एक्सप्लोरर

Ideas of India: सेनको गोल्ड के एमडी ने कहा- सरकार को करना चाहिए ब्रांड इंडिया बनाने पर काम

Ideas of India Summit 2023: सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के एमडी सुवांकर सेन एबीपी के आइडियाज ऑफ इंडिया समिट के दूसरे दिन एक सत्र में अपनी बात रख रहे थे. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर राय दी.

Ideas of India 2.0: ज्वेलरी के बाजार में भारत एक अहम स्थान रखता है. घरेलू स्तर पर सोने और सोने के गहनों की खपत तो पारंपरिक रूप से अधिक रही है, लेकिन अब भारत सोने व अन्य कीमतों पत्थरों से तैयार गहनों का अहम निर्यातक भी है. तराशे गए हीरों के निर्यात के मामले में भारत का दबदबा है. इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों का मानना है कि इसे और मजबूत बनाने के लिए सरकार को नए सिरे से ध्यान देने की जरूरत है.

कारीगरों के साथ मिलकर काम करें फ्रेंचाइजी

सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुवांकर सेन (Suvankar Sen, MD & CEO, SENCO Gold & Diamonds) ने एबीपी के आइडियाज ऑफ इंडिया (Ideas Of India) समिट के दूसरे दिन बिल्डिंग टूमॉरोज इकोनॉमी (Building Tomorrow's Economy) सत्र में इस बारे में बातें की. उन्होंने इंडस्ट्री के बारे में कहा कि समावेशी विकास बेहद महत्वपूर्ण है. फ्रेंचाइजी इसके लिए कारीगरों के साथ मिलकर काम कर सकते हैं, उन्हें टेक्नोलॉजी के साथ प्रशिक्षित कर सकते हैं और उनके कौशल में निखार ला सकते हैं, क्योंकि यह उनके खून में तो है लेकिन उन्हें टेक्नोलॉजी को अपनाना भी आना चाहिए.

मेड-इन-इंडिया ज्वेलरी पर हो फोकस

सुवांकर सेन ने गहने बनाने की पुरानी परंपरा का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि हमारे पास कला और क्राफ्ट्समैनशिप का लंबा इतिहास है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार को ब्रांड इंडिया (Brand India) तैयार करने पर काम करना चाहिए, जो गुणवत्ता और डिजाइन का प्रतिनिधि हो. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय ज्वेलरी ब्रांड विस्तार करने की शुरुआत करें. इसके बाद पूरी दुनिया चाहेगी उनके पास मेड-इन-इंडिया ज्वेलरी हो.

तेजी से उभरा डिजिटल गोल्ड का ट्रेंड

पिछले कुछ सालों में देश में डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) का ट्रेंड तेजी से उभरा है. खासकर नई पीढ़ी इसमें खासी दिलचस्पी ले रही है. सेन ने इस बारे में कहा कि नई पीढ़ी सोने को फिजिकली अपने पास रखने का जोखिम नहीं लेना चाहती है. डिजिटल के मामले में लोग 250 रुपये का भी सोना खरीद सकते हैं और हम ग्राहकों के लिए उन्हें स्टोर करके रखते हैं.

लैब में बने हीरों की बढ़ी डिमांड

लैब में बनाए गए हीरों (Lab Grown Daimonds) के बारे में उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में इसकी काफी डिमांड है. अमेरिका में ऐसे प्रोडक्ट्स की काफी मांग है, जो पर्यावरण के अनुकूल हों. हम लैब में बनाए गए व तराशे गए हीरों के के सबसे बड़े निर्यातक बनकर उभरे हैं. इंडस्ट्री के तौर पर हम सरकार के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी में वास्तविक संपत्ति के तौर पर ज्वेलरी का उपभोग बढ़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
दनादन होगी पैसों की बारिश! अगले हफ्ते आ रहे 9 आईपीओ, जानें डिटेल
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
नौकरी vs बिजनेस: कौन बना सकता है आपको ज्यादा अमीर?
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ी खबर: क्या सच में 65 साल होगी रिटायरमेंट की उम्र, जानें नया अपडेट
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें
महंगा हुआ दूध, 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ी कीमतें; जानें नई दरें

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget