एक्सप्लोरर

Blue Chip MF: इस ब्लू चिप फंड के इन्वेस्टर्स मालामाल, 16 साल में मिला 9 गुने से ज्यादा रिटर्न

ICICI Prudential Blue Chip Fund: इस ब्लू चिप फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक के बीते 16 सालों में न सिर्फ बेंचमार्क को पीछे छोड़ा है, बल्कि निवेशकों को मालामाल कर दिया है...

शेयर बाजार में जारी रैली और लगातार बन रहे नए रिकॉर्ड के बीच म्यूचुअल फंड के प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ा है. हालांकि बहुत सारे इन्वेस्टर रिस्क को देखते हुए म्यूचुअल फंडों से दूरी बनाते हैं. ऐसे निवेशकों के लिए ब्लू चिप फंड बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं, जहां रिस्क अपेक्षाकृत कम होता है, लेकिन रिटर्न बढ़िया मिल जाता है.

1 लाख को बनाया 9.6 लाख रुपये

एक ऐसा ही ब्लू चिप फंड है आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल के ब्लू चिप फंड ने अपने निवेशकों को बीते 16 सालों के दौरान 9 गुने से ज्यादा का रिटर्न दिया है. इस फंड की शुरुआत मई 2008 में गई थी. उस समय अगर कोई इन्वेस्टर इसमें एक लाख रुपये का निवेश करता तो इस साल मार्च तक उसका इन्वेस्टमेंट बढ़कर 9.6 लाख रुपये हो जाता. यानी 16 सालों में उसे 9.6 गुने का रिटर्न मिलता, जो सेविंग अकाउंट या एफडी जैसे पारंपरिक माध्यमों की तुलना में कई गुना बेहतर है.

इन कंपनियों में होता है फंड का निवेश

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड अपनी कैटेगरी के अन्य फंडों की तरह लार्ज कैप शेयरों में निवेश करता है. लार्ज कैप फंड होने के नाते, इस स्कीम का निवेश बाजार पूंजीकरण के आधर पर सबसे बड़ी 100 कंपनियों के शेयरों में होता है. आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ब्लू चिप फंड स्टॉक चुनने के बॉटम अप दृष्टिकोण का पालन करता है.

बेंचमार्क को दी बड़े मार्जिन से मात

इस फंड ने 2008 से अब तक सालाना 15.33 फीसदी की चक्रवृद्धि दर से रिटर्न दिया है. इसकी तुलना में इसके बेंचमार्क निफ्टी 100 टीआरआई में 14.09 फीसदी सीएजीआर का रिटर्न मिला है. फंड का एसआईपी रिटर्न भी प्रभावशाली रहा है. पिछले एक साल में फंड ने 42.23 फीसदी का रिटर्न दिया है. यह रिटर्न बेंचमार्क निफ्टी 100 टीआरआई के 34.97 फीसदी रिटर्न के मुकाबले 7.26 फीसदी ज्यादा है.

एसआईपी पर फंड ने दिया ऐसा रिटर्न

एसआईपी के मामले में भी फंड का रिटर्न शानदार रहा है. अगर कोई निवेशक इसकी शुरुआत यानी मई 2008 में 10,000 रुपये की एसआईपी शुरू करता, तो अब तक उसका टोटल निवेश 19 लाख रुपये का होता. रिटर्न को मिलाने के बाद उसके 19 लाख रुपये के कुल निवेश की वैल्यू अभी शानदार 78.32 लाख रुपये हो जाती. यानी एसआईपी के निवेशकों को फंड ने अपनी शुरुआत से अब तक 16.15 फीसदी की सालाना दर से रिटर्न प्रदान किया है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: तेज हुआ घमासान, अंबानी के बाद म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में अब हिंदुजा की एंट्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
दक्षिण पूर्व रेलवे ने रोकी इन ट्रेनों का रफ्तार, मई तक कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, देख लें लिस्ट
Video: होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
होली पर हुड़दंगियों ने गाय को पिलाई बियर, वीडियो वायरल होते ही खौला इंटरनेट का खून, यूजर्स ने लगा दी क्लास
Holi 2026 Beauty Guide: होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
होली में ऐसे रखें स्किन और बालों का खास ख्याल, जानें जरूरी स्किन और हेयर केयर टिप्स
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
Embed widget