एक्सप्लोरर

'वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इन्वेस्ट के लिए पहली पसंद भारत', RBI गवर्नर ने कहा- निवेशकों को मिलेगी पूरी मदद

RBI On Investment In India: आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब कई उन्नत अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक चुनौतियों और बिगड़ते आर्थिक परिदृश्य का सामना कर रही हैं, भारत मजबूत वृद्धि और स्थिरता दर्शा रहा है.

RBI On Investment In India:  ग्लोबल मार्केट में बनी अनिश्चितताओं के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने अमेरिकी उद्योग से भारत में निवेश करने को कहा है. उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भारत नीतिगत स्थिरता और निश्चितता के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि बेहतर बैलेंस शीट, पर्यप्त नकदी और पूंजी बफर के साथ भारत का बैंकिंग सेक्टर उद्योग में इन्वेस्ट संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए पूरी तह से तैयार है.

शुक्रवार को मल्होत्रा ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) के एक कार्यक्रम में कहा कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता और अस्थिरता बढ़ने के बावजूद भारत में चालू वित्त वर्ष के दौरान 6.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है.

उद्योग को मदद को तैयार बैकिंग सेक्टर

आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि ऐसे समय में जब कई उन्नत अर्थव्यवस्थाएं आर्थिक चुनौतियों और बिगड़ते आर्थिक परिदृश्य का सामना कर रही हैं, भारत मजबूत वृद्धि और स्थिरता दर्शा रहा है. ऐसे में ये दीर्घकालिक मूल्य और अवसर की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए एक स्वाभाविक विकल्प बन गया है.'' 

उन्होंने कहा कि भारत ''मौद्रिक, वित्तीय, राजनीतिक और नीतिगत स्थिरता, अनुकूल कारोबारी माहौल, और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियाद से समर्थित अर्थव्यवस्था बना हुआ है.'' आरबीआई गवर्नर ने आगे कहा कि हमारे पास एक साथ भविष्य को आकार देने का मौका है - न केवल भारत के लिए बल्कि एक बेहतर दुनिया के लिए. मैं आपको इस यात्रा का हिस्सा बनने, सहयोग करने, नवाचार करने और भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं.''

इन्वेस्ट के लिए बेहतर मौका

संजय मल्होत्रा ने आगे कहा कि फॉरेन इन्वेस्टर्स का भारत के ऊपर लगातार भरोसा बरकरार है और इसका संकेत देश में आ रहे सकल प्रत्यक्ष विदेश निवेश में इजाफा से भी पता चलता है. उन्होंने कहा कि 2024 के अप्रैल से लेकर 2025 के फरवरी तक भारत में सकल प्रत्यक्ष विदेश निवेश बढ़कर 75.1 अरब डॉलर पहुंच गया, जो एक साल पहले की अवधि में करीब 65.2 अरब डॉलर था. इसके साथ ही, आरबीआई ने घरेलू आर्थिक वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत रहने की भी उम्मीद जताई. 

आरबीआई गवर्नर ने इस बारे में कहा कि ये हाल के वर्षों की तुलना में कम है. भारत की उम्मीदों के मुताबिक नहीं है लेकिन ये प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में सबसे ज्यादा तेज वृद्धि दर है.

ये भी पढ़ें: Vakrangee Limited में बाजार खुलते दिख सकती है हलचल, 10 रुपये से कम है स्टॉक की कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Stock Market News: क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
क्रूड ऑयल में तेजी से फिसला बाजार, 1300 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी भी 23900 के नीचे
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
अगर आपका थाईलैंड के फुकेट जानें का है प्लान तो रुकिए! आ गई ये बड़ी खबर
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
ईरान वॉर के बीच रूस से भारत के तेल खरीदने पर आया US का बयान, पाक को लगेगी मिर्ची, परेशान होगा चीन
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम
वेस्ट एशिया में भारी तनाव के बीच बड़ी राहत, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने उठाए ये कदम

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget