एक्सप्लोरर

Manufacturing in India: चीन की जगह अब भारत बनेगा दुनिया की फैक्ट्री, पीएम मोदी के जन्मदिन पर एक साथ मिली 2 गुड न्यूज

Make In India: भारत सरकार देश को सेमीकंडक्टर के मामले में आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है. अब सरकार के प्रयासों को सफलता मिलती दिख रही है...

सेमीकंडक्टर के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों को सफलता मिलने लगी है. कई विदेशी कंपनियों ने भारत के लिए बड़ी योजनाएं तैयार की हैं और आने वाले दिनों में वे मैन्यूफैक्चरिंग पर बड़ा निवेश करने वाली हैं. इससे भारत को न सिर्फ आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी, बल्कि दुनिया की फैक्ट्री के रूप में चीन की जगह लेने के प्रयासों को भी बल मिलेगा.

यहां से आईं अच्छी खबरें

भारत के लिए विनिर्माण के मोर्चे पर सप्ताह की शुरुआत दो गुड न्यूज के साथ हुई है. एक गुड न्यूज अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजी लिमिटेड से मिली है, तो दूसरी अच्छी खबर ताईवान की कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग फर्म फॉक्सकॉन की ओर से आई है. माइक्रॉन आने वाले समय में भारत में कई सेमीकंडक्टर असेंबली और पैकेजिंग प्लांट लगाने वाली है. ये प्लांट प्रस्तावित फैब्रिकेशन यूनिट से अलग होंगे.

फॉक्सकॉन की ऐसी है योजना

वहीं फॉक्सकॉन ने भारत में अपना निवेश और कर्मचारियों की संख्या को डबल करने की तैयारी की है. इसकी जानकारी फॉक्सकॉन के इंडिया रिप्रजेंटेटिव वी ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक लिंक्डइन पोस्ट में दी. उन्होंने रविवार को बताया कि उनकी कंपनी की योजना अगले एक साल में भारत में अपना निवेश डबल करने की है. साथ ही कंपनी अगले 12 महीनों में अपने वर्कफोर्स को भी डबल करेगी.

तमिलनाडु में चल रही है फैक्ट्री

फॉक्सकॉन दुनिया की सबसे बड़ी कांट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरिंग फर्म और एप्पल की सबसे बड़ी सप्लायर है. अभी तक फॉक्सकॉन के लिए चीन मैन्यूफैक्चरिंग का हब रहा है, लेकिन अब ताईवानी कंपनी भारत पर फोकस कर रही है. कंपनी तमिलनाडु में पहले से ही एक आईफोन फैक्ट्री चला रही है, जिसमें करीब 40 हजार लोग काम कर रहे हैं.

चंद साल में चीन जैसा स्तर

फॉक्सकॉन कर्नाटक में प्लांट लगाने वाली है. कर्नाटक सरकार ने पिछले महीने बताया था कि कंपनी आईफोन और चिप बनाने के लिए राज्य में 600 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी और 2 प्लांट लगाएगी. फॉक्सकॉन की पैरेंट कंपनी होन हाई टेक्नोलॉजी ग्रुप के चेयरमैन एवं सीईटो यंग लिउ ने पिछले महीने कहा था कि चीन को जो इकोसिस्टम बनाने में 30 साल लगे थे, भारत चंद सालों में उस स्तर को हासिल कर लेगा. उन्होंने भारत को मैन्यूफैक्चरिंग का फ्यूचर भी बताया था.

फॉक्सकॉन भारत में चिप मैन्यू्फैक्चरिंग यूनिट भी लगाने जा रही है. पहले कंपनी ने इसके लिए वेदांता के साथ पार्टनरशिप की थी और प्लांट के लिए गुजरात में जगह भी फाइनल हो गई थी, लेकिन बाद में दोनों कंपनियों ने अलग-अलग आगे बढ़ने का ऐलान किया. हाल ही में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि फॉक्सकॉन ने अपना अलग पार्टनर खोज लिया है और उसने सेमीकंडक्टर प्लांट के लिए सरकारी मदद पाने का आवेदन कर दिया है.

माइक्रॉन की ऐसी है योजना

माइक्रॉन की योजना की बात करें तो उसकी जानकारी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दी है. माइक्रॉन ने इस साल जुलाई में सेमिकॉन इंडिया 2023 कार्यक्रम के दौरान भारत में अपने पहने निवेश की जानकारी दी थी. कंपनी ने भारत में एक सेमीकंडक्टर असेंबली प्लांट लगाने के लिए 800 मिलियन डॉलर का निवेश करने का ऐलान किया था. कंपनी का यह प्लांट गुजरात के सानंद में लगने वाला है. मंत्री का कहना है कि पहले प्लांट की शुरुआत होने के बाद माइक्रॉन भारत में कई अन्य प्लांट भी लगाएगी.

ये भी पढ़ें: चॉकलेट भेजकर टाइम पर ईएमआई भरवाएगा बैंक, डिफॉल्ट करने वालों के लिए नई स्कीम तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
ईरान-इजरायल युद्ध का असर; किस-किस देश में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम? पाकिस्तान से बांग्लादेश तक क्या है हाल... जानें डिटेल
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
वॉर से शेयर बाजार में हड़कंप: TCS से इंडिगो तक…, 52 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर पहुंचे ये 875 स्टॉक्स
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
सिर्फ 200 रुपये की बचत से बेटियों के लिए बन सकता है 40 लाख का फंड, सरकार के इस स्कीम पर मिलता है जबरदस्त रिटर्न; जानें डिटेल
Iran War Impact: मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब
मिडिल ईस्ट में तनाव, कच्चे तेल में उछाल से भारत में बढ़ेगी महंगाई? निर्मला सीतारमण का बड़ा जवाब

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget