एक्सप्लोरर

ICICI Bank: कस्टमर्स के हाथ में सौंपी बैंकिंग की ताकत, आईसीआईसीआई बैंक लाया स्मार्ट लॉक

SmartLock: आईसीआईसीआई बैंक के इस फीचर की मदद से कस्टमर अपनी इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसी बैंकिंग सेवाओं को घर बैठे कंट्रोल कर सकेंगे.

SmartLock: फोन और वॉलेट के खो जाने या चोरी हो जाने के बाद कई बार हम बहुत बुरी स्थिति में फंस जाते हैं. हमें डर होता है कि इनमें मौजूद हमारी बैंकिंग जानकारी कहीं गलत हाथों में न पड़ जाए. हालांकि, अब आपको अपनी बैंकिंग जानकारियां सेफ रखने में बहुत मदद मिलेगी. प्राइवेट सेक्टर के दिग्गज आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपने कस्टमर्स के हाथ में बड़ी ताकत दे दी है. अब वह आसानी से कभी भी अपनी इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), यूपीआई (UPI), क्रेडिट कार्ड (Credit Card) और डेबिट कार्ड (Debit Card) को लॉक और अनलॉक कर सकेंगे.

बैंक की हेल्पलाइन से नहीं करना पड़ेगा संपर्क 

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने कस्टमर्स के लिए स्मार्ट लॉक (SmartLock) फीचर शुरू किया है. इसकी मदद से जरूरत पड़ने पर कभी भी अपनी बैंकिंग जानकारियों को लॉक और अनलॉक किया जा सकेगा. इसके लिए कस्टमर को बैंक की हेल्पलाइन से भी संपर्क नहीं करना पड़ेगा. इस स्मार्ट लॉक को बैंक ने अपने आईमोबाइल पे (iMobile Pay) एप पर उपलब्ध करवाया है. आप इस एप पर जाकर कभी आसानी से अपनी इंटरनेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड जैसी बैंकिंग सेवाओं को बंद और शुरू कर सकेंगे.

घर बैठे उठा सकेंगे कई सर्विसेज का लाभ

यह स्मार्ट लॉक यूजर्स के लिए बड़े काम की चीज है. इसकी मदद से आप घर बैठे आईसीआईसीआई बैंक की कई सर्विसेज का लाभ आईमोबाइल पे एप पर ही ले सकेंगे. अभी तक कार्ड खो जाने या किसी संदिग्ध स्थिति में आपको बैंक की हेल्पलाइन को सूचना देनी पड़ती थी. इसके बाद ही आपका कार्ड और बैंकिंग सेवाओं पर रोक लगाईं जाती थी. इसमें समय लग जाता था. मगर, स्मार्ट लॉक की मदद से यही काम अब चंद सेकेंड में हो जाएगा. यहां तक की जरूरत पड़ने पर आप अपना आईमोबाइल पे एप भी बंद कर सकते हैं. आईसीआईसीआई बैंक ने के डिजिटल हेड सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि हमारे लिए अपने कस्टमर्स के अकाउंट की सेफ्टी बहुत महत्वपूर्ण है. इसी दिशा में हमने स्मार्ट लॉक को लॉन्च किया है. इस सेवा की मदद से कस्टमर्स की ताकत बढ़ेगी. वह अपने फैसले खुद ले सकेंगे.

आईमोबाइल पे पर ऐसे इस्तेमाल करें स्मार्ट लॉक 

सबसे पहले आपको आईसीआईसीआई बैंक का आईमोबाइल पे डाउनलोड करना पड़ेगा. इस पर लॉगिन करने के बाद आपको स्मार्ट लॉक फीचर पर जाना होगा. यह होम स्क्रीन पर नीचे की तरफ आपको मिल जाएगा. इस पर क्लिक करने के बाद सभी सेवाएं आपके सामने होंगी. यहां से आप किसी भी बैंकिंग सेवा को बंद और खोल सकेंगे.

ये भी पढ़ें 

Weddings in India: भारत में हो रहीं 10 लाख करोड़ रुपये की शादियां, कमाई से 3 गुना खर्च कर रहे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
दुनिया की नजरों से छिपा भारत का यह एनर्जी स्टोरेज, यूं ही नहीं बिना घबराए संभल रहे हालात
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
‘स्वाभिमान’ के तहत 10 लाख महिलाओं को सशक्त बनाएगा अडानी फाउंडेशन, प्रीति अडानी बोलीं- पीढ़ियों के भविष्य में निवेश
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
ईरान टेंशन के बीच आयी ऐसी खबर, टूट जाएगी आम जनता की कमर, जानें आखिर क्या है वजह
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प
होटल-रेस्टुरेंट्स से लेकर अंतिम संस्कार तक… ईरान वॉर के भारत के ऊपर हुए ये पांच बड़े असर, अब क्या विकल्प

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget