आई बाढ़ की वजह से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए है.

इन आपदाओं में किसी का घर पानी में डूब गया तो कइयों के घर ही बाढ़ में बह गए. इन आपदाओं से सिर्फ घर को ही नुकसान नहीं हुआ, बल्कि घर के मालिक के सामने वित्तीय संकट भी पैदा हो गया. घर सिर्फ सिर पर छत नहीं है, बल्कि एक बड़ी वित्तीय सुरक्षा है और जबरदस्त एसेट है. यही कारण है कि घर से लोगों का भावनात्मक जुड़ाव होता है और इसी कारण घर की सुरक्षा अहम हो जाती है.

अप्रत्याशित परिस्थितियों और बढ़ती अनिश्चितताओं को देखते हुए होम इंश्योरेंस जरूरी हो जाता है. होम इंश्योरेंस आपके घर का वह सुरक्षा कवच है, जो आपके घर को बाढ़, भूकंप या आग जैसी सभी प्राकृतिक घटनाओं की वजह से होने वाले नुकसान के लिए सम्पूर्ण सुरक्षा प्रदान करता है. साथ ही घर के पुनर्निर्माण, मरम्मत जैसे काम में वित्तीय सहायता भी मिल जाती है.

क्या-क्या कवर करता है होम इंश्योरेंस

होम इंश्योरेंस आम तौर पर दीवारों, छतों और फर्श सहित आपके घर की संरचना को हुए नुकसान को कवर करता है. अगर आपके व्यक्तिगत सामान जैसे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और उपकरणों को नुकसान होता है, तो इंश्योरेंस आपको उचित सहायता प्रदान करता है. यहां तक कि अगर आपको नुकसान के कारण घर से बाहर कहीं किराये पर रहना पड़ता है तो इंश्योरेंस उसे भी कवर करता है. होम इंश्योरेंस आपके घर और मन की शांति दोनों के लिए एक सिक्योरिटी लेयर की तरह है.

इन बातों का भी जरूर रखें ध्यान

हालांकि, यह ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है कि हर चीज इंश्योरेंस के दायरे में नहीं आती है. खराब रखरखाव या लापरवाही के कारण होने वाले नुकसान को हेल्थ इंश्योरेंस में कवर नहीं किया जाता है. इसके अलावा, आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसी कुछ महंगी वस्तुओं के लिए अतिरिक्त कवरेज की आवश्यकता हो सकती है, जिन्हें राइडर्स कहा जाता है. स्टैंडर्ड पॉलिसी बाढ़ आदि से होने वाले नुकसान को कवर करे, यह जरूरी नहीं है. इसलिए ऐसी पॉलिसी को खरीदना चाहिए जो ऐसी सभी घटनाओं को कवर करे.

कितना कवरेज है आवश्यक

पॉलिसी खरीदते समय सबसे अधिक ध्यान देने वाली बात है कि आपको कितनी कवरेज राशि वाली पॉलिसी लेनी चाहिए. कवरेज की राशि का चुनाव आपका घर कितना बड़ा या छोटा है, इस बात पर निर्भर करता है.

इस तरह की पॉलिसी फायदेमंद

जब इंश्योरेंस पॉलिसी की बात आती है तो यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं: स्टैंडर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स पॉलिसी और कॉमप्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस पॉलिसी. स्टैंडर्ड फायर एंड स्पेशल पेरिल्स पॉलिसी में सूचीबद्ध विशिष्ट आपदाओं को कवर करते हैं, जैसे आग या बिजली. इस पॉलिसी में केवल उन घटनाओं को कवर किया जाता है जो इसमें लिखी गई है. एक कॉम्प्रिहेंसिव होम इंश्योरेंस पॉलिसी को चुनना हमेशा बेहतर होता है, क्योंकि यह सभी प्रकार के जोखिमों जैसे की बाढ़, तूफान, भूकंप या अन्य प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को कवर करती है.

(लेखक पॉलिसीबाजार में जनरल इंश्‍योरेंस के चीफ बिजनेस ऑफिसर हैं. प्रकाशित विचार उनके निजी हैं.)

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स के लिए ये है सॉलिड इन्वेस्टमेंट, अमूल गर्ल ने दिया है सुझाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हाहाकार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के पीछे क्या है वजह?
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच इस डिफेंस स्टॉक ने काटा गदर, निवेशकों की हो गई बल्ले-बल्ले; सरपट दौड़े शेयर
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
बिना गारंटी मिलेगा लोन, छोटे कारोबार के लिए कैसे मददगार है माइक्रोफाइनेंस? जानिए डिटेल
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम
गिरते बाजार में भी इस टेलीकॉम कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, कहा खरीद डालो; 30 फीसदी तक भाग सकते हैं दाम

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
महाराष्ट्र: शरद पवार की वजह से राज्यसभा की सातों सीटें होंगी निर्विरोध? जानिए वोटों का गणित
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
कमिंस की तरह सैम कर्रन ने भी दी साइलेंट करने वाली धमकी, सेमीफाइनल में भारत से भिड़ेगा इंग्लैंड
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
होली पर रिलीज हुई इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल, ओटीटी पर यहां देखें
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
ईरान की नतान्ज फैसिलिटी में हुआ नुकसान, जवाबी हमलों ने दुबई को किया तबाह, कैसे मिडिल ईस्ट में इतना फेमस हुआ दुबई
Video: मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
मुसलमानों ने गाया देशभक्ति गीत, मुजफ्फरनगर से सामने आया हिंदु मुस्लिम भाईचारे का प्यारा सा वीडियो
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
Embed widget