एक्सप्लोरर

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर्स के लिए खुशखबरी, अब EMI के जरिए भी कर सकेंगे UPI पेमेंट्स

ICICI Bank: देश के दिग्गज निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब वो यूपीआई पेमेंट्स को भी ईएमआई के जरिए कर सकते हैं. जानिए क्या हैं इसके नियम और तरीके.

ICICI Bank: आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अब उन्हें ईएमआई के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा मिल सकती है. आईसीआईसीआई बैंक ने घोषणा की है कि बैंक के कस्टमर्स यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट के लिए इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट (EMI) फैसलिटी के जरिए ले सकते हैं. इसके लिए वो क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं. बैंक ने 11 अप्रैल यानी कल जारी एक प्रेस रिलीज में इस बात की जानकारी दी है.

कौन ले सकते हैं इस सर्विस का फायदा

अब आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर्स किसी स्टोर पर जाकर क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं और आसान किश्तों में पेमेंट कर सकते हैं. इसके जरिए वो कस्टमर्स फायदा उठा सकते हैं जिन्होंने बैंक की आईसीआईसीआई पे लेटर के लिए पात्रता हासिल कर रखी है. इसके तहत 'बाय नाऊ, पे लेटर' सर्विस का लाभ ईएमआई के विकल्प के साथ यूपीआई पेमेंट के लिए उठाया जा सकता है. 

ईएमआई के जरिए यूपीआई पेमेंट करने के लिए क्या जरूरी नियम हैं 

आईसीआईसीआई बैंक की इस सुविधा के लिए जरूरी है कि ट्रांजेक्शन अमाउंट 10,000 रुपये से ज्यादा हो तभी उसे ईएमआई में बदला जा सकता है.

बैंक के कस्टमर्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे जिसके जरिए वो तीन महीने, 6 महीने और 9 महीने की इंस्टॉलमेंट के विकल्प में से चुन सकते हैं.

जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी शुरू होगी सर्विस

बैंक की नई लॉन्च की गई पे लेटर ईएमआई फैसिलिटी के जरिए ग्राहक इलेक्ट्रोनिक आइटम्स, ग्रॉसरी और कपड़े खरीद सकते हैं. ये ट्रैवल बुकिंग और होटल बुकिंग के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है. हालांकि यूपीआई पेमेंट के लिए ईएमआई सुविधा फिलहाल ऑनलाइन पेमेंट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. आईसीआईसीआई बैंक ने कहा है कि पे लेटर की सुविधा जल्द ही ऑनलाइन शॉपिंग के लिए भी शुरू की जाने वाली है.  

ICICI PayLater के जरिए UPI पेमेंट्स को EMI में कैसे अदा करें

उदाहरण के लिए अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के कस्टमर हैं तो आप शॉपिंग स्टोर पर जाकर ग्रॉसरी खरीदते हैं. अगर आपका अमाउंट 10,000 रुपये से ज्यादा है तो आई मोबाइल पे ऐप पर जाएं, क्यूआर कोड को स्कैन करें और पे लेटर ईएमआई ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें. इसमें आपको ईएमआई का टेन्योर या समय अवधि चुनना होगा जैसे कि तीन महीने, 6 महीने और 9 महीने का टाइम आप ले सकते हैं. इसके बाद आपका ट्रांजेक्शन पूरा हो जाएगा. 

आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट के मुताबिक पे लेटर के पेंडिंग पेमेंट अपने आप आपके आईसीआईसीआई बैंक के सेविंग खाते से कट जाएंगे. आईसीआईसीआई बैंक की वेबसाइट पर ये जानकारी दी गई है.

ये भी पढ़ें

Twitter Blue Tick: इस तारीख से ट्विटर का ब्लू टिक हटना शुरू होगा, एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल
ईरान-इजरायल तनाव के बीच होर्मुज स्ट्रेट बंद, क्या तेल की कीमतों में आएगा बड़ा उछाल? जानें डिटेल
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
गजब! इस मल्टीबैगर स्टॉक ने दिया ऐसा रिटर्न की आ गई पैसों की आंधी, 1 लाख बने 3.50 करोड़...
Gold-Silver Price: अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अकेले फरवरी में 81300 रुपये बढ़ गई सोने की कीमत, जानें आज कितना है 24 कैरेट का भाव?
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव
अमेरिका के 126 परसेंट टैरिफ से बेअसर यह एनर्जी कंपनी, ब्रोकरेज ने कहा- 1500 रुपये से ज्यादा उछलेगा भाव

वीडियोज

US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei
US-Israel Iran War: ALi Khamenei पर हमले का आ गया पहला वीडियो | Donald Trump | Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 15 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
IND vs WI T20 World Cup Head-To-Head: भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
भारत बनाम वेस्टइंडीज का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में किसका पलड़ा रहा भारी?
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
30 की उम्र में क्यों बढ़ रहा है ब्रेन फॉग? डॉक्टर ने बताए इसके कारण और बचाव के तरीके
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
हाईवे पर अब आसानी से शुरू करें बिजनेस, पेट्रोल पंप से फूड कोर्ट तक सब प्रोसेस होगा ऑनलाइन
Embed widget