एक्सप्लोरर

Pakistan Crisis: पेंशन पर टैक्स और जीएसटी में इजाफा, पाकिस्तान पर कस रहा IMF का शिकंजा

IMF: आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान को मदद करने के बदले आईएमएफ ने कड़ी शर्तें थोप दी हैं. यदि पाकिस्तान की सरकार इन मांगों को मानती है तो महंगाई से जूझ रही जनता की हालत और खराब हो सकती है.

IMF: इस समय पाकिस्तान भारी आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है. जनता महंगाई के बोझ तले दबी हुई है. सभी सरकारी कंपनियों की बिक्री की जा रही है. पाकिस्तान ने खुद को कंगाली से बचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर ली है. अब वह इंटरनेशनल मॉनेट्री फंड (IMF) की शरण में है. आईएमएफ उसे आर्थिक संकट से उबरने में मदद देने को तैयार है. मगर, इस आर्थिक पैकेज के बदले उसे पाकिस्तान पर कड़ी शर्तें थोप दी हैं. आईएमएफ ने कहा है कि पाकिस्तान को पेंशन पर टैक्स लगाना होगा. साथ ही उसे जीएसटी भी बढ़ाना होगा. अगर पाकिस्तान की सरकार यह मांगें मंजूर करती है तो उसकी जनता चक्की के दो पाटों में पिस जाएगी. 

1 लाख रुपये से अधिक पेंशन पाने वालों पर लगाना होगा टैक्स 

इकोनॉमिक टाइम्स ने पाकिस्तान की न्यूज एजेंसी ARY के हवाले से रिपोर्ट दी है कि आईएमएफ पाकिस्तान के मामले में नरमी बरतने के मूड में नहीं है. आईएमएफ ने पाकिस्तान से कहा है कि उन्हें 1 लाख रुपये से अधिक पेंशन पाने वालों पर टैक्स लगाना होगा. साथ ही देश में टैक्स भी बढ़ाने होंगे. यदि पाकिस्तान को आईएमएफ से बेलआउट पैकेज लेना है तो उन्हें यह सुधार लागू करने होंगे. इस पैकेज को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत आखिरी दौर में पहुंच चुकी है. मंगलवार को आईएमएफ की टीम पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से एक जरूरी मीटिंग करने वाली है. इसके बाद नए आर्थिक सुधारों को लागू करने पर फैसला लिया जा सकता है. 

बेलआउट पैकेज के लिए आर्थिक सुधारों को लागू करने के लिए तैयार

ARY न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान की सरकार इन मांगों को मान सकती है. एक लाख रुपये से अधिक पेंशन पाने वालों की संख्या कम होती है. ऐसे में उन्हें लग रहा है कि इस बारे में कोई निर्णय लेने से उन्हें जनता का ज्यादा विरोध नहीं झेलना पड़ेगा. साथ ही सरकार को पाकिस्तान की संसद का भी समर्थन आसानी से मिल जाएगा. सरकार ने पहले भी कई बार संकेत दिए हैं कि वह इस बेलआउट पैकेज को हासिल करने के लिए आर्थिक सुधारों को लागू करने के लिए तैयार है. 

सरकारी बीमा कंपनियों का निजीकरण करने की मांग

सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि आईएमएफ के बेलआउट पैकेज के लिए पाकिस्तान को राजकोषीय खर्च और घाटे पर भी अंकुश लगाना पड़ेगा. पिछले हफ्ते रिपोर्ट दी गई थी कि आईएमएफ ने पाकिस्तानी अधिकारियों से जीएसटी को 18 फीसदी करने की मांग की थी. पाकिस्तान में फिलहाल 17 फीसदी जीएसटी लगता है. इसके अलावा आईएमएफ ने इंश्योरेंस सेक्टर में सुधार और 3 सरकारी बीमा कंपनियों का निजीकरण करने की मांग भी की है. 

ये भी पढ़ें 

EPFO: ईपीएफओ से जुड़े 14 लाख से ज्यादा मेंबर, युवाओं को मिल रहीं नई नौकरियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India US Trade Deal: ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच क्या रुक गई है भारत-यूएस ट्रेड डील? जानें दावे की सच्चाई
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
ईरान वॉर के बीच स्टॉक मार्केट में हाहाकार, 1471 अंक गिरकर सेंसेक्स बंद, जानें कब-कब बड़ी गिरावट
Real Estate Trend: युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
युवाओं ने बदला रियल एस्टेट ट्रेंड, कम उम्र में घर खरीद रहे युवा; जानिए विशेषज्ञों की राय
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर
पिछले 10 महीने में हाई पर पहुंची महंगाई, 93 के करीब रुपया, जानें ईरान वॉर के बीच आपकी जेब पर कैसा असर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News
Chitra Tripathi:गैस संकट पर सियासी जंग, जनता में बढ़ा तनाव | Us Israel | Iran War | Mahadangal
Iran- Israel War: मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान-इजरायल जंग का 14वां दिन | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget