एक्सप्लोरर

HP Adhesives Ltd IPO: आईपीओ बाजार में एक और कंपनी का दस्तक, 15 दिसंबर को खुल रहा HP Adhesives का आईपीओ

HP Adhesives Ltd IPO: बुधवार 15 दिसंबर से खुलने जा रहा है. HP Adhesives Ltd का आईपीओ. 262-274 रुपये का प्राइस बैंड आईपीओ के लिये तय किया गया है

HP Adhesives Ltd IPO: एक और कंपनी अपना आईपीओ लेकर बाजार में आ रही है जो 15 दिसंबर से खुलने जा रहा है. HP Adhesives Ltd का आईपीओ बुधवार यानी 15 दिसंबर को खुलेगा. और 17 दिसंबर तक निवेशक इस आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. 

IPO के डिटेल्स

HP Adhesives Ltd कंज्यूमर एडहेसिव और सीलैंट्स बनाने वाली कंपनी है. कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड भी तय कर लिया है. 10 रुपये की फेस वैल्यू के साथ 262-274 रुपये का प्राइस बैंड आईपीओ के लिये तय किया गया है. 126 करोड़ रुपए के पब्लिक इश्यू में 46 लाख शेयरों की पेशकश की जा रही है. आईपीओ में 113.4 करोड़ रुपये के लिए 41.4 लाख नए शेयर और शेयरहोल्डर अंजना हरेश मोटवानी द्वारा 12.5 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिए लगभग 4,57,000 शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

ये भी पढ़ें: WPI inflation in November: महंगाई से आम लोगों को राहत नहीं, नवंबर महीने में थोक मूल्य आधारित महंगाई दर 30 सालों के उच्चतम स्तर पर

इस इश्यू में 75 फीसदी QIB,15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल बिडर्स और 10 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है. आईपीओ में आवेदन करने वाले निवेशक कम से कम 50 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 50 शेयरों के मल्टीपल के लॉट साइज में आवेदन कर सकते हैं. रिटेल इनवेस्टर्स एक लॉट के लिए कम से कम 13,700 रुपये और 14 लॉट के लिए अधिकतम 1,91,800 रुपये का निवेश करना होगा. 

22 दिसंबर को शेयर अलॉट के आसार

22  दिसंबर को आईपीओ में आवेदन करने वाले निवेशकों को शेयर अलॉट कर दिये जायेंगे. HP Adhesives Ltd के शेयर बीएसई और एनएसई पर 27 दिसंबर को लिस्ट हो सकते हैं. कंपनी आईपीओ से मिले रकम से कैपिटल की जरूरतों और अपनी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नारंगी गांव स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के विस्तार व इसके पास स्थिति एक अन्य प्लॉट पर अतिरिक्त यूनिट स्थापित करने में इस्तेमाल करेगी साथ ही मौजूदा प्रोडक्ट लाइन्स की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: Mutibagger Stock Tips: टाटा स्टील के शेयर खरीदने पर मिल सकता है 20% से ज्यादा रिटर्न, जानिए किस ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह

एचपी एडहेसिव्स एक मल्टी प्रोडक्ट, मल्टी कैटेगरी कंज्यूमर एडहेसिव्स और सीलैंट्स कंपनी है. भारत में 65 फीसदी के मार्केट शेयर के साथ कंज्यूमर एडहेसिव और सीलैंट्स में पिडिलाइट मार्केट लीडर है.  वहीं एचपी एडहेसिव का सॉल्वेंट्स में 17 फीसदी मार्केट शेयर है. 

कंपनी दे रही मुनाफा 

HP Adhesives Ltd को एक साल पहले हुए 4.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था जबकि वित्त वर्ष 2020- 21 में 10.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था.  इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 95.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 118.2 करोड़ रुपये रहा. सितंबर, 2021 में समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की पहला छमाही में प्रॉफिट 3.1 करोड़ रुपये रहा जबकि एक साल पहले समान छमाही में 2.93 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था, वही इस दौरान रेवेन्यू 44.92 करोड़ रुपये से बढ़कर 70.51 करोड़ रुपये रहा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गलत विमान वैंकूवर भेजने के चलते एयर इंडिया को DGCA की फटकार, एक अधिकारी पर गिरी गाज
गलत विमान वैंकूवर भेजने के चलते एयर इंडिया को DGCA की फटकार, एक अधिकारी पर गिरी गाज
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने का जताया गया डर; जानिए डिटेल
मिडिल ईस्ट विवाद कहीं बिगाड़ न दे घर का बजट, रिपोर्ट में महंगाई बढ़ने का जताया गया डर; जानिए डिटेल
ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
ईरान वॉर के बीच नायरा ने पेट्रोल पर 5 रु. और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें शहरवार क्या है नए रेट्स
रिटायरमेंट के बाद नहीं चाहिए टेंशन तो अपनाएं ये आसान टिप्स, ऐसे करेंगे प्लानिंग तो नहीं होगी कोई परेशानी; जानिए डिटेल
रिटायरमेंट के बाद नहीं चाहिए टेंशन तो अपनाएं ये आसान टिप्स, ऐसे करेंगे प्लानिंग तो नहीं होगी कोई परेशानी; जानिए डिटेल

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?
होर्मुज बंद हुआ तो LPG के लिए छटपटाने लगी दुनिया, अब अगर ईरान ने इस रास्ते को रोका तो क्या होगा?
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
UP Politics: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बढ़ाई बागी विधायक पूजा पाल की मुश्किल! कहा- टिकट मिला तो...
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
...तो ट्रंप बनते ईरान के सुप्रीम लीडर! अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यों ठुकराया गद्दी पर बैठने का ऑफर?
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
बेंगलुरु में नहीं होगी IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी, BCCI सेक्रेटरी ने दिया बड़ा बयान
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
इमरान खान ने रणबीर कपूर-रणवीर सिंह पर कसा तंज? बोले- खून से लथपथ, गुस्सैल किरदार निभाने में इंटरेस्ट नहीं
Lockdown Fact Check: क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
क्या सच में लगने वाला है लॉकडाउन, पीएम मोदी ने आखिर क्या कहा था? जानें असली बात
IIT Kanpur: IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
IIT कानपुर के हॉस्टलों में लगेगा नया सेफ्टी सिस्टम, छात्रों को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल को आत्मघाती कदम से रोकने की पहल
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
72 घंटे, 24 घंटे और 8 घंटे... टिकट कब कैंसिल कराने पर कितना रिफंड, एक क्लिक में समझें कैसे कटी आपकी जेब?
Embed widget