एक्सप्लोरर

Ethanol Blending: पेट्रोल के बाद अब डीजल में भी मिलाया जाएगा इथेनॉल, केंद्र सरकार कर रही है 5 फीसदी ब्लेंड करने की तैयारी

India Ethanol Blending Programme: देश में चल रहे इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत पेट्रोल में 20 फीसदी बायोफ्यूल मिलाने का टारगेट सेट किया गया है, जिसे जल्द हासिल किए जाने की उम्मीद है...

भारत में पेट्रोल के बाद अब डीजल में भी इथेनॉल मिलाने की योजना बनाई जा रही है. सरकार इसके लिए एक नई योजना का मूल्यांकन कर रही है, जिसके अमल में आने के बाद पेट्रोल की तरह डीजल में भी इथेनॉल मिलाना संभव हो सकेगा. खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है.

दो साल में हासिल हो जाएगा पेट्रोल वाला लक्ष्य

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलाने के लक्ष्य को पाने के नजदीक पहुंचने के बाद सरकार डीजल में भी इथेनॉल को मिलाना चाह रही है. सरकार ने पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल ब्लेंड करने का जो टारगेट सेट किया है, उसे अगले 2 साल में अचीव कर लेने की उम्मीद है.

इस प्रस्ताव का चल रहा मूल्यांकन

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सरकार को डीजल में इथेनॉल ब्लेंड करने के संबंध में एक प्रस्ताव मिला है. यह प्रस्ताव पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री कार्यालय में सरकार को दिया गया. उस दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में सभी संबंधित मंत्रालयों की उपस्थिति रही. यह प्रस्ताव डीजल में 5 फीसदी इथेनॉल मिलाने का है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि अभी प्रस्ताव का मूल्यांकन किया जाएगा, उसके बाद सरकार फैसला करेगी.

पेट्रोल में 15 फीसदी से ज्यादा हुई मात्रा

सरकार को यह प्रस्ताव ऐसे समय मिला है, जब पेट्रोल में इथेनॉल ब्लेंडिंग का अनुपात पहली बार मई महीने में 15 फीसदी के पार निकल गया. सरकार दो कारणों से डीजल और पेट्रोल जैसे ईंधनों में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाने का प्रयास कर रही है. इससे एक ओर पर्यावरण को प्रदूषण के चलते होने वाले नुकसान में कमी लाने में मदद मिलती है. दूसरी ओर डीजल और पेट्रोल की खपत कम होने से कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता भी कम होती है.

इथेनॉल का लगातार बढ़ रहा है उत्पादन

सरकार ने इसी कारण इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम तैयार किया है, जिसके तहत इथेनॉल के उत्पादन को देश भर में प्रोत्साहित किया जा रहा है. हालिया समय में सरकार से प्रोत्साहन पाकर उत्पादकों ने देश में इथेनॉल का उत्पादन बढ़ाया है, जिससे सरकार को पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ाकर 15 फीसदी से ज्यादा करने में मदद मिली है. अब डीजल में 5 फीसदी इथेनॉल मिलाने की नीति से इथेनॉल की खपत में और तेजी आने वाली है.

ये भी पढ़ें: तेज होगा इथेनॉल का उत्पादन, चीनी की जगह मक्के का होगा ज्यादा इस्तेमाल, हुआ ये बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
Vishal Mega Mart में ब्लॉक डील, प्रमोटर ने बेची 14 परसेंट हिस्सेदारी; जानें कितने में हुआ सौदा?
EMI का बढ़ता बोझ कर रहा है परेशान? जानें कर्ज से निकलने के आसान और असरदार तरीके
EMI का बढ़ता बोझ कर रहा है परेशान? जानें कर्ज से निकलने के आसान और असरदार तरीके
अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नहीं, आसमान में हवा की स्पीड से भागेगी Uber Air Taxi; कैसे होगी बुकिंग?
अब भीड़भाड़ वाली सड़कों पर नहीं, आसमान में हवा की स्पीड से भागेगी Uber Air Taxi; कैसे होगी बुकिंग?
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें
पैसा ही पैसा! 6 साल में 700 परसेंट का मिला रिटर्न, गिरते-संभलते बाजार ने शेयर ने भरी निवेशकों की जेबें

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget