एक्सप्लोरर

Special FD Scheme: पीएनबी, केनरा बैंक के बाद अब इन इंडियन बैंक ने लॉन्च किया स्पेशल FD स्कीम! इतने दिन की एफडी पर मिलेगा 6.5% का रिटर्न

Indian Bank FD Scheme: बैंक ने अपने इस स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस स्कीम में कैसे निवेश किया जा सकता हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को अपना सकते हैं.

Indian Bank Special FD Scheme: अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो अपने पैसे किसी रिस्क फ्री स्कीम में निवेश (Risk Free Investment Scheme)  करना पसंद करते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. पिछले कुछ वक्त में रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने लगातार तीन बार रेपो रेट (RBI Repo Rate) में इजाफा किया है. इसका सीधा असर एफडी की स्कीम (FD Scheme) की ब्याज दरों पर पड़ा है. पिछले कुछ वक्त में कई बैंकों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए एक निश्चित समय के लिए एफडी स्कीम लॉन्च की है. इसमें पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, पंजाब और सिंध बैंक जैसे कई बैंक शामिल हैं. अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है. इस बैंक का नाम है इंडियन बैंक (Indian Bank).

इंडियन बैंक ने 610 दिन की एक स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की है. इस स्कीम का नाम है इंड उत्सव 610 (IND UTSAV 610). इस स्कीम में निवेश करने पर आपको अधिक ब्याज दर का लाभ मिलेगा. अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके एफडी पर ज्यादा रिटर्न प्राप्त (Indian Bank Special FD Scheme) करना चाहते हैं तो हम आपको इस स्पेशल एफडी स्कीम की कुछ खास फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

कस्टमर्स को मिल रहा 6.5% तक का रिटर्न
इंडियन बैंक द्वारा लॉन्च की गई इस स्पेशल एफडी स्कीम का नाम है इंड उत्सव 610 (IND UTSAV 610). इस स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों को 610 दिन की अवधि पर 6.10% का रिटर्न मिलेगा. वहीं बात करें सीनियर सिटीजन की तो उन्हें इस स्कीम के तहत 6.25% का रिटर्न मिलेगा जो कि सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.15% ज्यादा है. वहीं सुपर सीनियर सिटीजन यानी 80 वर्ष से ऊपर के नागरिकों को 6.50% ब्याज दर बैंक द्वारा इस एफडी स्कीम में ऑफर किया जा रहा है.

इस तरह स्कीम में करें निवेश
बैंक ने अपने इस स्पेशल एफडी स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस स्कीम में कैसे निवेश किया जा सकता हैं. इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों को अपना सकते हैं. ऑफलाइन मोड के लिए सबसे पहले आप इंडियन बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप (Mobile Banking App) पर जाकर एफडी स्कीम के लिए एक फॉर्म फिल करके मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर जमा कर दें. इसके बाद एफडी खाता इंडियन बैंक में खुल जाएगा. इसके अलावा आप इस स्कीम में बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप INDOASIS मोबाइल ऐप से भी खोल सकते हैं. इसके लिए आप ऐप ओपन करके एफडी ऑप्शन को चुनें. इसके बाद अपने पैसों को जमा करके अपना 610 दिन का एफडी अकाउंट खोल लें.

इन बैंकों ने भी लॉन्च की है स्पेशल एफडी स्कीम
हाल ही में कई बैंकों ने अपने एफडी रेट्स में बढ़ोतरी की है और कुछ अवधि के लिए स्पेशल एफडी स्कीम लॉन्च की हैं. इसमें पीएनबी (Punjab National Bank), केनरा बैंक (Canara Bank), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)  और पंजाब और सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank)  जैसे बैंकों का नाम शामिल है. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 405 दिनों की स्पेशल उत्सव एफडी स्कीम लॉन्च की हैं. इस स्कीम के तहत 405 दिन की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.10% का रिटर्न मिल रहा है. वहीं केनरा बैंक 666 दिन की अवधि की एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.50% का ब्याज दर ऑफर कर रहा हैं. आईडीबीआई बैंक  500 दिनों के अवधि वाले इस डिपॉजिट स्कीम में निवेश पर 6.20% ब्याज दर सामान्य कस्टमर्स को ऑफर कर रहा है. वहीं  पंजाब एंड सिंध बैंक (Punjab & Sind Bank) 501 दिन की एफडी पर 6.10% का ब्याज नॉर्मल कस्टमर्स को ऑफर कर रहा है. 

ये भी पढ़ें-

Air India: एयर इंडिया का बड़ा प्लान, बेड़े में शामिल करेगी 30 नए एयरक्राफ्ट, जानें कौन से रूट्स पर भरेंगे उड़ान

Investment Tips: ये सरकारी बचत योजनाएं देती हैं FD से ज्यादा लाभ, जानकर उठाएं फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल
1977 में सिंडिकेट बैंक के चीफ को कितनी मिलती थी सैलरी? ऑफर लेटर वायरल
Xप्लेन: UPI ट्रांजैक्शन पर फीस की मांग? नई आफत या राहत
Xप्लेन: UPI ट्रांजैक्शन पर फीस की मांग? नई आफत या राहत
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
135 साल पुराना कानून खत्म, अब कोर्ट में मान्य होंगे स्क्रीनशॉट्स-डिजिटल सबूत, आप पर होगा सीधा असर
पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी
पाकिस्तान की PIA संभालने वाले थे Air India के नए CEO टेवोलडे, पढ़ें रोचक कहानी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget