एक्सप्लोरर

Digital Economy: हम बनने जा रहे 1 लाख करोड़ डॉलर की डिजिटल इकोनॉमी, गेमचेंजर बन गया यूपीआई

Indian Economy: भारत की इकोनॉमी 5 ट्रिलियन डॉलर की होने जा रही है. इसमें बड़ा योगदान डिजिटल इकोनॉमी का भी होगा. यूपीआई इसमें गेमचेंजर साबित हुआ है.

Indian Economy: भारत की इकोनॉमी का उत्थान पिछले कुछ समय में पूरी दुनिया ने देखा है. इसके साथ-साथ देश का फाइनेंशियल इकोसिस्टम भी मजबूत हुआ है. हमने न सिर्फ यूपीआई (UPI) जैसा डिजिटल पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया बल्कि इसे सफल बनाकर भी दिखाया. आलम यह है कि हमारे पड़ोसी देशों में इसे स्वीकारने की होड़ लगी हुई है. साथ ही साउथ अमेरिका और अफ्रीका के देशों में भी यूपीआई जैसे सिस्टम भारत की मदद से विकसित किए जा रहे हैं. देश में सस्ते इंटरनेट ने भी डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ाने का काम आसान कर दिया है. अब भारत की इकोनॉमी (Indian Economy) जहां 5 ट्रिलियन डॉलर का सपना देख रही है वहीं, डिजिटल इकोनॉमी (Digital Economy) भी 2028 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा छूने का ताना-बाना बुन रही है. 

यूपीआई ने बदल दिया लोगों का लेनदेन का तरीका

भारत सरकार भी देश में डिजिटल इकोनॉमी को बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठाती रहती है. यूपीआई देश में गेमचेंजर साबित हुआ है. इसकी मदद से लेनदेन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है. इससे देश में कैशलेस ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन बिजनेस भी बढ़े हैं. इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस की रिपोर्ट के अनुसार, भारत की डिजिटल इकोनॉमी ने जापान, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों को भी पीछे छोड़ दिया है. प्रधानमंत्री जनधन योजना (Jan Dhan Yojana) और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer) स्कीम भी इसी वजह से सफल साबित हुई हैं. देशभर में फैल चुके स्मार्टफोन और इंटरनेट ने भी डिजिटल इकोनॉमी की पहुंच घर-घर में कर दी है. 

जीडीपी का 20 फीसदी पहुंच सकती है डिजिटल इकोनॉमी

देश में डिजिटल एंटरटेनमेंट, डिजिटल लाइफस्टाइल, ऑनलाइन एजुकेशन, टेली मेडिसिन, डिजिटल हेल्थ और डिजास्टर मैनेजमेंट भी इसी वजह से बेहतर हो चुका है. ईकॉमर्स में भी उछाल आया है. ट्राई (TRAI) के आंकड़ों के अनुसार, देश में करीब 120 करोड़ टेलीकॉम कस्टमर हो चुके हैं. साथ ही इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों की संख्या भी करीब 95 करोड़ है. यह आंकड़ा हर साल बढ़ा है. देश में 4G और 5G टेक्नोलॉजी ने भी मजबूत पकड़ बना ली है. साल 2014 तक देश की डिजिटल इकोनॉमी कुल जीडीपी का 4.5 फीसदी थी, जो कि 2026 तक 20 फीसदी पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें 

Visa Fees: इस देश ने वीजा फीस में किया जबरदस्त इजाफा, भारतीय कारोबारियों और छात्रों पर गिरी गाज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vedanta demerger: 5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
5 टुकड़ों में बंटने जा रही माइनिंग दिग्गज वेदांता लिमिटेड, CEO अनिल अग्रवाल ने किया खुलासा
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
नौकरी की टेंशन छोड़िए! घर बैठे शुरू करें ये बिजनेस, कम लागत में होगी शानदार कमाई...
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
बाजार को ऐसी लगी नजर! टॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में बड़ी गिरावट, 1.75 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...
पैसे आते ही हो जाते हैं खर्च? इन आसान तरीकों से शुरू करें अपनी बचत की जर्नी, मनी मैनेजमेंट टिप्स आएंगे काम...

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे PAK के डिप्टी PM इशाक डार, स्टेज पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
मिस्र के विदेश मंत्री के साथ फोटो खिंचाने जा रहे थे इशाक डार, मंच पर पहुंचते ही गिरे, देखें Video
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
बिहार 10वीं बोर्ड रिजल्ट: गरीबी को हराकर किया कमाल, टायर बेचने वाले सज्जाद आलम की बेटी सबरीन ने रचा इतिहास
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
'धुरंधर 2' की आंधी के बीच दमदार तरीके से टिकी है ये मलयालम फिल्म, हर रोज कमा रही करोड़ों
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
होर्मुज स्ट्रेट का बदलेगा नाम? ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप ने मजाक-मजाक में कह दी ये बड़ी बात
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत, वीडियो वायरल
धुरंधर की कमाई पर पाकिस्तान ने मांगा हिस्सा, लोग बोले लियारी के नाम से करोड़ों कमाए, अब हमारा विकास करे भारत
Middle East CBSE Board Result 2026: हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
हाइब्रिड इवैल्यूशन सिस्टम के जरिए मिडिल ईस्ट के बच्चों को पास करेगा CBSE, जानें कैसे मिलेंगे नंबर?
Embed widget