एक्सप्लोरर

E-Commerce: भारत में ई-कॉमर्स का बड़ा बाजार, अगले 6 साल में 350 पर्सेंट बढ़ जाएगा आकार

Indian E-Commerce Market: अभी भारत में ई-कॉमर्स के बाजार का साइज लगभग 70 बिलियन डॉलर है, जो अगले कुछ सालों में बढ़कर 325 बिलियन डॉलर पर पहुंच सकता है...

भारत में स्मार्टफोन और इंटरनेट की पहुंच बढ़ने के साथ ई-कॉमर्स सेक्टर को काफी फायदा हो रहा है. बीते कुछ सालों में भारत में ई-कॉमर्स का बाजार कई गुना बड़ा हुआ है. एक हालिया रिपोर्ट में तो भारत को वैश्विक ई-कॉमर्स का पावरहाउस बता दिया गया है और कहा गया है कि अगले कुछ सालों में आकार में कई गुना की बढ़ोतरी होने वाली है.

डिजिटल इकोनॉमी को भी मिलेगा बूस्ट

एएनआई ने इन्वेस्ट इंडिया की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि साल 2030 तक भारत में ई-कॉमर्स मार्केट का साइज बढ़कर 325 बिलियन डॉलर पर पहुंच जाने वाला है. ई-कॉमर्स के मार्केट में आने जा रही इस शानदार तेजी का फायदा डिजिटल इकोनॉमी को भी होने वाला है. रिपोर्ट का अनुमान है कि साल 2030 तक भारत में डिजिटल अर्थव्यवस्था का आकार बढ़कर 800 बिलियन डॉलर पर पहुंच सकता है.

अभी इतना है ई-कॉमर्स बाजार का साइज

अभी भारत में ई-कॉमर्स के मार्केट का साइज करीब 70 बिलियन डॉलर है. यह भारत के कुल खुदरा बाजार का महज 7 फीसदी है. अगर रिपोर्ट की बात सच होती है और 2030 तक साइज बढ़कर 325 बिलियन डॉलर हो जाता है तो इसका मतलब है कि अगले 6 साल में भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट के साइज में 350 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी होने वाली है.

50 करोड़ लोग करेंगे ई-कॉमर्स का इस्तेमाल

दरअसल भारत में इंटरनेट की पहुंच का व्यापक स्तर पर विस्तार हुआ है. साल 2022 तक भारत की 52 फीसदी आबादी तक इंटरनेट पहुंच चुका था. यानी 2022 तक भारत में करीब 76 करोड़ लोग इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे थे. इससे ई-कॉमर्स के यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रिपोर्ट की मानें तो 2030 तक भारत में ई-कॉमर्स का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 50 करोड़ तक पहुंच जाएगी.

ये फैक्टर भी कर रहे हैं मदद

रिपोर्ट के अनुसार, इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने के साथ-साथ यूपीआई और सस्ते डेटा ने ई-कॉमर्स के विस्तार में मदद की है. यूपीआई ने डिजिटल पेमेंट का आसान बना दिया है. 2022 में यूपीआई से 1.5 ट्रिलियन डॉलर के लेन-देन किए गए. भारत में डेटा की दरें दुनिया में सबसे अफोर्डेबल में से एक है. देश में एक जीबी डेटा की औसत दर लगभग 13.5 रुपये है.

ये भी पढ़ें: फर्जी क्लेम से बीमा कंपनी को चूना लगा रहा था वकील, इस तरह से पकड़ में आया फ्रॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
Instagram-Youtube से कमाई पर कितना लगता है टैक्स? TDS-GST को जान लें
आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
LPG: आपको गैस सिलेंडर से मुक्ति क्यों देना चाहती है सरकार?
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Vegetables Price: अदरक 200 और प्याज 45, हरी सब्जियों के दाम में भारी इजाफा
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें
Instagram-YouTube से होती है कमाई? 31 अगस्त की डेडलाइन वाला नियम समझ लें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
Embed widget