एक्सप्लोरर

महंगी EMI से मिलेगी राहत! मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से RBI कर सकता है ब्याज दरों में कटौती की शुरुआत

RBI Repo Rate: वित्त वर्ष 2022-23 में 2.50 फीसदी ब्याज दर महंगा हो गया जिसके चलते ईएमआई महंगी हो गई थी. महंगाई घटने के बाद इससे राहत मिलने की उम्मीद जगी है.

Home Loan EMI Calculator: जुलाई 2024 के लिए घोषित खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation Data) खाद्य वस्तुओं की महंगाई में कमी के चलते भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के टोलरेंस बैंड 4 फीसदी से नीचे फिसलकर 3.5 फीसदी पर आ गई है. खुदरा महंगाई दर में कमी का ये सिलसिला आने वाले महीनों में जारी रहा तो महंगे कर्ज से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है. होम लोन (Home Loan) से लेकर कार लोन (Car Loan) समेत एजुकेशन लोन (Education Loan) लेना बैंकों से सस्ता हो सकता है. तो जिन लोगों की ईएमआई चल रही है वो सस्ती हो सकती है. 

दूसरी छमाही से कर्ज होगा सस्ता!

केयरएज रेटिंग्स (CareEdge Ratings) की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने महंगाई दर में गिरावट पर कहा, पिछले साल के बेस इफेक्ट के चलते खुदरा महंगाई दर 3.5 फीसदी पर आ गई है लेकिन कोर इंफ्लेशन जून में 3.1 फीसदी से बढ़कर जुलाई 2024 में 3.4 फीसदी पर आ गई है जिसके लिए टेलीकॉम टैरिफ में बढ़ोतरी और कुछ राज्यों में ईंधन के दामों में इजाफा जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, आगे जाकर बेस इफेक्ट अगस्त और सितंबर महीने में हमारे पक्ष में नहीं होगा जिससे महंगाई दर में गिरावट का ट्रेंड बदल सकता है. उन्होंने कहा, 2024-25 में महंगाई दर औसतन 4.8 फीसदी रहने का अनुमान है. और अगर खाद्य महंगाई में कमी आई तो हमारा मानना है कि भारतीय रिजर्व बैंक मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में पॉलिसी रेट्स में कटौती की शुरुआत कर सकता है.    

9 महीने में 2.50% महंगा हो गया कर्ज 

मई 2022 से पहले आरबीआई की पॉलिसी रेट जिसमें रेपो रेट (Repo Rate) शामिल है वो 4 फीसदी हुआ करती थी. लेकिन अप्रैल 2022 में खुदरा महंगाई दर तेज उछाल के साथ 7.8 फीसदी पर जा पहुंची. जिसके बाद आरबीआई ने पॉलिसी रेट्स में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू कर दिया जो पहले 4 फीसदी हुआ करती थी. अगले छह आरबीआई मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में रेपो रेट को 4 फीसदी से बढ़कर 6.50 फीसदी कर दिया गया. 2.50 फीसदी रेपो रेट बढ़ने के बाद बैंकों से लेकर हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों ने होम लोन की ब्याज दरों बढ़ा दी. तो जिन होमबायर्स का पहले से होम लोन चल रहा था उनकी ईएमआई महंगी हो गई. इस अवधि में होम लोन के अलावा कार लोन, एजुकेशन लोन से लेकर दूसरे पर्सनल लोन भी महंगे हो गए.     

कितना बढ़ गया ईएमआई का बोझ 

महज एक साल के भीतर होमबायर्स पर महंगी ईएमआई की गाज गिर गई. मान लिजिए किसी होम बायर्स ने 2021 में 40 लाख रुपये का होम लोन 20 सालों के लिए 7 फीसदी के दर पर लिया था तब उसे 31,012 रुपये मंथली ईएमआई का भुगतान करना पड़ रहा था. लेकिन आरबीआई के रेपो बढ़ाने के बाद बैंकों ने कर्ज महंगा कर दिया जिसके बाद ईएमआई बढ़कर 37,285 रुपये हो गया. यानि होम बायर्स पर 6273 रुपये हर महीने ईएमआई का बोझ बढ़ गया और अगर सालाना इसे जोड़ लें तो 75,276 रुपये ज्यादा ईएमआई का भुगतान पिछले डेढ़ वर्षों से करना पड़ रहा है. ईएमआई 20 फीसदी तक महंगा हो गया. बहरहाल महंगाई दर में जो कमी आई है उसका सिलसिला जारी रहा तो महंगी ईएमआई से राहत मिल सकती है.  

ये भी पढ़ें 

हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर लगने वाले जीएसटी की होगी समीक्षा! 9 सितंबर को बुलाई गई GST काउंसिल की बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट
संकट के बीच भारत को एक और झटका! गोल्डमैन सैक्स का अनुमान- GDP में 50 bps की आएगी गिरावट
अभी तक नहीं मिला ITR रिफंड का पैसा? लाखों टैक्सपेयर्स का अटका भुगतान, जानें इसकी वजह...
अभी तक नहीं मिला ITR रिफंड का पैसा? लाखों टैक्सपेयर्स का अटका भुगतान, जानें इसकी वजह...
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती हैं बड़ी राहत, सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा...
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिल सकती हैं बड़ी राहत, सैलरी में होगा जबरदस्त इजाफा...
Dividend Alert: हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?
हर शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड बांट रही कंपनी, जानें कब तक खाते में आएंगे पैसे?

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget