एक्सप्लोरर

Investment Tips: सिर्फ 20-25 हजार की सैलरी से भी बन सकते हैं करोड़पति, काम आएगा ये फॉर्मूला!

How to become Crorepati: हर कोई करोड़ों में कमा नहीं सकता है, लेकिन सही रणनीति के साथ बचत और निवेश कर हर कोई बड़ा फंड तैयार कर सकता है और करोड़पतियों की लिस्ट में शामिल हो सकता है....

अमीर बनाना कौन नहीं चाहता है, लेकिन क्या 20-25 हजार रुपये की सैलरी में करोड़-दो करोड़ जोड़ना संभव है? वैसे, ये आसान नहीं है, लेकिन अगर आप लंबे समय तक रेगुलर इन्वेस्टमेंट करते हैं तो करोड़पति बन सकते हैं. मान लीजिए आपको एक करोड़ रुपये जोड़ने हैं. इसके लिए आपको क्या करना है... कहां इन्वेस्ट करना है और कितना इन्वेस्टमेंट करना है, अब ये जानते हैं...

कम्पाउंडिंग की जादुई ताकत करेगी मदद

जब भी पर्सनल फाइनेंस यानी पैसों की बात आती है तो हमेशा पहले गोल सेट करने की सलाह दी जाती है. इस मामले में गोल क्लियर है कि हमें एक करोड़ रुपये चाहिए, तो अब बारी आती है 1 करोड़ रुपये के गोल को पूरा करने के लिए सही प्रोडक्ट चुनने की. एक करोड़ जैसी बड़ी रकम इकट्ठा करने के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में एसआईपी करना बेहतर रास्ता है. सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए आप एक फिक्स अमाउंट रेगुलर जैसे हर महीने किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में लगाते हैं. भले ही एसआईपी की रकम कम हो, लेकिन कम्पाउंडिंग की ताकत और रूपी-कॉस्ट एवरेजिंग से आप लंबे समय में बड़ी रकम जोड़ पाते हैं.

6 हजार की एसआईपी में लगेंगे इतने साल

जैसा कि आपकी सैलरी 20,000 रुपये है, ऐसे में प्रैक्टिकली तौर पर इसका बड़ा हिस्सा यानी 10 या 15 हजार एसआईपी में डालना संभव नहीं है, लेकिन सैलरी का 20-25 फीसदी हिस्सा यानी 4-5 हजार रुपये आप आराम से निकाल सकते हैं. आप छोटा निवेश कर रहे हैं इसलिए गोल हासिल करने में ज्यादा समय लगेगा. अगर आप 5000 रुपये की एसआईपी किसी इक्विटी म्यूचुअल फंड में करते हैं, जहां आपको सालाना 12 फीसदी का रिटर्न मिलता है, तो आपको एक करोड़ रुपये जोड़ने में तकरीबन 26 साल लगेंगे. अगर आप 24 साल में 1 करोड़ रुपये जोड़ना चाहते हैं तो आपको सैलरी का 30 फीसदी यानी 6000 रुपये की एसआईपी करनी होगी.

एसआईपी का यह फीचर कम करेगा समय

जितना ज्यादा आप निवेश करेंगे, करोड़पति बनने के गोल को उतनी जल्दी हासिल कर पाएंगे. ये बात हुई प्लेन एसआईपी की. कम सैलरी वालों के लिए एकसाथ बड़ी रकम निवेश करना संभव नहीं होता है. ऐसे में आप एक ऑप्शन चुनकर अपनी एसआईपी को स्मार्ट बना सकते हैं और करोड़पति बनने के ड्रीम को जल्द अचीव कर सकते हैं. स्टेप-अप एसआईपी ऐसे में आपके लिए मददगार हो सकता है. समय के साथ आपकी सैलरी बढ़ेगी ही, तो आप समय के साथ एसआईपी की रकम बढ़ा सकते हैं, जो आपको करोड़पति बनने का लक्ष्य जल्दी पाने में मददगार साबित होगा.

ऐसे सिर्फ 16 साल में बन जाएंगे करोड़पति

स्टेप-अप कैलकुलेटर के मुताबिक, अगर आप 5,000 रुपये से एसआईपी शुरू करते हैं और उसमें 10 फीसदी का एनुअल स्टेप-अप लगाते हैं, यानी हर साल एसआईपी अमाउंट को 10 फीसदी बढ़ाते हैं तो 12 फीसदी के अनुमानित रिटर्न से आप 20 साल में करीब एक करोड़ रुपये जोड़ पाएंगे. अगर आप 10 की जगह 20 फीसदी का एनुअल स्टेप-अप करते हैं तो एक करोड़ रुपये जोड़ने में लगने वाला समय घटकर 16 साल रह जाएगा.

ये भी पढ़ें: हेल्थ इंश्योरेंस के प्रीमियम पर मिलेगी ज्यादा टैक्स से छूट? कंपनियों ने की ऐसी डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget