एक्सप्लोरर

घुमक्कड़ों के लिए बुरी खबर! 2025 में इतने पर्सेंट बढ़ जाएगा होटल रूम का किराया

Hotels Room Rate: साल 2025 में होटल रूम के किराए में 10 से 15 फीसदी तक वृद्धि होने की संभावना है. इसके पीछे टूरिस्टों की बढ़ी डिमांड और कोरोना के बाद विदेशी पर्यटकों का बढ़ना बताया जा रहा है.

Hotels Room Rate: साल 2024 में होटल रूम के किराए में रिकॉर्ड वृद्धि होने के बाद अब साल 2025 में भी इनमें और इजाफा होने की संभावना है, क्योंकि सभी सेक्टर के डिमांड में 7-8 फीसदी तक का इजाफा हुआ है. कोरोना के दौर के बाद देश में अब विदेशी पर्यटक अधिक संख्या में आने लगे हैं. ऐसे में साल के अंत तक लगभग सभी होटलों में कमरे बुक हो चुके हैं. 

गोवा, जयपुर और उदयपुर में होटलों की हाई डिमांड

EaseMyTrip के सीईओ और को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने बिजनेस स्टैंडर्ड से हुई बातचीत में कहा कि अगले साल देश में होटल रूम का किराया और बढ़ने की संभावना है क्योंकि लग्जरी, मिडस्केल और बजट सेगमेंट में लोग अधिक रूचि दिखाने लगे हैं.

उन्होंने कहा, खासतौर पर गोवा, जयपुर और उदयपुर जैसी जगहों में होटल रूम की कीमतें अधिक रहेंगी क्योंकि देश में उच्च आय वाले परिवार या अंतर्राष्ट्रीय पर्यटक इन लोकेशंस पर प्रीमियम एक्सपीरियंस का आनंद उठाना चाहते हैं. इसी के साथ 2 टियर और 3 टियर शहरों में भी पर्यटन के बढ़ते अवसर को देखते हुए यहां भी होटल रूम के किराए में वृद्धि होने के आसार है. 

ट्रैवेलर्स की बढ़ी डिमांड

होटल ट्रांजैक्शन एडवाइजरी और कंसल्टिंग फर्म नोएसिस कैपिटल एडवाइजर्स (Noesis Capital Advisors) के सीईओ नंदीवर्धन जैन ने कहा कि 2025 में भारत में होटल रूम का किराया 8-10 फीसदी तक बढ़ सकता है क्योंकि ट्रैवल करने वालों की डिमांड अधिक है और सप्लाई कम है. उन्होंने कहा कि जहां लग्जरी और अपर-अपस्केल होटलों या रिजॉर्ट में 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो सकती है, वहीं मिडस्केल और बजट होटलों में 6-8 प्रतिशत की मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है.

इस वजह से भी बढ़ सकता है होटल रूम रेंट

130 होटलों को ऑपरेट करने वाले रेडिसन ग्रुप के एमडी और साउथ एशिया एरिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निखिल शर्मा ने भी अपने यहां होटलों के कमरे का रेट 10 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान लगाया. क्रिमसन होटल्स के फाउंडर और डायरेक्टर संदीप मैत्रेय ने भी अलग-अलग सेगमेंट के होटलों के कमरों में 15 फीसदी तक वृद्धि होने की उम्मीद जताई.

आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) के स्पोक्सपर्सन का कहना है कि होटल रूम का किराया बढ़ने का एक और कारण शहरों में होने वाले इवेंट्स भी हैं जैसे कि कॉन्सर्ट, स्पोर्ट्स वगैरह. द पार्क होटल्स (The Park Hotels) ने भी 2025-26 में होटल रूम के किराए में 15 फीसदी तक इजाफा होने की बात कही है. ऐसे में एक बात तो साफ है कि अगर आप भी नए साल में कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, तो बजट थोड़ा बढ़ाकर रखें क्योंकि आने वाले समय में होटल रूम रेट आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: ESIC के तहत फैमिली पेंशन और मुफ्त इलाज जैसी सुविधाएं कैसे लें, जानें प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market Holidays in March: पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
पूरे 12 दिन BSE, NSE पर नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें मार्च में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
इजरायल-ईरान तनाव के बीच कच्चा तेल महंगा होने की आशंका, शेयर बाजार में बढ़ सकती है हलचल; जानिए डिटेल
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?
भारत और ईरान के बीच ट्रेड का पूरा गणित, जानिए कौन सी चीजें हैं इस लिस्ट में शामिल?

वीडियोज

Israel-Iran War: कुवैत में बजे सायरन..बहरिन में US बेस पर अटैक | Israel Attack on Iran | War
Janhit: खामेनेई पर सीधा वार? अमेरिका-इजरायल के हमले से हिल गया ईरान | Iran Strikes Back on Israel
Mahadev & Sons: रज्जी की गलतफहमी, धीरज ने बचाई जान! पर महादेव के डर से मचा बवाल
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: अचानक आर्मी हेडक्वार्टर क्यों पहुंचे शहबाज शरीफ? | ABPLIVE
PAKISTAN VS AFGHANISTAN: पाकिस्तान-अफगानिस्तान कीलड़ाई में ट्रंप की एंट्री, ये क्या बोल गए? ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel-Iran War: ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें ये क्या है और इससे दुनिया पर क्या असर पड़ेगा?
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
JNU में पुलिस-छात्रों में टकराव, 26 तारीख को लॉन्ग मार्च में भिड़ंत के बाद 14 गिरफ्तार; AISA ने लगाए गंभीर आरोप
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
साहिबजादा फरहान ने ऐतिहासिक शतक से तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, 'सिक्सर किंग' बन वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
'मेरे पास 1200 करोड़ का काम है', राजपाल यादव बोले 'बच्चों ने अपनी गुल्लक के पैसे भी भेजे'
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
तीसरे विश्वयुद्ध की कगार पर दुनिया! जानें ईरान की इजरायल और अमेरिका से दुश्मनी की पूरी टाइमलाइन
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
क्रिएटिव फील्ड में करियर बनाना हुआ आसान, आईआईसीटी में 18 कोर्स और ग्लोबल इंटर्नशिप
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
आर-पार के मूड़ में ईरान, US के 7 एयरबेसों पर दागीं मिसाइलें, जारी की खामेनेई की सांकेतिक फोटो
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
रोड एक्सीडेंट घायलों की मदद करेंगे, तो सरकार देगी 25000 रुपये, जान लें स्कीम
Embed widget