एक्सप्लोरर

Moonlighting: IT सेक्टर की इस कंपनी ने मूनलाइटिंग को लेकर कर्मचारियों को दी चेतावनी, जानें मेल में क्या कहा

IBM India ने कर्मचारियों को एक इंटरनल मेल भेजकर मूनलाइटिंग के बारे में सतर्क किया है. कर्मचारियों को कंपनी के एमडी के नाम से ये मेल भेजा गया है.

IBM India Warns Employees Against Moonlighting: देश में मूनलाइटिंग (Moonlighting) को लेकर आईटी सेक्टर (IT Sector) की कम्पनियां काफी सतर्क हो चुकी हैं. इस बारे में आये दिन कोई न कोई कंपनी अपने कर्मचारियों को चेतावनी जारी कर रही है. इस बार आईबीएम इंडिया (IBM India) ने अपनी इंडियन यूनिट के कर्मचारियों को मूनलाइटिंग के लिए सावधान किया गया है. बताया जा रहा है कि IBM ने कर्मचारियों को एक इंटरनल मेल भेजकर इस बारे में सतर्क किया है.

क्या है मूनलाइटिंग?
आपको बता दें कि मूनलाइटिंग का मतलब जब किसी एक कंपनी में रेगुलर काम करते हुए कर्मचारी किसी दूसरी कंपनी के लिए भी काम कर रहा हो, और उससे इसका भुगतान भी ले रहा हो. 

कंपनी ने क्या कहा? 
आईबीएम इंडिया के कर्मचारियों को कंपनी के एमडी के नाम से एक मेल भेजा गया है. आईबीएम इंडिया के एमडी संदीप पटेल (IBM India MD) ने कर्मचारियों को भेजे मेल में कहा कि मूनलाइटिंग कंपनी के नजरिए और नीतियों के खिलाफ है. इसके अलावा अगर कोई व्यक्तिगत गतिविधियां ऐसी हैं जिससे कंपनी के हित प्रभावित होते हैं तो उन्हें लेकर कर्मचारियों को सावधान किया गया है.

मेल में कहा गया कि किसी भी कर्मचारी को दूसरी जगह काम करने या कारोबार से जुड़ने से पहले आईबीएम इंडिया से निकलना होगा. वहीं कर्मचारी यदि किसी प्रतिस्पर्धी कंपनी से जुड़ता है तो उसके लिए यह ज्यादा जरूरी होगा. 

वर्किंग ऑवर्स के बाद करें बिजनेस 
संदीप पटेल का कहना है कि कर्मियों के शौक जैसे आर्ट, डांस और संगीत को लेकर कंपनी प्रोत्साहित करेगी, लेकिन अगर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष किसी भी तरीके से कंपनी के हितों के खिलाफ कोई कर्मी काम करता है तो इसे कंपनी के नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाएगा. कंपनी के कर्मचारी अपने वर्किंग ऑवर्स के बाद कोई छोटा बिजनेस चला सकते हैं.

फ्लैगशिप इवेंट में क्या कहा?
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने सितंबर माह में कंपनी के फ्लैगशिप इवेंट ‘Think 2022’ में भी आईबीएम इंडिया के एमडी ने मूनलाइटिंग को लेकर विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी की बात का समर्थन किया था. प्रेमजी ने दोहरे एंप्लॉयमेंट यानी मूनलाइटिंग के खिलाफ अपने विचार रखे और इसे नैतिक तौर पर गलत कहा गया था.

इन कंपनियों ने लिया एक्शन
आईबीएम इंडिया से पहले आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), इंफोसिस (Infosys), विप्रो (Wipro), एचसीएल (HCL) और एलटीआई (LTI) ने भी मूनलाइटिंग का विरोध किया है. इंफोसिस भी अपने कर्मचारियों को मूनलाइटिंग को लेकर चेतावनी दे चुकी है. विप्रो के प्रेमजी का कहना है कि उन्होंने फ्रीलांसर के तौर पर दूसरी आईटी कंपनियों के लिए काम कर रहे करीब 300 कर्मचारियों को कंपनी से बाहर निकाल दिया है.

ये भी पढ़ें-

Indian Railway: रेलवे के लिए बेहद खास होगा नवंबर माह, देश में पहली बार ट्रैक पर दौड़ेगी ये ट्रेन, जानें क्‍या होगा खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Canada Relations: लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
लड़ते रहे ईरान-इजरायल और अमेरिका, भारत ने इधर कर दिया बहुत बड़ा खेला
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Vantara Foundation Day: वंतारा बना वन्यजीवों का सहारा, एक साल में हजारों जीवन संवारे
Pakistan Stock Market: ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रोकना पड़ा कारोबार
ईरान वॉर ने डूबाया पाकिस्तान का शेयर बाजार, 15000 अंक की बड़ी गिरावट, रुक गई ट्रेडिंग
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी
फर्जी निवेश सलाह पर सेबी का एक्शन, 1.2 लाख भ्रामक पोस्ट हटवाए; AI टूल से हो रही निगरानी

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
क्या दूसरे के खेतों में काम करने वाले किसानों को भी मिलता है किसान निधि का पैसा, जान लें नियम?
Embed widget