एक्सप्लोरर

Digital Rupee का आप भी कर रहे इंतजार तो आपके लिए है अच्छी खबर, जानें क्या है सरकार का प्लान?

Digital Rupee: भारत को अपनी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा 2023 (Digital Rupee) की शुरुआत में मिल सकती है. बता दें यह इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसी ही होगी.

Digital Rupee RBI: भारत को अपनी आधिकारिक डिजिटल मुद्रा 2023 (Digital Rupee) की शुरुआत में मिल सकती है. यह मौजूदा समय में उपलब्ध किसी निजी कंपनी के संचालन वाले इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट जैसी ही होगी, लेकिन इसके साथ ‘सरकारी गारंटी’ जुड़ी होगी. एक शीर्ष सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले सप्ताह वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा था कि जल्द केंद्रीय बैंक के समर्थन वाला ‘डिजिटल रुपया’ पेश किया जाएगा.

सरकारी गारंटी वाला होगा डिजिटल वॉलेट
इस सूत्र ने अपना नाम न छापने की शर्त पर कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा जारी डिजिटल मुद्रा में भारतीय करेंसी की तरह विशिष्ट अंक होंगे. यह ‘फ्लैट’ मुद्रा से भिन्न नहीं होगी. यह उसका डिजिटल रूप होगा. एक प्रकार से कह सकते हैं कि यह सरकारी गारंटी वाला डिजिटल वॉलेट होगा. डिजिटल मुद्रा के रूप में जारी इकाइयों को चलन में मौजूद मुद्रा में शामिल किया जाएगा.

अगले वित्त वर्ष तक हो जाएगा तैयार
सूत्र ने बताया कि केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि डिजिटल रुपया अगले वित्त वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा. रिजर्व बैंक द्वारा विकसित डिजिटल रुपया ब्लॉकचेज सभी तरह के लेनदेन का पता लगाने में सक्षम होगा. निजी कंपनियों के मोबाइल वॉलेट में फिलहाल यह प्रणाली नहीं है.

जानें किस तरह काम करेगा डिजिटल रुपया
सूत्र ने इसे समझाते हुए कहा कि निजी कंपनियों के इलेक्ट्रॉनिक वॉलेट का इस्तेमाल करते हुए लोग अभी पैसा निजी कंपनियों को हस्तांतरित करते हैं. यह पैसा उनके पास रहता है और ये कंपनियां किसी लेनदेन पर ग्राहकों की ओर से मर्चेंट यानी दुकानदारों आदि को भुगतान करती हैं. वहीं, डिजिटल रुपये के मामले में लोगों के पास डिजिटल मुद्रा फोन में रहेगी और यह केंद्रीय बैंक के पास होगी. केंद्रीय बैंक के पास से इसे किसी दुकानदार आदि को स्थानांतरित किया जाएगा. इस पर पर पूरी तरह सरकार की गारंटी होगी.

फोन में होगा आपका पैसा
सूत्र ने कहा कि जब पैसा किसी कंपनी के ई-वॉलेट में ट्रांसफर किया जाता है, तो उस कंपनी का ‘क्रेडिट’ जोखिम भी इस पैसे से जुड़ा होता है. इसके अलावा ये कंपनियां शुल्क भी लगाती हैं. सूत्र ने कहा, ‘‘इस वॉलेट को लेकर चलने के बजाय मैं पैसा अपने फोन में रखना चाहूंगा.’’

यह भी पढ़ें: 
PNB खाताधारकों को बड़ा झटका, बैंक ने किया बड़ा बदलाव, जानें किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

PM Kisan Scheme: खुशखबरी! जानिए किस महीने आएगा 11वीं किस्त का पैसा, फटाफट करा लें रजिस्ट्रेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
चोरों की बिजनेस खोपड़ी! यूरोप के बदमाशों ने 12 टन KitKat से भरा ट्रक ही क्यों चोरी किया? ये हैं कारण
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! 1 अप्रैल से बढ़ेगी FASTag एनुअल पास की फीस
25 सालों में जो न हुआ वो अब हो रहा... क्यों गोल्ड रिजर्व से सोना निकालकर धड़ाधड़ बेच रहा रूस?
25 सालों में जो न हुआ वो अब हो रहा... क्यों गोल्ड रिजर्व से सोना निकालकर धड़ाधड़ बेच रहा रूस?
महंगा ईंधन-महंगा टिकट! जानिए क्यों 1 अप्रैल से ढीली होगी आपकी जेब, ऐसे बिगड़ेगा आपका बजट
महंगा ईंधन-महंगा टिकट! जानिए क्यों 1 अप्रैल से ढीली होगी आपकी जेब, ऐसे बिगड़ेगा आपका बजट

वीडियोज

Iran Israel War Update: अंतिम फैसला के इंतजार में ट्रंप..शुरु होगा Ground War? | Trump | Pentagon
Iran Israel War Update: Florida में ट्रंप के विमान तक कैसे पहुंचा संदिग्ध ड्रोन? हाई अलर्ट | America
Israel Iran War Update: तेहरान, ईरान, अबू धाबी..24 घंटे में कहां-कहां पर हमले हुए? | Hormuz Strait
NO Kings Protest: Trump का US में क्यों हो रहा विरोध? सड़कों पर उतरे लोग | Trump | Iran Israel War
Sansani: जंग में प्रहार...वॉर रूम में हाहाकार ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
271 अरब डॉलर का बजट... अब तो ईरान को बिल्कुल नहीं छोड़ेंगे नेतन्याहू? सुबह-सुबह इजरायली MPs को बुलाया संसद और डिफेंस में कर दिया बड़ा बदलाव
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
कल्याण सिंह के पोते को यूपी का CM बनाने की मांग, BJP सांसद के बयान से मची सियासी हलचल
India Vs Pakistan Fighter Jet: राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
राफेल से टकराने की तैयारी में पाकिस्तान! दे दिया 70 J-10CE लड़ाकू विमानों का ऑर्डर, जानें कितने ताकतवर ये?
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे सलमान खान, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का ऐलान, अप्रैल से स्टार्ट होगी शूटिंग
बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे सलमान खान, इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म का किया ऐलान
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
शर्मशार हुआ पाकिस्तान, PSL में हुई बॉल टैंपरिंग? कैमरे पर रिकॉर्ड फखर जमान की हरकत
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Colored Capsicum Farming: 60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
60 से 70 दिन में तैयार हो जाती है रंगीन शिमला मिर्च, किसान ऐसे कमा सकते हैं तगड़ा मुनाफा
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
IGNOU के हेल्थकेयर कोर्स पर विवाद, UGC नियमों के बाद छात्रों के भविष्य पर सवाल
Embed widget