एक्सप्लोरर

Fraud Alert: ICICI बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों को किया अलर्ट, SMS फ्रॉड का हो सकते हैं शिकार, जानें कैसे

ICICI Bank warns about SMS Fraud: प्राइवेट सेक्टर के इस बड़े बैंक ने अपने करोड़ों ग्राहकों के एसएमएस फ्रॉड के बारे में आगाह किया है. बैंक ने इसकी पहचान के लिए कुछ आसान टिप्स भी दिए हैं.

ICICI Bank Warns Customer of SMS Fraud: बढ़ते डिजिटाइजेशन (Digitalisation) के साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के मामलों में भी तेजी आई है. आजकल के समय में बैंकिंग फ्रॉड (Banking Fraud) के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है. कई साइबर ठग लोगों को एसएमएस के जरिए चूना लगा रहे हैं. इस कारण देश के बड़े प्राइवेट सेक्टर बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने एक अलर्ट जारी किया है.

इसके जरिए बैंक ने अपने ग्राहकों को SMS फ्रॉड के लिए वार्निंग जारी की है. एसएमएस से जालसाज फेक मैसेज भेजकर यूजर्स को अपने जाल में फंसा रहे हैं. इसके लिए वह फर्जी लिंक भेजकर आपके फोन के सभी जरूरी डाटा को चुरा लेते हैं. यह सभी डाटा हैकर को मिल जाता है और वह इसका गलत इस्तेमाल करते हैं. खुद को इस तरह के फ्रॉड से सुरक्षित रखने के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने एक वार्निंग जारी की है. जानते हैं इस बारे में.

बैंक ने ग्राहकों को दी ये सलाह

ICICI बैंक ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि आजकल एसएमएस के जरिए होने वाले फ्रॉड की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. ऐसे में अगर आपको बैंक के नाम से कोई मैसेज प्राप्त होता है तो आप सबसे पहले उस मैसेज की सत्यता की जांच करें. इसके लिए आप आधिकारिक चैनल्स का जैसे आधिकारिक वेबसाइट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ध्यान रखें मैसेज में दिए नंबरों पर कॉल करने से बचें.

बैंक ने दी यह वार्निंग

आईसीआईसीआई बैंक ने यूजर्स को अलर्ट किया है कि अगर आपसे कोई ओटीपी पूछता है तो उसे इसकी जानकारी बिलकुल भी न दें. कोई भी कंपनी या बैंक आपसे ओटीपी नहीं पूछती है. इसके साथ ही इस तरह के कॉल्स को तुरंत नेशनल साइबर क्राइम की वेबसाइट cybercrime.gov.in या 1930 पर कॉल करके रिपोर्ट करें. ध्यान रखें कि बैंक किसी भी ग्राहक से ओटीपी, पिन या पासवर्ड जैसे जानकारी बिल्कुल भी शेयर नहीं करता है.

इन बातों का भी रखें ध्यान

आईसीआईसीआई बैंक ने कुछ ऐसे ट्रिक्स बताएं हैं, जिसके जरिए आप किसी भी फ्रॉड की पहचान कर सकते हैं. जानते हैं इस बारे में.

1. बैंक ने बताया है कि जालसाज हमेशा अनजान नंबर से कॉल या मैसेज करके उसे बैंक का दिखाने की कोशिश करते हैं. इससे यूजर्स को यह नंबर असली बैंक के लगते हैं.

2. एसएमएस के जरिए यूजर्स को तुरंत एक्शन लेने के लिए कहा जाता है वरना उन्हें वित्तीय नुकसान का डर दिखाया जाता है. इसमें यूजर के खाते से पैसे काटने या खाते को सस्पेंड करने की बात कही जाती है.

3. बैंक डिटेल्स को चुराने के लिए हैकर्स आपको लिंक पर क्लिक करने, ऐप डाउनलोड करने या किसी नंबर पर कॉल करने को कह सकते हैं.

4. फेक मैसेज को पहचाने के लिए उन्हें अच्छी तरह से पढ़ें. अक्सर फेक मैसेज में स्पेलिंग मिस्टेक रहती है. आप इसे पहचान करके गलत मैसेज की पहचान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें

Special FD Schemes: सितंबर में खत्म हो रही इन स्पेशल एफडी स्कीम की डेडलाइन, फटाफट आज ही करें निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोना छोड़ चांदी खरीद रहे लोग, डबल हुई डिमांड; अब BIS उठाने जा रहा बड़ा कदम
सोना छोड़ चांदी खरीद रहे लोग, डबल हुई डिमांड; अब BIS उठाने जा रहा बड़ा कदम
साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी
साबुन-बिस्किट होंगे महंगे, कई बड़े FMCG ब्रांड्स की दाम बढ़ाने की तैयारी
पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
Petrol- Diesel Price Today: पेट्रोल 102 रुपए, डीजल ने भी तोड़ा 100 का नोट, जानें आज आपके शहर में क्या है भाव
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget