एक्सप्लोरर

India Dedicated Fund: भारत का बढ़ रहा आकर्षण, इंडिया डेडिकेटेड फंड को 2023 में मिले इतने अरब डॉलर

Mutual Funds: इंडिया डेडिकेटेड फंडों के प्रति विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ रहा है. 2022 में आउटफ्लो का ट्रेंड पिछले साल न सिर्फ पलटा, बल्कि जमकर निवेश आया...

म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में भारतीय शेयर बाजार का आकर्षण लगातार बढ़ रहा है. ग्लोबल म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में फंड के फ्लो के आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं. आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल इंडिया डेडिकेटेड फंड को जमकर निवेश प्राप्त हुआ.

पूरे साल इन फंडों में आया इनफ्लो

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के द्वारा कम्पाइल किए गए ईपीएफआर आंकड़ों के अनुसार, इंडिया डेडिकेटेड फंड को पिछले साल के दौरान 16.2 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम इनफ्लो मिला. उससे पहले 2022 में 2.2 बिलियन डॉलर का आउटफ्लो हुआ था. पिछले महीने दिसंबर में भी इन फंडों को 3.1 बिलियन डॉलर का इनफ्लो हासिल हुआ.

67 फीसदी बढ़ गई प्रबंधित संपत्तियां

ईपीएफआर के आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल आए शानदार इनफ्लो से इन फंडों की एसेट में भी शानदार बढ़ोतरी हुई है. अब इन फंडों के द्वारा मैनेज्ड एसेट का आंकड़ा 67 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है, जो साल भर पहले की तुलना में 67.5 फीसदी ज्यादा है.

अन्य फंडों से 2023 में इतना आउटफ्लो

इंडिया डेडिकेटेड फंड में इनफ्लो ऐसे समय बढ़ा है, जब जीईएम फंडों और अन्य फंडों को आउटफ्लो से दो-चार होना पड़ा है. जीईएम फंडों से दिसंबर 2023 में 0.24 बिलियन डॉलर की और पूरे साल में 0.0009 बिलियन डॉलर निकाले गए. वहीं अन्य फंडों में दिसंबर में 0.79 बिलियन डॉलर के और पूरे साल 2023 में 2.58 बिलियन डॉलर के आउटफ्लो रिकॉर्ड किए गए.

एक्टिव मैनेजमेंट को पसंद कर रहे इन्वेस्टर

आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में इंडिया डेडिकेटेड फंड को जो इनफ्लो मिले हैं, उनमें 2 बिलियन डॉलर ईटीएफ यानी एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों में आए हैं, जबकि 1.1 बिलियन डॉलर नॉन-ईटीएफ इनफ्लो है. इंडिया डेडिकेटेड फंड के एक्सपेंस रेशियो ज्यादा होते हैं और इन्हें एक्टिवली मैनेज किया जाता है. इन्हें मिल रहे इनफ्लो से पता चलता है कि भारत में निवेश करने वाले ज्यादातर विदेशी निवेशक एक्टिव मैनेजमेंट को पसंद कर रहे हैं, भले ही एक्सपेंस रेशियो ज्यादा हो.

इन प्रमुख बाजारों से दिसंबर में आउटफ्लो

अन्य बाजारों की बात करें तो दिसंबर महीने में दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया और ताईवान जैसे बाजारों से आउटफ्लो देखने को मिला. दिसंबर 2023 में दक्षिण कोरिया से 3 बिलियन डॉलर, इंडोनेशिया से 262 मिलियन डॉलर और ताईवान से 76 मिलियन डॉलर का आउटफ्लो हुआ. वहीं चीन को 10.8 बिलियन डॉलर का और ब्राजील को 186 मिलियन डॉलर का इनफ्लो मिला.

ये भी पढ़ें: कई सालों तक भारत की तेज तरक्की पर नहीं कोई खतरा, दिसंबर तक यह रिकॉर्ड बना देगा निफ्टी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
होर्मुज स्ट्रेट पर संकट गहराया तो महंगा होगा कच्चा तेल, S&P Global की रिपोर्ट; 100 डॉलर के पार जाएंगे दाम?
ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमतों का नहीं असर! भारत के पास 40 से 45 दिनों तक तेल का भंडार
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
ईरान तनाव से कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार ने एनर्जी कंपनियों को दिए ये बड़े निर्देश
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान
बिना लड़े ही भारी कीमत चुका रहा भारत, 4 दिन की जंग में जानें कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले- स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
'अगर हम हमला न करते तो...' ट्रंप ने ईरान पर अटैक को लेकर दिया बड़ा बयान, स्पेन से खत्म करेंगे व्यापार
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
19 सीट जीतने के बाद भी LJPR को नहीं मिली राज्यसभा सीट, चिराग पासवान की पार्टी का आया रिएक्शन
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से कर दी स्पेशल डिमांड
ROKO आ रहे हैं, तो लालच में ‘लार’ टपकाने लगा इस देश का क्रिकेट बोर्ड, BCCI से की स्पेशल डिमांड
बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें और कौन-कौन शामिल
BJP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा जाएंगे राज्यसभा, देखें लिस्ट
खामेनेई के बाद अब उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' पर इजरायल ने किया हमला
खामेनेई के बाद उत्तराधिकारियों पर संकट, नए सुप्रीम लीडर के चुनाव के बीच इजरायल ने किया बड़ा हमला
"यही है असली मजदूर" लेपटॉप लेकर कॉर्पोरेट ऑफिस फंक्शन में होली खेलता दिखा शख्स, यूजर्स ने ले लिए मजे
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
सऊदी अरब और ईरान दोनों मुस्लिम देश, फिर इनमें क्यों खिंची दुश्मनी की तलवार?
Embed widget